मिल्क फीवर (MILK FEVER)
मिल्क फीवर (MILK FEVER)
वैसे तो इस रोग में इंट्रावेन्स केल्सियम-मेग्नेशियम देने से रोगी जादूई रूप से ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता है तथा रोगी गाय-भैंस की हालत गंभीर हो जाती है और खड़ा भी नहीं हो पाता है। ऐसे में ऐलोपैथिक दवाइयों के साथ होम्योपैथिक दवाइयां देने से रोगी की हालत बिगड़ने से बचाई जा सकती है।
बेलाडोना (Belladonna )
जब रोगी उत्तेजित हो, आंखे लाल हो, सिर इधर-उधर पटकता हो तो हर आधे घंटे बाद चार बार दें।
ब्रायोनिया (Bryonia)
दिमागी लक्षण की अपेक्षा यदि सांस संबंधी लक्षण अधिक प्रकट हो तो ऐसी स्थिति में बेलाडोना को एकोनाइट के साथ एक के बाद दूसरी दे सकते हैं। )
कैल्केरिया फॉस 1000 (Calca. Phos. 1M
मिल्क फीवर की एक्यूट अवस्था में कैल्शियम की पूर्ति के लिए दिन में तीन
बार पांच दिन तक दें।
• स्ट्रामोनियम (Stramonium)
जब मिल्क फीवर में नर्वस सिस्टम के लक्षण जैसे पैर या सिर इधर उधर पटकना आदि प्रकट होने पर इसे हर घंटे लक्षण समाप्त होने तक दें।
फॉस्फोरस 1000 (Phosphorus 1M)
शारीरिक कमजोरी के कारण पशु गिर गया हो, निढाल सा हो गया हो, काँमा जैसी स्थिति हो तो फॉस्फोरस हर आधा घंटे बाद पांच बार दें।
100
ओपियम (Opium)
यदि कॉमा जैसी स्थिति दूसरी दवाइयों से दूर नहीं होती हो तो ऑपियम हर दो घंटे बाद कॉमा दूर होने तक
कोलचिकम (Colchicum )
( के लम्बे समय तक बैठे रहने की स्थिति में यदि टिम्पेनी हो गई हो तो पशु
हर आधा घंटे बाद पांच बार दें
● नक्सवोमिका (Nuxvomica)
जब रोगी पशु मिल्क फीवर से ठीक हो जाता है लेकिन पिछले पैरों में काफ कमजोरी होती है ऐसी स्थिति में नक्स वोमिका दिन में तीन बार दें।
मिल्क फीवर की रोकथाम के लिए गाय भैंस के गर्भकाल के आखरी तीन महीनों में पांचों फॉस के मिश्रण की एक डोज सप्ताह में एक बार दें। इससे मिल्क फीवर होने की संभावना नहीं रहती है।
डाऊनर्स काउ सिन्ड्रोम (DOWNER'S COW SYNDROME)
पल्सेटिला + रस टॉक्स (Pulsatilla + Rhus Tox )
दोनों दवाइयों के मिक्चर की पांच बूंदे पानी में मिलाकर हर चार घंटे बाद छः बार दें। इसके बाद दिन में दो बार नीचे लिखी दवाइयां दें।
नक्स वोमिका + ब्रायोनिया (Nux vomica + Bryonia)
इन दवाइयों के मिक्चर की पांच बूंदे थोड़े से पानी में मिलाकर हर चार घंटे बाद दो दिन तक दें। फिर दिन में एक बार पांच दिन तक दें।
किटोसिस (KETOSIS)
पांचों फॉस + अल्फा अल्फा (Five Phos + Alfa Alfa) इन सभी के मिक्चर की पांच बूंदे दिन में तीन बार दस दिन तक दें। इसके बाद सप्ताह में दो बार दें।
101
एकोनाइट (Aconite)
रोग की शुरूआत में यदि नर्वस सिस्टम के लक्षण हो तो एकोनाइट दें।
स्ट्रामोनियम (Stramonium)
शरीर में अकड़न (Spasms) हो, कन्वल्जन (convulsion), नर्वस सिस्टम के
लक्षण हो तो दिन में एक बार दस दिन तक दें।
नक्स वोमिका (Nux vomica)
शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दिन में एक बार पांच दिन तक दें।
पाइका (PICA)
कैल्केरिया फॉस (Calc. phos)
सप्ताह में दो बार दें। साथ में अन्य मिनरल मिक्चर भी दें।
• कैल्केरिया कार्ब + कैल्केरिया फॉस (Cal. Carb + Cal. Phos) इस मिक्चर को दिन में दो बार दस दिन तक दें।
• कैल्केरिया कार्ब + कैल्केरिया फॉस + फेरम मेट (Calc. Carb+Calc.
phos+Ferrum mat.)
पाइका ग्रस्त पशु की पहले डिवर्मिंग करें फिर उपरोक्त मिक्चर दस दिन तक दें। चमड़ा, कागज, प्लास्टिक आदि अखाद्य चीजें खाना बंद कर देता है।
फेरम मेट (Ferrum mat)
यह आयरन की कमी को दूर करता है।