इस वेब पेज पर सभी आवश्यक पत्र एवं संदेशों का व्यवस्थित संग्रह उपलब्ध रहेगा, जो मंदिर निर्माण से संबंधित officials सूचनाएं, नोटिस और पत्राचार सहज पहचान के लिए एकत्रित करता है।
सूचना - श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर संस्थान, खनवाँ
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर संस्थान, खनवाँ द्वारा भव्य कुलदेवी मंदिर के निर्माण का कार्य जारी है।
मंदिर के अकाउंट प्रबंधन में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की Cash Book नियमित रूप से Maintain की जा रही है। प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में पिछले माह का हिसाब समाज के किसी भी जिम्मेदार सदस्य द्वारा देखा जा सकता है। यदि कोई सदस्य मंदिर की आमदनी एवं खर्च का हिसाब (आमद–खर्च) देखना चाहता है, तो वह ऑफिस में समिति से संपर्क कर हिसाब देख सकता है।
सितंबर 2026 का अकाउंट आप सर्वेश दा या विनोद कुमार बम के माध्यम से अकाउंट प्रबंधन से संबंधित हिसाब देख सकते हैं।
यह समाज का पैसा है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यह जानने का अधिकार है कि मंदिर निर्माण एवं अन्य कार्यों में एक-एक पैसे का हिसाब किस प्रकार रखा और खर्च किया जा रहा है।
यदि किसी सदस्य को हिसाब-किताब, प्रबंधन या किसी अन्य विषय में कोई सुझाव, आपत्ति या सुधार संबंधी विचार हो, तो उसे प्रबंधन समिति के समक्ष अवश्य रखें, ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके और व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं बेहतर बनाया जा सके।
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर संस्थान, खनवाँ केवल मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में समाज, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
“पारदर्शिता • जवाबदेही • सेवा • जनकल्याण”
— प्रबंधन समिति
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर संस्थान, खनवाँ
06 October 2026
🏗️ मंदिर निर्माण कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
सभी सदस्यों से विनम्र आग्रह है कि हम सभी निम्नलिखित व्यवस्थाओं का ध्यान रखें, तभी मंदिर निर्माण कार्य को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
हर कार्य की एक निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा होती है। अतः सभी कार्य उसी के अनुसार किए जाएँ।
1. सामग्री की आवश्यकता एवं पूर्व सूचना
मंदिर के ठेकेदार पृथ्वी जी के लिए एक निर्माण कार्य ग्रुप बनाया गया है। सामग्री की आवश्यकता, Estimate, Report एवं अन्य आवश्यक जानकारी समय पर उसी ग्रुप में साझा करना आवश्यक होगा।
यह ग्रामीण क्षेत्र है। विशेष रूप से 25mm Tata Tiscon Steel सरिया जैसी सामग्री को ऑर्डर देने के बाद उपलब्ध होने में लगभग 5–7 दिन लग सकते हैं। इसलिए जब भी ऐसी सामग्री की आवश्यकता हो, ठेकेदार को कम-से-कम 7 दिन पहले सामग्री की सूची एवं आवश्यकता की जानकारी व्हाट्स एप ग्रुप मे देनी होगी।
यदि समय पर मांग/सूची व्हाट्स एप ग्रुप मे पोस्ट नहीं की जाती है और इसके कारण सामग्री आने में देरी होती है, तो उस देरी की जिम्मेदारी ठेकेदार पृथ्वी जी ही होगी ।
2. सामग्री की खरीद में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता
मंदिर निर्माण में Tata Steel का Original Material केवल Authorised Dealer से ही खरीदा जाएगा। कम कीमत के कारण किसी भी प्रकार का Duplicate/UnAuthorised dealer से Tata Steel सरिया नहीं खरीद किया जाएगा।
हर Tata Steel की खरीद के लिए GST Bill अनिवार्य होगा। बिना GST Bill के Tata Steel की कोई खरीद स्वीकार नहीं की जाएगी।
3. सीमेंट की गुणवत्ता एवं कार्य के अनुसार चयन
निर्माण कार्य में यह भी ध्यान रखा जाए कि हर प्रकार के कार्य के लिए एक ही प्रकार का सीमेंट उपयुक्त नहीं होता। कार्य की आवश्यकता एवं तकनीकी मानक के अनुसार सीमेंट का चयन किया जाए।
* ढलाई (RCC) के लिए उपयुक्त Grade/Type का सीमेंट
* ईंट की जुड़ाई के लिए उपयुक्त सीमेंट
* प्लास्टर के लिए उपयुक्त सीमेंट
* फर्श/अन्य विशेष कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार उपयुक्त सीमेंट
ठेकेदार एवं मिस्त्री टीम को प्रत्येक कार्य के लिए Architect/Engineer की तकनीकी सलाह एवं स्वीकृत Specification के अनुसार ही सीमेंट का उपयोग करना चाहिए।
सिर्फ कीमत के आधार पर सीमेंट का चयन न हो; गुणवत्ता, कार्य की आवश्यकता और तकनीकी मानक को प्राथमिकता दी जाए।
4. भुगतान व्यवस्था
₹25,000 से अधिक का कोई भी भुगतान Cheque के माध्यम से या NEFT या RTGS के माध्यम से किया जाएगा तथा सभी बिल और भुगतान का उचित रिकॉर्ड रखा जाएगा। एक आलमीरा मंदिर मे रेकॉड रखने के लिए खरीद लेना चाहिय - विजय दशमी तक ।
5. सामूहिक एवं पारदर्शी व्यवस्था
सामग्री की खरीदारी किसी एक व्यक्ति के व्यक्तिगत निर्णय से नहीं होगी। आवश्यक सामग्री की जानकारी, Estimate एवं खरीद से संबंधित विवरण समूह में साझा कर सामूहिक सहमति से उचित गुणवत्ता एवं उचित दर पर सामग्री खरीदने का प्रयास किया जाएगा।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति पर अविश्वास करना नहीं, बल्कि मंदिर की राशि, सामग्री की गुणवत्ता और पूरे निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना है।
उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार ही आगे निर्माण कार्य किया जाए। यदि किसी सदस्य को इन बिंदुओं पर कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो कृपया समूह में अवगत कराएँ।
पारदर्शी व्यवस्था • सामूहिक निर्णय • गुणवत्तापूर्ण निर्माण
संतोष कुमार
06 October 2026
पृथ्वी जी,
मंदिर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश
टाटा स्टील सरिया — सामग्री की आवश्यकता एवं पूर्व सूचना
मंदिर के ठेकेदार पृथ्वी जी के लिए निर्माण कार्य से संबंधित एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। सामग्री की आवश्यकता, Estimate, Report एवं अन्य आवश्यक जानकारी समय पर इसी ग्रुप में साझा करना आवश्यक होगा।
यह ग्रामीण क्षेत्र है। विशेष रूप से 25mm Tata Tiscon Steel सरिया जैसी सामग्री को ऑर्डर देने के बाद उपलब्ध होने में लगभग 5–7 दिन लग सकते हैं। इसलिए जब भी Tata Tiscon Steel की आवश्यकता हो, ठेकेदार द्वारा कम-से-कम 7 दिन पहले ग्रुप में निम्न जानकारी लिखित रूप से देना अनिवार्य होगा:-
सरिया का Size (MM)
आवश्यक मात्रा (Quantity)
आवश्यकता की अनुमानित तिथि
अन्य आवश्यक विवरण
