बाबा बिशनदास का भव्य मंदिर- बाबा बिशन दास धाम
देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर बसा रेवाड़ी एक ऐतिहासिक जिला है। बाबा बिशन दास धाम (मंदिर) हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम (गांव) नंदरामपुरबास में स्थित है। गांव नंदरामपुरबास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 (Old name NH -8 ) (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर स्थित धारूहेड़ा क़स्बे से मात्र छः (6 ) किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।