To Whom It May Concern,
संबंधित सभी के लिए,
मेरी जानकारी और सामर्थ्य के अनुसार, मैंने श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण से संबंधित लेखा-जोखा को पारदर्शिता एवं व्यवस्था के साथ संचालित करने का पूर्ण प्रयास किया है।
मैंने यथासंभव मंदिर का वाउचर, मंदिर का लेज़र (हार्ड कॉपी) और एक्सेल शीट -सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से समुचित अकाउंट का दस्तावेज तैयार किए हैं और लेखा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने की ज़िम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। किन्तु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि इस कार्य में अन्य सदस्यों की अपेक्षित सहयोगिता नहीं मिल पाई, विशेषकर आवश्यक आंकड़ों एवं जानकारी को साझा करने के मामले में।
ऐसे में यह कहना पड़ रहा है कि आगे चलकर इस रिपोर्ट को संपूर्ण रूप से बनाए रखना संभव नहीं हो पाएगा, और यदि इसमें विफलता होती है तो मुझे खेद रहेगा। मै अपने प्रयास से जितना संभव है प्रयास जारी रहेगा ।
मैं एक अंतिम प्रयास करूंगा कि श्री सर्वेश सिंह (सचिव महोदय), से आवश्यक विवरण प्राप्त किया जा सके। यदि वे जानकारी उपलब्ध कराते हैं तो मैं उसे MIS में व्यवस्थित कर पाऊँगा।
आप सभी के सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद।
सादर,
Santosh Kumar
श्री लक्ष्मी नारायण बाबा बर मंदिर निर्माण, खनवाँ