Poshan Pakhwada
(21 April 2025)
(21 April 2025)
ग्वालियर, 21 अप्रैल 2025 – माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (MITS) सम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा "पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान" का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई, जिसमें NSS स्वयंसेवकों ने जनसामान्य को स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने मैल्नूट्रिशन (कुपोषण) से प्रभावित बच्चों के माता-पिता से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता व नियमित पोषण के महत्व की जानकारी दी।
विशेष रूप से NSS की युवति स्वयंसेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और माताओं के साथ संवाद कर आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स की उपयोगिता और आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीवन के हर चरण में पोषण का सीधा संबंध व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास से होता है। कार्यक्रम के दौरान आम जनता को यह समझाया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल भोजन पर्याप्त नहीं, बल्कि संतुलित पोषण आवश्यक है। यह भी बताया गया कि पोषण से जुड़ी छोटी-छोटी आदतें जैसे हरी सब्जियों का सेवन, स्वच्छ जल पीना, जंक फूड से दूरी, और समय पर भोजन – किस प्रकार दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार ला सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने “सुपोषित समाज – सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ यह वचन लिया कि वे समाज में पोषण के प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।