केंद्रीय हिंदी संस्थान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के बहुआयामी विकास हेतु शैक्षणिक, अनुसंधानपरक, प्रचार-प्रसारपरक एवं संवर्धनपरक गतिविधियों का संचालन करता है।
संस्थान समाचार में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा मुख्यालय और इसके क्षेत्रीय केंद्रों – दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, भुवनेश्वर, दीमापुर और अहमदाबाद द्वारा संचालित की जाने वाली इन गतिविधियों का सामयिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाता है। इनके साथ ही संस्थान द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से और संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के समाचार भी इसमें प्रकाशित किए जाते हैं।
सारांशतः संस्थान समाचार संस्थान की समसामयिक गतिविधियों और उपलब्धियों का आईना है। संस्थान मुख्यालय द्वारा इसका त्रैमासिक आधार पर प्रकाशन किया जाता है।
संस्थान समाचार की पुनःआरंभ श्रंखला में इसके अब तक 17 अंक प्रकाशित किए जा चुके हैं।
दिनांक : 02.06.2023 | केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के माननीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी की सस्नेह भेंट
मई, 2023
अप्रैल, 2022
मार्च, 2022
फरवरी, 2022
अक्टूबर, 2021
नवंबर, 2021
दिसंबर, 2021
जनवरी, 2022