Events

Events-2021

काव्यरात्रि 

हम  आशा करते हैं कि आप स्वस्थ और सकुशल होंगे ।  दीपावली  और  अन्य   त्योहारों के बाद का यह समय आप सभी के लिए प्रसन्नतापूर्ण ही होगा और साथ  में बहूत सारे  किसो  और अनुभवों को आपने सपाठियों के साथ  साझा  करने की इच्छा होगी । इस अवसर पर आगामी रविवार की संध्या अपनों के साथ बिताते हैं, चलिए काव्यरात्रि मानते हैं। पंक्तियों  की भाषा में दिल के भाव सुनते-सुनाते हैं। चिंताओं से दूर खुशियों और अपनेपन से  पास  महफ़िल जमाते है , उसमें कुछ  सुनते  सुनाते है। एक साथ मिल कर कुछ  रंग जमाते है । 

१ ४ -०९ - २०२१ , रविवार रात्रि ९ बजे   

गूगल मीट लिंक :-   https://meet.google.com/kra-bszj-axo

कहानी लेखन

हिंदी पखवाड़ा का आगाज़ ७/०९/२०२१ से २१/०७/२०२१ तक

और इस उत्सव के प्रथम दिन का आरंभ हम कहानी लेखन प्रतियोगिता का इस पोस्टर से करते है |

कहानी लेखन

७/०९/२०२१ से

१४/०९/२०२१ तक

google form:- https://forms.gle/WEjrxmhg8LR1Fs5c9


भाषा का महत्व सब अर्थों में सबसे अधिक है। हमारे विचारों और भावों को स्पष्ट करने का माध्यम है हमारी भाषा और हमारी इसी भाषा के प्रति अपने प्रेम को स्पष्ट करने का एक उत्सव है हिन्दी दिवस।

कविता लेखन

कुछ शब्दों में लिखते है, क्यों न उसको और सुंदर में पाए , लोगों के विचार में थोड़ा धैर्य को पाए ।

कविता लेखन

८/०९/२०२१ से

१५/०९/२०२१ तक

ईवेंट को अपने कैलंडर में सेव करने के लिए यहाँ दबाएं।

google form:-https://forms.gle/Kj2F8bQWYLLKBZxb6

आपसे निवेदन है कि अपनी उत्तम रचनाएं (कविता/लघु कथा) हमें हमारी मेल आईडी hindi@sac.iiserpune.ac.in पर भेजें। आपकी कविताएं/कथाएं हमारे इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक पेज तथा हमारी वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन रचना की प्रस्तुति, भाव, सृजनात्मकता व भाषा प्रयोग के आधार पर किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

निबंध लेखन

कुछ शब्दों में लिखते है, क्यों न उसको और सुंदर में पाए , लोगों के विचार में थोड़ा धैर्य को पाए ।

कविता लेखन

९/०९/२०२१ से

१६/०९/२०२१ तक


google form:- https://forms.gle/pbaPVoQxhBBGzqoH6


विषय

१. भारत विविध संस्कृतियों से भरा हुआ देश है, इन्हीं विविधताओं में आप को सबसे प्रिय क्या लगता है?

२. नारी सौंदर्य और शक्ति का प्रतीक होती है। इसी के साथ साथ आज के युग में नारी को आत्मरक्षा सीखने की भी आवश्यकता है। इसके लिए क्या क्या कदम उठाने चाहिए और सामाजिक दृष्टि में किस तरह का परिवर्तन होना चाहिए।

३. किस्से कुछ बचपन के (सबके जीवन में कुछ विशेष यादगार पल होते हैं , परंतु बचपन के पल भविष्य के लिए प्रेरणादायक होते हैं व हमारे संपूर्ण जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले होते हैं। अपने बचपन को याद कर अपने विचार प्रकट कीजिए।)

Events-2020

काव्यरात्रि २.०

बिन कहे ही बोलती हैं कविताएं, मन की दशा बताती हैं कविताएं तो क्यूँ न इनकी छिपी बोली में बात की जाएं, क्यूँ न मिलकर कविताएं गायीं जाएं। IISER परिवार को साथ जोड़ने के लिए हिन्दी क्लब प्रस्तुत करता है- काव्यरात्रि २.० जहां अपनी पसंदीदा कविताओं से अपने मन को प्रस्तुत किया जाए।

शनिवार, २४ अप्रैल २०२१, रात्रि ९ बजे से आप हमसे जुड़ें।

ईवेंट को अपने कैलंडर में सेव करने के लिए यहाँ दबाएं।

घनचक्कर

पहेलियाँ तो सबको पसंद हैं और जब साहित्य और व्याकरण को मनोरंजन से मिलाया जाए तो बात की कुछ और है। Iplug के साथ हिन्दी क्लब प्रस्तुत करता है- 'घनचक्कर'। एक ऐसी प्रतियोगिता जिसके सवाल आपके दिमाग को घुमा देंगे। चित्रों और शब्दों के मायाजाल को सुलझाइए और आगे बढ़ते जाइए। साथ ही आकर्षक ईनाम भी पाइए।

