बाबा बिशनदास धाम परिसर में स्थित "बाबा का बगीचा" इतने सारे सकारात्मक वाइब्स से भरा हुआ है कि जब आप इस स्थान में प्रवेश करते हैं तो आप उनकी उपस्थिति और सकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही मंदिर प्रांगण के प्रवेश द्वार के नजदीक प्राण-प्रतिष्ठित आदि देव महादेव के भव्य एवं विशाल शिवलिंग के दर्शनों के साथ ही आपको अत्यंत खूबसूरत व् हरियाली से परिपूर्ण बाबा के मनोहारी बगीचे की भव्यता देखने को मिलती है। बाबा के मनोहारी बगीचे में प्रवेश करते ही परमश्रद्धेय बाबा बिशन दास जी महाराज की उपस्थिति का अहसास होने लगता है मानो बाबा यहीं-कंही किसी वट अथवा वृक्ष के सानिध्य में ध्यानमग्न है और उनकी आभामंडल हर भक्त व् श्रद्धालु की आत्मा को समृद्ध कर रही हो। एक तरह से बाबा का बगीचा ज्ञान एवं ध्यान का बगीचा होने का अहसास कराता है जँहा एक अकथनीय शांति का अनुभव होता है।