यह सूचना Verbal Basis पर स्वीकार नहीं होगी। सामग्री की आवश्यकता एवं मांग व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखित रूप से साझा करनी होगी।
पृथ्वी जी, इस विषय में पहले भी लापरवाही देखी गई है। इसलिए आपसे अपेक्षा है कि इस बार सामग्री की आवश्यकता, समय-सीमा एवं लिखित सूचना की इस व्यवस्था का विशेष रूप से पालन करें।
यदि निर्धारित समय पर सामग्री की आवश्यकता/सूची ग्रुप में साझा नहीं की जाती है और इसके कारण सामग्री उपलब्ध होने में देरी होती है, तो उस देरी की जिम्मेदारी ठेकेदार पृथ्वी जी की होगी।
— संतोष कुमार
06 October 2026
निर्माण सामग्री की खरीद के लिए महत्वपूर्ण सूचना
मंदिर निर्माण की मजबूती, गुणवत्ता और सामग्री की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्माण सामग्री हमेशा Authorised Dealer (अधिकृत विक्रेता) से ही खरीदी जाए।
सिर्फ कुछ रुपये की बचत के चक्कर में बाजार से सस्ती सामग्री खरीदना उचित नहीं है। कम कीमत में मिलने वाली सामग्री डुप्लीकेट या घटिया गुणवत्ता की हो सकती है, जो मंदिर के निर्माण की मजबूती, सुरक्षा और दीर्घकालिक टिकाऊपन के लिए गंभीर समस्या बन सकती है।
अतः केवल थोड़ी बचत के लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। सामग्री की खरीद करते समय अधिकृत Dealer, उचित बिल/रसीद और गुणवत्ता की पुष्टि अवश्य की जाए।
निर्माण काम में कुछ अधिक समय लगे या उचित गुणवत्ता के लिए कुछ अधिक खर्च हो, लेकिन मंदिर निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
मंदिर हमारा है, इसलिए इसकी मजबूती और गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी हमारी है।
संतोष कुमार
तिथि : 26 मई 2025
प्रेषक:
संतोष कुमार
प्रति:
श्री पृथ्वीराज भुजंग राव खेड़कर (ठेकेदार)
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर, खनवाँ (नवादा)
विषय: नवीन निर्माण कार्य के लिए संरचना योजना एवं तकनीकी डेटा शीट का अवलोकन एवं मंदिर का फाउंडेशन कार्य प्रारंभ हेतु मार्गदर्शन
श्री खेड़कर जी,
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर, खनवाँ (नवादा) के नव-निर्माण कार्य को पारंपरिक भारतीय वास्तुशास्त्र एवं शिल्पकला के उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करना आपकी मुख्य जिम्मेदारी है। कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शास्त्रीयता बनाए रखना अनिवार्य है।
हमें सूचित किया गया है कि आप खनवाँ आ चुके हैं या एक–दो दिन में पहुँच जाएंगे। आपको स्मरण कराना चाहता हूँ कि लगभग 15 दिन पूर्व आपको मंदिर का Structure Plan एवं Technical Data Sheet प्रदान की जा चुकी है। अतः कृपया बिना जल्दबाज़ी किए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यानपूर्वक अवलोकन करें:
1. फाउंडेशन/नीव निर्माण
* कुल कॉलमों की संख्या
* प्रत्येक कॉलम में आवश्यक पाइलिंग की संख्या
* पाइलिंग की गहराई एवं व्यास
2. फाउंडेशन प्रावधान
* मिट्टी की क्षमताएँ
* स्लैब का डिज़ाइन
* वाटरप्रूफिंग व्यवस्था
* सीमेंट मिश्रण का अनुपात
3. अन्य तकनीकी विवरण
* सभी होल एवं बीम की स्थिति
* प्लिंथ लेवल
* अन्य संरचनात्मक विशेषताएँ
