दिनांक: 06 अक्टूबर 2026
पृथ्वी जी,
मंदिर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश
टाटा स्टील सरिया — सामग्री की आवश्यकता एवं पूर्व सूचना
मंदिर के ठेकेदार पृथ्वी जी के लिए निर्माण कार्य से संबंधित एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। सामग्री की आवश्यकता, Estimate, Report एवं अन्य आवश्यक जानकारी समय पर इसी ग्रुप में साझा करना आवश्यक होगा।
यह ग्रामीण क्षेत्र है। विशेष रूप से 25mm Tata Tiscon Steel सरिया जैसी सामग्री को ऑर्डर देने के बाद उपलब्ध होने में लगभग 5–7 दिन लग सकते हैं। इसलिए जब भी Tata Tiscon Steel की आवश्यकता हो, ठेकेदार द्वारा कम-से-कम 7 दिन पहले ग्रुप में निम्न जानकारी लिखित रूप से देना अनिवार्य होगा:
- सरिया का Size (MM)
- आवश्यक मात्रा (Quantity)
- आवश्यकता की अनुमानित तिथि
- अन्य आवश्यक विवरण
यह सूचना Verbal Basis पर स्वीकार नहीं होगी। सामग्री की आवश्यकता एवं मांग व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखित रूप से साझा करनी होगी।
पृथ्वी जी, इस विषय में पहले भी लापरवाही देखी गई है। इसलिए आपसे अपेक्षा है कि इस बार सामग्री की आवश्यकता, समय-सीमा एवं लिखित सूचना की इस व्यवस्था का विशेष रूप से पालन करें।
यदि निर्धारित समय पर सामग्री की आवश्यकता/सूची ग्रुप में साझा नहीं की जाती है और इसके कारण सामग्री उपलब्ध होने में देरी होती है, तो उस देरी की जिम्मेदारी ठेकेदार पृथ्वी जी की होगी।
— संतोष कुमार
मंदिर निर्माण समिति
दिनांक: 05 अक्टूबर 2026
सेवा में,
सचिव महोदय,
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण समिति,
खनवां, नवादा (बिहार)।
विषय: मंदिर निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ करने का अवसर प्रदान करते हुए निर्धारित 30 दिनों की समय-सीमा में 05 नवंबर 2026 तक द्वितीय तल की छत ढलाई पूर्ण किए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे द्वारा मंदिर निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा नहीं किया जा सका, जिसके लिए मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूँ। इस संबंध में मंदिर निर्माण समिति द्वारा मुझे तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। मैं इसके लिए समिति के समक्ष खेद व्यक्त करता हूँ।
अब मैं मंदिर निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता, नियमितता एवं पेशेवर तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। इसी उद्देश्य से मैं खनवां में तीन कुशल राजमिस्त्री सह श्रमिकों के साथ उपस्थित हो चुका हूँ। आज आर्किटेक्ट बृजेश कुमार जी के साथ भी निर्माण कार्य को लेकर बैठक की गई है।
मैं यह भी स्वीकार करता हूँ कि पूर्व में हुए निर्माण कार्य में कुछ त्रुटियाँ रह गई हैं। भविष्य में ऐसी किसी भी त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मंदिर के आगामी निर्माण, आर्किटेक्चरल डिजाइन, सुंदरता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में मैं नियमित रूप से आर्किटेक्ट श्री ब्रजेश कुमार जी के संपर्क में रहूँगा तथा उनके मार्गदर्शन एवं तकनीकी सलाह के अनुरूप कार्य करूँगा।
मंदिर की दूसरी मंजिल की ढलाई तक निर्माण कार्य को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आर्किटेक्ट श्री ब्रजेश कुमार जी एवं संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों का कम-से-कम दो से तीन बार स्थल निरीक्षण एवं मार्गदर्शन आवश्यक होगा, ताकि निर्माण की गुणवत्ता एवं डिजाइन में किसी प्रकार की कमी न रहे।
मैं आज की तिथि 05 अक्टूबर 2026 से यह संकल्प एवं घोषणा करता हूँ कि अगले 30 दिनों के भीतर मंदिर की दूसरी मंजिल की ढलाई का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 15 दिनों की अतिरिक्त छूट (ग्रेस पीरियड) निर्धारित की जा सकती है। इस प्रकार, किसी भी स्थिति में 45 दिनों से अधिक समय नहीं लिया जाएगा।
मैं समिति को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि अब निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होगी तथा निर्धारित समय-सीमा का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाएगा। ईसलिए मुझे एक अवसर दिया जाये।
अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे इस आश्वासन को स्वीकार करते हुए मंदिर निर्माण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
पृथ्वी जी
मंदिर निर्माण ठेकेदार
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर
खनवां, नवादा (बिहार)
दिनांक: ____
हस्ताक्षर: ____
ब्रजेश कुमार
आर्किटेक्ट
दिनांक: ____
हस्ताक्षर: ____
📢 तृतीय एवं अंतिम नोटिस
Third & Final Notice
दिनांक: 01 अक्टूबर 2026
प्रति,
श्री पृथ्वीराज भुजंग राव खेडकर
ठेकेदार – श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण, खनवाँ – 805114
पिता: श्री भुजंग राव खेडकर पाटिल
पता: ग्राम खेडकरवाड़ी, तहसील – लोहा, पोस्ट – मालाकोली,
जिला – नांदेड़, महाराष्ट्र – 431708
मोबाइल: +91 96897 38111
विषय: ग्राउंड तल की ढलाई के पश्चात लंबित निर्माण कार्य प्रारंभ न किए जाने तथा निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के संबंध में तृतीय एवं अंतिम नोटिस।
श्री पृथ्वीराज जी,
आपको मंदिर समिति की ओर से दिनांक 01 सितंबर 2026 को प्रथम नोटिस तथा दिनांक 18 सितंबर 2026 को द्वितीय नोटिस जारी कर लंबित निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा 30 सितंबर 2026 तक आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था।
अब 30 सितंबर 2026 की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन आपके द्वारा कार्य अपेक्षित रूप से प्रारंभ नहीं किया गया है। साथ ही, Official Communication Group में भी आपकी ओर से कोई कार्य-संबंधी अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है।
आपको पुनः स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि मंदिर निर्माण से संबंधित सभी सूचना, जवाब, कार्य-प्रगति एवं अपडेट निम्न Official WhatsApp Group में ही साझा किए जाएँ:
Official Communication Group:
https://chat.whatsapp.com/GeCOoeARVjb2lxFnhFxPda
भुगतान एवं राशि समायोजन
समिति के उपलब्ध हिसाब के अनुसार आपको अब तक लगभग ₹15.42 लाख का भुगतान किया जा चुका है। किए गए कार्य के अनुपात में लगभग ₹3.41 लाख अतिरिक्त अग्रिम भुगतान किया जा चुका है।
अतः मंदिर समिति अब शेष निर्माण कार्य किसी अन्य योग्य ठेकेदार के माध्यम से पूरा कराने के लिए स्वतंत्र है।
पूर्व में किए गए कार्य, भुगतान, अग्रिम राशि, कार्य की गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों का अंतिम मूल्यांकन कर लेखा-समायोजन किया जाएगा। यदि अंतिम हिसाब में कोई अतिरिक्त राशि आपके द्वारा वापस किया जाना निर्धारित होती है, तो उसकी वापसी की मांग की जाएगी।
आपसे अपेक्षा है कि निर्धारित अतिरिक्त राशि, यदि अंतिम लेखा-मिलान में और भी राशि जो पायी जाएगी वो देय राशि 31 अक्टूबर 2026 तक अर्थात 30 दिनों के भीतर मंदिर समिति के बैंक अकाउंट मे वापस कर दें।
यदि निर्धारित अवधि में देय राशि वापस नहीं की जाती है, तो मंदिर समिति अपने हितों की रक्षा के लिए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी।
यह तृतीय एवं अंतिम नोटिस, दिनांक 18 सितंबर 2026 के द्वितीय नोटिस के संदर्भ में, समिति के सभी वैधानिक अधिकार एवं अन्य दावे सुरक्षित रखते हुए जारी किया जा रहा है।
