निर्माण अनुबंध (Construction Agreement)
निर्माण अनुबंध (Construction Agreement)
निर्माण अनुबंध (Construction Agreement)
यह अनुबंध दिनांक 04 मई 2025 दिन रविवार को संपन्न हुआ है, जो निम्नलिखित पक्षकारों के बीच संपादित किया गया:
1. अनुबंध के पक्षकार
प्रथम पक्ष (समिति): श्री सर्वेश सिंह, आयु - 64 वर्ष, पिता - स्वर्गीय करम सिंह, निवासी - टोला मदनपुर, ग्राम एवं पोस्ट - खनवाँ, जिला - नवादा, पिन – 805122, पद – सचिव, श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर संस्थान, खनवाँ। (आगे चलकर "समिति" कहा जाएगा।)
द्वितीय पक्ष (ठेकेदार): पृथ्वीराज भुजंग राव खेड़कर पाटिल, आयु - 37 वर्ष, पिता - भुजंग राव खेड़कर पाटिल, निवासी - गाव खेड़करवाड़ी, तहसील - लोहा, पोस्ट - मालाकोली, जिला - नांदेड़, महाराष्ट्र, पिन – 431708, आधार संख्या: 2681 0316 6596। (आगे चलकर "ठेकेदार" कहा जाएगा।)
2. अनुबंध का उद्देश्य
यह अनुबंध श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर, खनवाँ (नवादा) के नवीन निर्माण कार्य को पारंपरिक भारतीय वास्तुशास्त्र एवं शिल्पकला के अनुसार निष्पादित करने के लिए किया गया है। कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शास्त्रीयता सुनिश्चित करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी।
3. निर्माण की रूपरेखा
(क) वास्तु एवं योजना:
स्वीकृत 2D एवं 3D नक्शों के अनुसार निर्माण कार्य किया जाएगा।
मंदिर निर्माण में कुण्डलिनी चक्र संरेखण एवं ऊर्जा संतुलन का ध्यान रखा जाएगा।
शिखरों, गर्भगृह, मंडप आदि का निर्माण वास्तुशास्त्र के अनुरूप होगा।
(ख) मंदिर का विवरण:
सड़क से ऊंचाई: 6 फीट
पहली मंजिल की ऊंचाई: 9 फीट
दूसरी मंजिल की ऊंचाई: 15 फीट
शिखर की ऊंचाई: 51 फीट (कलश से साथ)
छोटे छोटे 8 मंदिर के शिखर होंगे जिसकी ऊंचाई front elevation plan मे मिल जाएगा ।
(ग). तकनीकी योजना एवं संरचनात्मक विवरण
इस अनुबंध के अंतर्गत समिति द्वारा निर्माण स्थल पर मिट्टी जांच (Soil Testing) की रिपोर्ट प्राप्त की गई है, जिसके आधार पर समिति के अधिकृत आर्किटेक्ट द्वारा मंदिर की संपूर्ण तकनीकी योजना तैयार की गई है।
यह योजना निम्नलिखित दस्तावेजों को सम्मिलित करती है:
फाउंडेशन से लेकर शिखर तक का स्ट्रक्चर प्लान
फ्रंट एलिवेशन डिजाइन
फ्लोर प्लान प(हली मंजिल और दूसरी मंजिल)
टेक्निकल डेटा शीट
निर्माण संबंधी समस्त इंजीनियरिंग निर्देश
ठेकेदार द्वारा उपरोक्त सभी दस्तावेजों को पूरी तरह पढ़कर, समझकर, स्वीकार कर लिया गया है तथा वह यह स्वीकार करता है कि निर्माण कार्य उसी के अनुसार निष्पादित किया जाएगा।
कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई, अस्पष्टता या विवाद का हवाला देना अस्वीकार्य होगा।
कार्य में किसी प्रकार का स्वैच्छिक परिवर्तन प्रथम पक्ष (समिति) की लिखित स्वीकृति के बिना अवैध माना जाएगा।
(घ).मंदिरों का वर्गीकरण:
मुख्य मंदिर: श्री लक्ष्मी नारायण, राम दरबार, राधा-कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण कुल देवी की पिंडी, मुख्य मंदिर के मुख्य द्वार पर श्री गणेश और श्री हनुमान का स्थान होगा ।