यदि किसी बिंदु पर स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो आप Structure Plan एवं Technical Data Sheet के आधार पर अपने आर्किटेक्ट से समन्वय करें अथवा श्री सर्वेश सिंह (सचिव) से तात्कालिक रूप से संपर्क करें।
सभी विवरणों को पूरी तरह समझ लेने के पश्चात् ही फाउंडेशन कार्य आरंभ करें; परंतु अति शीघ्रता से बचें और प्रत्येक चरण को सावधानी एवं उत्तरदायित्व के साथ पूर्ण करें। कृपया पिछले अनुभवों की तरह जल्दबाज़ी न करें।
जब आप स्वयं सभी जानकारी इकट्ठा कर लें और काम के लिए पूर्णतः तैयार हो जाएँ, तो एक-दो दिन के भीतर हम स्थान पर आकर प्रगति का अवलोकन करेंगे। हम दूर से भी मॉनिटरिंग जारी रखेंगे, परंतु हर समय उपलब्ध नहीं रह पाएंगे, अतः आप सभी तकनीकी जानकारियाँ पहले ही सुनिश्चित कर लें।
आपके समर्पण एवं कौशल से ही यह पावन कार्य सिद्ध होगा, ऐसी शुभकामना के साथ।
सादर,
संतोष कुमार
प्रिय ब्रजेश जी,
सप्रेम नमस्कार।
आपके द्वारा प्रेषित श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर, खनवाँ के Structure Plan एवं Technical Data Sheet में एक महत्वपूर्ण जानकारी अनुपस्थित है।
कृपया निम्न बिंदुओं के अनुसार स्टेप-वाइज सामग्री अनुमान रिपोर्ट अवश्य साझा करें:
1. सामग्री अनुमान (Stage-wise with Quantities): प्रत्येक निर्माण चरण के लिए आवश्यक सामग्री का अनुमान नीचे दिए अनुसार मांगा जा रहा है: सरिया (φ कितने mm और कुल वजन/किलो या टन में), सीमेंट (बोरी में), गिट्टी / चिप्स / स्टोन (घनफुट या ट्रैक्टर/ट्रक लोड में), लाल ईंट (संख्या में), रेत (घनफुट या ट्रैक्टर/ट्रक लोड में), वॉटरप्रूफिंग एडिटिव (लीटर या यूनिट में), अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री (जैसे बाँस/शटरिंग प्लाई, तारबिंदी, प्लास्टिक शीट आदि)
2. निर्माण चरण (Stages):
2.1 नींव निर्माण (Foundation):
2.2 खुदाई से लेकर PCC एवं राफ्ट तक के लिए सामग्री
2.3 संरचनात्मक फ्रेम – प्रथम चरण:
2.4 प्लिंथ बीम, कॉलम, वॉल रेजिंग आदि
2.5 ग्राउंड फ्लोर स्लैब ढलाई (छत):
2.6 स्लैब के लिए स्टील, कंक्रीट, शटरिंग आदि
2.7 संरचनात्मक फ्रेम – द्वितीय चरण:
2.8 प्रथम मंजिल की बीम, कॉलम, और दीवारें
2.9 प्रथम मंजिल की छत (स्लैब) ढलाई
2.10. मंदिर का शिखर निर्माण (Shikhar Installation & RCC work):
2.11. डोम, गुम्बद एवं शिखर के RCC/brickwork आदि
3. अतिरिक्त जानकारी (अनिवार्य):
3.1 नया प्लान के अनुसार कुल कितने कॉलम प्रस्तावित हैं?
3.2 प्रत्येक कॉलम में कितनी पाइलिंग (गहराई और डायमीटर सहित) होगी ?
3.3 यदि ग्राउंड रिपोर्ट या एस्टीमेट पहले से है, तो उसका संक्षिप्त विवरण भी दें।
महत्वपूर्ण सूचना: नए ठेकेदार टीम का एक भाग साइट पर पहुँच चुका है एवं शेष कल तक पहुँचने वाला है। अतः आपसे अनुरोध है कि एक मीटिंग खनवाँ मे अवश्य होनी है। कृपया अपनी उपलब्धता 28 से 30 के बीच मे बताएं और सूचना के बाद तुरंत आ जाए ।
कृपया उपर्युक्त विवरण शीघ्रातिशीघ्र साझा करें, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ,
संतोष कुमार
📱 7004227710
सर्वेश दा ,
आपको अवगत करना है की सरिया के लिए दान दाता श्री सुरेन्द्र बाबू , पाकी ग्रामीण वाले के बेटी की शादी 30 मई को तिलक फलदान और 1 जून 2025 की बाराती है । यह हमे जानकारी मिली है। एसलिए उनसे विवाह के बाद ही मिला जा सकता है।
संतोष कुमार