भवदीय,
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण समिति, खनवाँ के लिए
सर्वेश सिंह, सचिव
2nd Notice / दूसरा नोटिस
दिनांक: 18 सितंबर 2026
प्रति,
श्री पृथ्वीराज भुजंग राव खेडकर
ठेकेदार, श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण, खनवाँ – 805114
पता: भुजंग राव खेडकर पाटील
ग्राम – खेडकरवाड़ी, तहसील – लोहा,
पोस्ट – मालाकोली, जिला – नांदेड़, महाराष्ट्र
पिन – 431708
फोन: +91 96897 38111
दिनांक: 18 सितंबर 2026
पृथ्वीराज भुजंग राव खेडकर जी,
आपको मंदिर समिति की ओर से पूर्व में दिनांक 01 सितंबर 2026 को 01 सितंबर 2026 को व्हाट्सएप के माध्यम से (+91 9689738111) नोटिस देकर स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था कि ग्राउंड तल की ढलाई के बाद का शेष निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्य पूरा किया जाए। लेकिन आज दिनांक 18 सितंबर 2026 तक आपकी ओर से अभी तक पर्याप्त एवं कार्यकुशल टीम लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
आपको यह भी भली-भाँति ज्ञात है कि दिनांक 04 मई 2025, रविवार को संपन्न मंदिर निर्माण समझौते के अनुसार, समझौते पर हस्ताक्षर होने की तिथि से 20 माह के भीतर मंदिर निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। अगस्त 2026 तक समझौते के लगभग 15 माह पूरे हो चुके हैं, जबकि अब तक आपके द्वारा लगभग 30% निर्माण कार्य ही पूरा किया गया है। 15 माह में मात्र लगभग 30% कार्य की प्रगति समिति के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कार्य की इस धीमी गति के कारण मंदिर निर्माण की निर्धारित समय-सीमा प्रभावित हो रही है।
समिति द्वारा मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद विशिष्ट संतों एवं विद्वानों के माध्यम से यज्ञ, कथा-वाचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई थी। लेकिन निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण समिति की निर्धारित योजनाएँ एवं कार्यक्रम प्रभावित हो चुके हैं।
नोट: यह डिजिटल कॉपी है, उस पर हस्ताक्षर जरूरी नहीं है।
अतः आपसे अपेक्षा है कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए ठोस कार्य-योजना एवं समयबद्ध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
ग्राउंड तल की ढलाई दिनांक 30 मई 2026 को हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 तक लगभग 3.5 माह अर्थात 105 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद का निर्माण कार्य अभी तक अपेक्षित रूप से शुरू नहीं हो सका है।
भुगतान के संबंध में दिनांक 9 एवं 10 सितंबर 2026 को आपके खनवाँ में उपस्थित रहने के दौरान उपलब्ध हिसाब एवं भुगतान का मिलान किया गया। इसके अनुसार आपको अब तक कुल ₹15,31,006/- का भुगतान किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त आपकी टीम से संबंधित कराना दुकान का लगभग ₹11,000/- बकाया भी देय है। इस प्रकार कुल भुगतान/देय राशि लगभग ₹15,42,000/- के आसपास है।
समिति के उपलब्ध हिसाब के अनुसार आपके द्वारा किए गए कार्य के अनुपात 12 लाख देय राशि से अधिक लगभग ₹3,41,000/- अधिक अग्रिम भुगतान की जा चुकी है।
इसके बावजूद आपके द्वारा कार्य शुरू करने के लिए समिति से और अतिरिक्त भुगतान की मांग/आग्रह किया गया है। समिति द्वारा इस अतिरिक्त भुगतान की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। पूर्व में दिए गए अतिरिक्त अग्रिम भुगतान के अनुरूप आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद ही आगे के भुगतान पर विचार किया जाएगा। इस विषय में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखा जाए।
