बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला

श्री बाबा बिशन दास धाम में वर्ष में दो बार मेले लगते हैं , जिनमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं | बाबा बिशनदास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मेला प्रबंधन कमेटी द्वारा आसपास के गांवों की श्रद्धा के केंद्र बाबा बिशनदास मंदिर में हर छठे महीने चैत्र सुदी पूर्णिमा और आसोज सुदी पूर्णिमा को मेले का भव्य आयोजन किया जाता हैं। हर छठे महीने लगने वाले इन मेलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता हैं जिसमे पुरुष व् महिला वर्ग की इनामी दंगल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं।