पाठ्यक्रम संबंधी विभिन्न जानकारी हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम दी गई प्रस्तावित तिथियों को आयोजित किए जाएंगे-
14-01-2020 - 16-10-2020 : पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देश एवं अन्य संबंधित जानकारी हेतु ओरिएंटेशन।
20-10-2020 - 23-10-2020 : ऑनलाइन स्तर निर्धारण परीक्षा (लिखित+मौखिक) । कक्षाओं का आवंटन इस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
02-11-2020 : ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ।
शिक्षण सत्र : 2020-21 | विभाग में शिक्षण व पाठ्यक्रमों से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश
Session: 2020-21 | Guidelines on Teaching and Courses offered in the present session
1) विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष हम आपको भारत बुलाने में असमर्थ हैं। वर्तमान सत्र : 2020-21 में सभी पाठ्यक्रम ऑनलाइन पद्धति से संचालित किए जाएँगे। अतः सभी विद्यार्थी आगामी सूचना/आदेश तक अपने-अपने देश में रहकर ही अध्ययन करेंगे।
2) केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग द्वारा विदेशी विद्यार्थियों के लिए चार पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं
क. हिंदी भाषा दक्षता प्रमाण-पत्र (प्रथम स्तर – कक्षा 100)
ख. हिंदी भाषा दक्षता डिप्लोमा (द्वितीय स्तर – कक्षा 200)
ग. हिंदी भाषा दक्षता उच्च डिप्लोमा (तृतीय स्तर – कक्षा 300)
घ. हिंदी स्नातकोत्तर डिप्लोमा (चतुर्थ स्तर – कक्षा 400)
3) केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद एक ऑनलाइन स्तर निर्धारण परीक्षा (लिखित+मौखिक) का आयोजन किया जाएगा। स्तर निर्धारण परीक्षा हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि में ही देनी होगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें लिखित परीक्षा 80 अंक तथा मौखिक परीक्षा 20 अंक की होगी।स्तर निर्धारण परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
4) अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के बाद भी विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर उनकी कक्षाओं में बदलाव किया जा सकता है।
5) शिक्षण का माध्यम हिंदी होगा। दिशा-निर्देश द्विभाषीय (हिंदी-अंग्रेजी) होंगे। विशेष आवश्यकता होने पर अंग्रेजी भाषा की मदद लेंगे।
6) नियमित कक्षा की व्यवस्था भारतीय समयानुसार होगी। कक्षा की समय-सारिणी कक्षा आवंटन के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
7) ऑनलाइन कक्षा के लिए विद्यार्थियों के पास कंप्यूटर/मोबाइल डिवाइस/लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए।
8) विद्यार्थियों के लिए हिंदी टाइपिंग सीखना आवश्यक है, जिसके लिए वे माइक्रोसॉफ्ट इंडिक लैंग्वेज इनपुट टूल्स, गूगल इंडिक हिंदी इनपुट व विंडोज हिंदी इनपुट टूल्स आदि की सहायता ले सकते हैं। इसके आरंभिक प्रशिक्षण का लिंक दिया जाएगा।
9) ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम-से-कम 80% उपस्थिति अनिवार्य है। उपस्थिति कम होने पर वार्षिक परीक्षा मेँ बैठने की अनुमति नहीँ दी जाएगी।
10) पाठ्यक्रम के प्रत्येक विषय का वार्षिक मूल्यांकन 100 अंकों का होगा, जिसमें से 30 अंकों में 20 अंक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी तथा 10 अंक अध्यापक द्वारा विद्यार्थी की कक्षा में मासिक परीक्षा और उपस्थिति/प्रगति/सक्रिय सहभागिता के आधार पर तय होंगे। 70 अंक लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) के लिए निर्धारित होंगे। कक्षाओं का सतत् मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके लिए साप्ताहिक/मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
11) भारत आकर अध्ययन करने पर ही छात्रवृत्ति का प्रावधान है। अभी छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
परामर्श कार्यक्रम 2020 | COUNSELING : संपन्न / COMPLETE
ऑनलाइन स्तर निर्धारण परीक्षा | Online Level Determination Test : संपन्न / COMPLETE ( महत्त्वपूर्ण नोटिस / IMP. NOTICE)
ऑनलाइन कक्षा आरंभ | Online Classes start : आरंभ / Started