कार्य प्रारंभ करने के संबंध में समिति का स्पष्ट निर्देश है। मंदिर समिति आपसे पुनः आग्रह करती है कि आप बिना किसी और विलंब के तत्काल पर्याप्त संख्या में योग्य, अनुभवी एवं कार्यकुशल टीम लगाकर निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करें।
पूर्व के निर्माण कार्य के दौरान भी आपकी टीम की कार्यकुशलता एवं पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध नहीं होने के संबंध में आपको कई बार अवगत कराया गया था। निर्माण कार्य में कुछ त्रुटियाँ/कमियाँ भी सामने आई हैं, जिनका सुधार अभी लंबित है। अतः आगे के कार्य में सक्षम एवं जिम्मेदार टीम लगाना सुनिश्चित करें तथा पूर्व में लंबित सुधार कार्य को भी पूरा करें।
समिति द्वारा पूर्व में निर्धारित 30 सितंबर 2026 की समय-सीमा को गंभीरता से लिया जाए।
यदि आप निर्धारित समय के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं अथवा कार्य को अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ाते हैं, तो मंदिर समिति को शेष निर्माण कार्य को अन्य ठेकेदार के माध्यम से पूरा कराने के संबंध में आवश्यक निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
नोट: यह डिजिटल कॉपी है, उस पर हस्ताक्षर जरूरी नहीं है।
ऐसी स्थिति में आपके द्वारा प्राप्त अग्रिम राशि, किए गए वास्तविक कार्य तथा शेष देय राशि का समिति के हिसाब के अनुसार समायोजन किया जाएगा और जो अतिरिक्त राशि देय पाई जाती है, तो समिति उसकी वापसी की मांग करने के लिए भी बाध्य होगी।
यह द्वितीय नोटिस आपको निर्माण कार्य में हो रहे विलंब को दूर करने तथा आपको कार्य पूरा करने का पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। समिति की इच्छा है कि आप स्वयं निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुसार पूरा करें और ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो कि समिति को किसी अन्य व्यवस्था की ओर जाना पड़े।
अतः आपसे अपेक्षा है कि इस नोटिस को गंभीरता से लेते हुए अविलंब कार्य प्रारंभ करें, पर्याप्त एवं योग्य टीम लगाएं तथा 30 सितंबर 2026 तक आपकी ओर से कार्य शुरू होने की अंतिम तिथि होगी। इस दिशा में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करें।
इस द्वितीय नोटिस पर आपकी ओर से तत्काल आवश्यक कार्रवाई अपेक्षित है।
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण समिति, खनवाँ के लिए
सर्वेश सिंह
सचिव
📢 महत्वपूर्ण सूचना (18 Sep 2026)
Official Communication WhatsApp Group — SLNBBMS & Prithviraj Bhujang Rao
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर समिति, खनवाँ की ओर से मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित आधिकारिक संवाद, सूचना एवं नोटिस के लिए यह WhatsApp Group बनाया जा रहा है।
यह समूह विशेष रूप से निम्नलिखित के बीच आधिकारिक Communication के लिए है:
1. श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर समिति, खनवाँ (SLNBBMS)
2. श्री पृथ्वीराज भुजंग राव खेडकर (ठेकेदार), पिता: श्री भुजंग राव खेडकर पाटिल
पता: ग्राम खेडकरवाड़ी, तहसील लोहा, पोस्ट मालाकोली, जिला नांदेड़, महाराष्ट्र – 431708, 📞 मोबाइल: +91 96897 38111
मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित अन्य Active WhatsApp Groups पहले से संचालित हैं। उन Groups में कार्य की प्रगति एवं अन्य विषयों पर संवाद जारी रहेगा।
हालाँकि, यह Group विशेष रूप से मंदिर समिति, खनवाँ एवं श्री पृथ्वीराज भुजंग राव खेडकर के बीच Official Messages, Notices, Instructions एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाया गया है।
📌 आवश्यक निर्देश
१) इस Group में भेजी गई सभी आधिकारिक सूचनाओं एवं Notices को दोनों पक्षों द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा।
2) प्रत्येक सूचना पर आवश्यक जवाब एवं Action/कार्यवाही करना संबंधित पक्ष के लिए आवश्यक होगा।
3) सभी Communication को व्यवस्थित रूप से रिकॉर्ड में रखा जाएगा।
मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एवं निर्देश इसी माध्यम से साझा किए जा सकेंगे।
🙏 सभी संबंधित सदस्यों से अनुरोध है कि इस Group में प्राप्त प्रत्येक आधिकारिक सूचना पर समयबद्ध प्रतिक्रिया एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर समिति, खनवाँ
Shree Laxminarayan Baba Bar Mandir Samiti, Khanwan (SLNBBMS)
📌 पृथ्वी जी — द्वितीय तल के निर्माण कार्य हेतु समय-सीमा संबंधी आधिकारिक सूचना
दिनांक: 01 सितंबर 2026
पृथ्वी जी,
मंदिर ठेकेदार
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर के द्वितीय तल के निर्माण कार्य, विशेष रूप से पिलर, बीम एवं छत की ढलाई, को अब निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरा करना आवश्यक है।
पिछले लगभग एक माह से आपके द्वारा नई मिस्त्री टीम भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन अपेक्षित गति से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। आज बिनोद कुमार बम जी ने मेरी एवं सर्वेश दा की उपस्थिति में इस विषय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।
⏳ 30 सितंबर 2026 तक द्वितीय तल की ढलाई
मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आपको आधिकारिक रूप से सूचित किया जाता है कि अधिकतम 30 सितंबर 2026 तक द्वितीय तल की छत की ढलाई पूरी करना आवश्यक है। इस अवधि के दौरान आपको स्वयं भी निर्माण स्थल पर पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहकर कार्य की निगरानी करनी होगी।
सितंबर 2026 के बाद इस कार्य के लिए अतिरिक्त समय देना संभव नहीं होगा।
🏗️ नीचे और ऊपर के कार्य साथ-साथ
आपको ग्राउंड फ्लोर के लंबित कार्यों तथा द्वितीय तल के निर्माण कार्य को समानांतर रूप से आगे बढ़ाना होगा। द्वितीय तल का कार्य शुरू करने के कारण नीचे के लंबित कार्यों को रोकना उचित नहीं होगा।
प्राथमिकताएँ:
- ग्राउंड फ्लोर के सभी लंबित कार्यों को पूरा करना।
- द्वितीय तल के पिलर एवं बीम का कार्य निर्धारित गति से पूरा करना।
- द्वितीय तल की छत ढलाई के लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करना।
- स्वीकृत Structure / Design / Drawing एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार निर्माण करना।
- प्रतिदिन के कार्य की फोटो एवं वीडियो रिपोर्टिंग जारी रखना।
पृथ्वी जी, अब कार्य केवल आश्वासन के आधार पर नहीं, बल्कि निर्धारित समय-सीमा और वास्तविक कार्य-प्रगति के आधार पर आगे बढ़ेगा।
मंदिर निर्माण समाज का सामूहिक कार्य है। समय और गुणवत्ता में लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों में असंतोष है और संस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। इसलिए आपसे अपेक्षा है कि 30 सितंबर 2026 तक द्वितीय तल की छत की ढलाई पूर्ण करने के लिए आवश्यक मिस्त्री टीम, संसाधन एवं अपनी व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होता है, तो मंदिर प्रबंधन समिति को आगे के निर्माण कार्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
हमारा उद्देश्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मंदिर निर्माण को पूरा करना है।
संतोष कुमार
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर एवं सेवा संस्थान, खनवाँ