ङ) सहायक मंदिर निर्माण (वेदी, हवन-कुंड , शिव मंदिर एवं कुल देवी मंदिर):
मुख्य मंदिर के अतिरिक्त, परिसर के बाहर दो सहायक मंदिर (1) शिव मंदिर तथा (2) कुल देवी मंदिर – प्रत्येक का क्षेत्रफल 9 फीट × 9 फीट एवं शिखर की ऊंचाई: 51 फीट है।
प्रत्येक मंदिर की अनुमानित परिश्रम लागत ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये मात्र) निर्धारित की गई है।
यह मंदिर निर्माण वैकल्पिक होगा; समिति इनका निर्माण करवाने के लिए बाध्य नहीं है लेकिन समति अगर निर्माण कराना चाहेगी तो ठेकेदार ऊपर दिए गए रेट पर निर्माण करेगे ।
4. तकनीकी योजना एवं संरचनात्मक विवरण
मंदिर का स्ट्रक्चर प्लान, आर्किटेक्चरल लेआउट, तकनीकी डेटाशीट एवं डिज़ाइन ड्रॉइंग्स प्रथम पक्ष (समिति) द्वारा प्रदान की जाएंगी।
ठेकेदार इन्हीं अनुमोदित दस्तावेजों के अनुरूप कार्य करेगा।
कोई भी तकनीकी परिवर्तन केवल समिति की लिखित अनुमति से मान्य होगा।
5. कार्य प्रारंभ की शर्तें
अनुबंध की तिथि से अधिकतम 15 से 20 दिनों के भीतर (15 मई से 2025 से) कार्य प्रारंभ करना ठेकेदार के लिए अनिवार्य होगा।
6. अनुमानित लागत एवं भुगतान योजना
कुल मजूदरी ( श्रम शुल्क): ₹45,01,001/- (पैंतालीस लाख एक हजार एक रुपये मात्र) मे तय हुआ है।
कार्य चरण भुगतान राशि (₹)
मंदिर अग्रिम राशि ₹51,000
कम लगते समय ₹3,50,000
प्लिंथ लेवल आने पर ₹3,00,000
फर्स्ट फ्लोर के कॉलम खड़े होने पर ₹2,00,000
फर्स्ट फ्लोर की छत ढलाई के समय ₹3,00,000
सेकंड फ्लोर के कॉलम भरने पर ₹2,00,000
सेकंड फ्लोर छत ढलाई के समय ₹3,00,000
मैन मंदिर की जुड़ाई शुरू होने पर ₹4,00,000
मैन मंदिर की जुड़ाई पूरा होने पर ₹3,00,000
छोटे मंदिर की जुड़ाई शुरू होने पर ₹3,00,000
छोटे मंदिर की जुड़ाई पूरा होने पर ₹3,00,000
शिखर की छपाई शुरू होने पर ₹3,00,000
शिखर की छपाई पूरा होने पर ₹3,00,000
सभा मंडप की छपाई शुरू होने पर ₹3,00,000
डिज़ाइन का काम शुरू होने पर ₹2,00,000
डिज़ाइन का काम पूरा होने पर ₹1,50,000
पेंटिंग का काम शुरू होने पर ₹1,15,000
काम पूरा होने पर ₹1,00,000
# प्रोत्साहन भुगतान: समिति एवं ग्रामवासियों मंदिर के कार्य की संतुष्टि पर ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) अतिरिक्त प्रोत्साहन स्वरूप देय होगा।
7. निर्माण अवधि
अनुबंध पर हस्ताक्षर की तिथि से अधिकतम 18 से 20 माह में कार्य पूर्ण किया जाएगा। देरी केवल अप्रत्याशित परिस्थितियों में ही मान्य होगी।
8. उत्तरदायित्व एवं दायित्व
(क) ठेकेदार की जिम्मेदारियाँ:
1. निर्माण कार्य हेतु कुशल श्रमिकों, यंत्रों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
2. संपूर्ण कार्य भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इंजीनियरिंग मानकों एवं निर्माण कोड्स के अनुरूप करना अनिवार्य होगा।
3. सभी सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करना।
4. निर्माण स्थल की नियमित सफाई एवं मलबे के निस्तारण की व्यवस्था।
5. तराई का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा; परंतु यदि किसी कारणवश कार्य बंद रहता है, तो समिति द्वारा यह कार्य कराया जा सकता है।