पंजीकरण करें: conquistar.tech पर

उत्तर संकेतों के लिए हमारे फेसबुक पेज पर जाएं।

सम्मान

किसी भी समाज की उन्नति में एक महत्त्वपूर्ण कारक होती हैं महिलाएं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर पुरुषों का साथ दिया है। उन महिलाओं के सम्मान में हिन्दी दिवस-२०२० के अवसर पर हिन्दी क्लब प्रस्तुत करता है 'सम्मान' नामक लेख लेखन प्रतियोगिता।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर लेख लिखकर भेजना है-

१) बेटियाँ भविष्य हैं

२) विज्ञान और महिलाएं

३) घर से बाहर तक सपने उड़ान के

४) हिन्दी साहित्य में महिलाएं

सभी रचनाओं को हमारे ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा व उत्तम रचनाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

जश्न-ए-कलम

हिन्दी साहित्य ने कहानियों के एक खजाने को सँजोये रखा है। ये कहानियाँ हमारे जीवन के हर पहलू को प्रकाशित करती हैं। पर कहानियाँ पढ़ने से अधिक आनंदमय है कहानियाँ सुनना। और यदि कहानियाँ अभिनय के साथ सुनाई जाएं तो अलग ही बात है।

इस हिन्दी दिवस की शाम को रंगीन बनाने हिन्दी क्लब पेश करता है 'जश्न-ए-कलम' जहां कलाकार अपने अंदाज में कहानियाँ सुनाएंगे और साथ ही अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

काव्यहार - कथाकार

कविताएं और लघु कथाएं हिन्दी साहित्य का अभिन्न अंग हैं। अपने भावों और विचारों को व्यक्त करने का सुंदर माध्यम बनती हैं कविताएं तो समाज की परिस्थियों और लेखक की कल्पना का चित्रण करती हैं कथाएं।

हिन्दी दिवस-२०२० के अवसर पर कविता लेखन प्रतियोगिता 'काव्यहार' एवं लघु कथा लेखन प्रतियोगिता 'कथाकार' का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया और अति सुंदर कविताएं एवं कथाएं लिखीं।

सभी रचनाएं हमारे ब्लॉग पर प्रकाशित की जाएंगी।

Past events

हिन्दी दिवस

हिंदी ‌दिवस क्लब का एक मुख्य और भव्य वार्षिक आयोजन है। भारत में १४ सितंबर को हिन्दी दिवस की धूम रहती है। यही वह दिन है जब हिन्दी क्लब द्वारा कविता पाठ, नृत्य, ड्रामा इत्यादि जैसी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती हैं और मनमोहक आयोजनों से हिन्दी के अमरत्व को बनाए रखा जाता है ।

जश्न-ए-कलम

कथाकारों का एक समूह जो अपनी प्रतिभा से‌ श्रोताओं को किस्से कहानियों की दुनिया में ले जाता है। बचपन की याद और बीते कल के सबक को @jashn_e_qalam ने ताजा कर दिया।

अंताक्षरी

अंताक्षरी IISER के वार्षिक उत्सव कारवां के लिए हिंदी क्लब द्वारा आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है। यूं तो यह गीतों का एक पारंपरिक खेल है जो भारत में बहुत पुराने समय से खेल जाता है परंतु हिन्दी क्लब द्वारा आयोजित यह खेल हर वर्ष एक नये उत्साह और नए अंदाज में सामने आता है।

कवि सम्मेलन

अनुभवी कवियों का यह सम्मेलन कविता प्रेमियों के लिए आयोजित किया जाता है और आखिर कविता सुनना किसे पसंद नहीं? प्रेम रस, हास्य रस, आदि से भरी कविताओं को सुनाकर कवि अलग समां बांध देते हैं।

मुशायरा

शेरों-शायरी का शौक तो सब को होता है। मुशायरा तो सिर्फ मंच देता है। एक ऐसा मंच जहां बच्चे-बड़े-बूढ़े सभी एक साथ मिलकर उत्साह और उमंग के साथ अपनी रचनाओं को समाज तक पहुंचते हैं।

चित्रकला

हिंदी को भी रंगों की आवश्यकता है। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने हिंदी क्लब के लिए रचनात्मक पोस्टर बनाए, श्रेष्ठ रचनाओं को पुरस्कार भी दिए गए।

दो पंक्तियों में दुनिया

अपने नाम के अनुरूप इस आयोजन में दिए गए विषय पर २ पंक्तियां ऐसी लिखनी होती हैं जिससे उस विषय को देखने का नया नजरिया मिले। कार्यक्रम मे भाग लेने वालों ने गागर में सागर वाली सोच को पुनर्जीवित कर दिया।

सूफी संगीत

बीते दशकों में सूफी संगीत ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है। इस आयोजन ने न केवल सूफी संगीत प्रेमियों के दिलों को मोहा बल्कि जो इससे अपरिचित थे उन्हें भी इसका रस चखवाया।

कविता लेखन

कविता सुनने में जो आनंद आता है उससे कहीं ज्यादा आनंद कविता रचने में आता है। इस आयोजन ने उन छुपे हुए कवियों को माध्यम तो दिया साथ ही पुरस्कृत कर उन्हें बढ़ावा दिया।

पत्र लेखन

विद्यालय में पत्र तो हम सभी ने लिखे होंगे परंतु हमने यह ना सोचा होगा कि पत्र लेखन भी एक कला है। इस आयोजन का उद्देश्य यही था की इस प्रतिभा के धनी लोगों की कला हम सभी तक पहुँच सके।