Vijayi Vishwa Tiranga Pyaara

गीत : विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

फिल्म : आज़ादी की राह पर (१९४८)

गायक : बी.एस.नानजी

शब्द : राजिंदर कृषण

संगीत : जे.डी. कपूर

( झण्डा ऊँचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ) \-२

झण्डा ऊँचा रहे हमारा

सदा शक्ति बरसानेवाला

प्रेम सुधा सरसानेवाला

वीरों को हर्षानेवाला

मात्ऱ्भूमि का तन\-मन सारा \-२

झण्डा ऊँचा …

स्वतन्त्रता के भीषण रण में

रख (लख?) कर जोश बढ़े क्षण क्षण में

काँपे शत्रु देख कर मन में

मिट जावे भय संकट सारा \-२

झण्डा ऊँचा …

इस झण्डे के नीचे निर्भय

हो स्वराज जनता का निश्चय

बोलो भारत माता की जय

स्वतन्त्रता ही ध्येय हमारा \-२

झण्डा ऊँचा …

शान न इस की जाने पावे

चाहे जान भले ही जावे

विश्व विजय कर के दिखलावे

तब होवे प्रण पूर्ण हमारा \-२

झण्डा ऊँचा …