6. प्रत्येक कार्य दिवस के अंत में कार्य की प्रगति की जानकारी समिति द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य होगा।
7. किसी भी निर्माण या डिज़ाइन में परिवर्तन की स्थिति में समिति से पूर्व स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा; बिना अनुमति के कोई भी परिवर्तन अमान्य माना जाएगा।
(ख) समिति की जिम्मेदारियाँ:
फाउंडेशन लेवल की मिट्टी भरने का काम
निर्माण कार्य हेतु आवश्यक निर्माण सामग्री जैसे – सरिया, ईंट, बालू, स्टोन/चिप्स, सीमेंट, व्हाइट सीमेंट, मार्बल पाउडर, बाँस, GI पाइप, नारियल की रस्सी आदि – की समयानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करना।
मंदिर के पूरे निर्माण हेतु स्ट्रक्चर प्लान, तकनीकी डाटा शीट एवं डिज़ाइन दस्तावेज़ समिति द्वारा ठेकेदार को प्रदान किए जाएंगे। ठेकेदार को इन्हीं अनुमोदित दस्तावेज़ों के आधार पर कार्य करना होगा; स्वेच्छा से कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
सभी आवश्यक तकनीकी योजनाएं, वैधानिक अनुमतियाँ एवं आर्किटेक्चरल डिज़ाइन दस्तावेज़ उपलब्ध कराना।
ठेकेदार को समयानुसार भुगतान सुनिश्चित करना।
ठेकेदार द्वारा नियोजित मिस्त्री एवं श्रमिकों हेतु आवासीय सुविधा (रहने की जगह) की व्यवस्था करना।
9. विवाद समाधान
विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष आपसी बातचीत से समाधान का प्रयास करेंगे।
असफल होने पर, विवाद का समाधान स्थानीय विधिक प्राधिकारी के समक्ष किया जाएगा।
10. अनुबंध समाप्ति
समिति ठेकेदार को 30 दिन की पूर्व सूचना देकर अनुबंध समाप्त कर सकती है यदि:
ठेकेदार अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करता है
कार्य में लापरवाही या निष्क्रियता पाई जाती है
कार्य अधूरा छोड़ा जाता है
11. क्षतिपूर्ति
किसी भी प्रकार की आर्थिक, कानूनी या सामाजिक क्षति की स्थिति में ठेकेदार समिति को पूर्ण क्षतिपूर्ति देगा।
12. अन्य शर्तें
अनुबंध एक प्रतियों में हस्ताक्षरित किया गया है;मूल प्रथम पक्ष के पास और फोटो कॉपी एक प्रति दूसरा पक्ष रखेगा। यह अनुबंध मे कुल पेज की संख्या 6 पेज है।
किसी भी संशोधन के लिए दोनों पक्षों की लिखित सहमति आवश्यक होगी।
सभी कार्य धार्मिक मानदंडों, स्थानीय एवं राष्ट्रीय भवन संहिता के अनुसार होंगे।
हस्ताक्षर
प्रथम पक्ष (समिति की ओर से):
हस्ताक्षर: ________
नाम: श्री सर्वेश सिंह
पद: सचिव
संपर्क सूत्र - +91 88731 52007
द्वितीय पक्ष (ठेकेदार की ओर से):
हस्ताक्षर: ________
नाम: पृथ्वीराज भुजंग राव खेड़कर पाटिल
संपर्क सूत्र - 9689738111 / 9822408697
गवाहगण:
संतोष कुमार, पिता: स्व. अर्जुन प्रसाद सिंह, टोला - मदनपुर, खनवां -अध्यक्ष
आनंदी सिंह, पिता: स्व. केदार सिंह, टोला - मदनपुर ,खनवां - उपाध्यक्ष
सर्वेश सिंह, पिता: स्व. करम सिंह, टोला - मदनपुर , खनवां - सचिव
परमानंद भास्कर, पिता: बच्चू सिंह, टोला - मदनपुर, खनवां - उपसचिव
रामविलास सिंह, पिता: स्व. बिंदों सिंह, टोला - मदनपुर, खनवां - कोषाध्यक्ष
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
______________________________________________ (नाम, पता, हस्ताक्षर)
Exploring the Deep
November 16, 2022