यह एक आफिसियल साफ्टवेयर (Official Software) है ।यह कई Application Software का संग्रह है ।जो आफिस कि सभी जरुरतो को पूरा करता है इसको अमेरिका की कम्पनी माइक्रोसाफ्ट ने विकसित किया है इस कम्पनी के अध्यक्ष दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Bill Gates है ।
MS office का पूरा नाम Microsoft office है । इसमे ms office के अन्दर पाये जाने वाले software word, excel, Power Point, Outlook and access है जो आफिस कि सभी जरूरतो को पूरा करते है।
Microsoft Word ऍम एस ऑफिस का ही एक Software हैं| जिसको Microsoft Company द्वारा बनाया गया था यह Software विश्व में सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला Software हैं | इसे संक्षिप्त में MS Word भी कहा जाता हैं | Microsoft Word का प्रयोग Letter Writing, Resume, Mail Merge आदि कार्यों के लिए किया जाता है इसलिए Microsoft Word को Word Processing के नाम से भी जाना जाता हैं |
शब्द लिखना, वाक्य बनाना, पैराग्राफ बनाना, पृष्ठ तैयार करना इस प्रकार की सभी प्रक्रियाओ के द्वारा अपनी बात को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करना Word Processing कहलाता हैं अपने हाथ से पेंसिल या पेन की सहायता से की गई प्रक्रिया मानवीय शब्द प्रक्रिया कहलाती हैं परन्तु जब यही कार्य कंप्यूटर की सहायता से किया जाता है तब यह इलेक्ट्रोनिक वर्ड प्रोसेसिंग कहलाती हैं |
ऍम एस वर्ड को प्रारंभ करना (Starting MS – Word)
Start Button पर Click करें |
All Program पर क्लिक करें |
Micro Soft office को Select कर MS Word पर क्लिक करे |
Start –> All Programs –> MS Office –> MS Word
MS Word को Shortcut key के द्वारा भी ओपन किया जा सकता हैं|
Window key + R प्रेस करें|
एक Run Dialog box ओपन होगा
इसमें Winword टाइप कर Enter प्रेस कर दें|
MS Word ओपन हो जायेगा|
Select Start
Select All Programs
Select Microsoft Office
Select Microsoft Office Word 2007
किसी डॉक्यूमेंट या पेज में सुधार करने के लिए, किसी शब्द या वाक्य को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह ले जाने या उसकी नकल करने, उसका Format या आकार (Size) बदलने आदि क्रियाओं के लिए सबसे पहले उस text को Select किया जाता हैं। Text को Select करने के लिए प्राय: माउस का प्रयोग किया जाता हैं इसके लिए सबसे पहले माउस पॉइटंर को वहॉं ले जाइये, जहॉं से टैक्स्ट को आप सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब माउस बटन को क्लिक करके पकड़े रखिए और उसे दबाये रखते हुए माउस पॉइंटर को दायीं ओर सरकाइये।
आप देखेंगे कि जैसे-जैसे माउस पॉइंटर सरकता हैं, वैसे-वैसे उसके भीतर आया हुआ Text highlight होते हुए दिखाई पड़ता जाता हैं। इसी तरह सरकाते हुए माउस बटन को उस टैक्स्ट के अन्त में ले जाकर छोड़ दीजिए, जहॉ तक आप चुनना चाहते हैं। ऐसा करने पर उन दोनों स्थानों के बीच की सारी सामग्री (लाइनों, पैराग्राफ आदि सहित) चुन ली जाएगी और वह भाग स्क्रीन पर highlight दिखायी पड़ेगा।
Text को और अधिक आसानी से सिलेक्ट करने के लिए आप निम्नलिखित तकनीको का भी प्रयोग आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
किसी शब्द को सिलेक्ट करने के लिए उसे डबल क्लिक कीजिए।
किसी वाक्य को सिलेक्ट करने के लिए कंट्रोल की (CTRL) को दबाकर वाक्य में क्लिक कीजिए।
किसी लाइन को सिलेक्ट करने के लिए माउस पॉइंटर उस लाइन के बायीं ओर के मार्जिन में लाइन के ठीक सामने क्लिक कीजिए।
किसी पैराग्राफ को सिलेक्ट करने के लिए पैराग्राफ में कहीं भी लगातार तीन बार क्लिक कीजिए या पैराग्राफ के बायीं ओर के मार्जिन में डबल क्लिक कीजिए।
इन सभी तकनीकों में आप माउस बटन को दबाकर खींच ले जाकर (Dragging करके) पास के दूसरे शब्दों, वाक्यों, लाइनों या पैराग्राफों को भी चुन सकते हैं।
यदि आप पूरे शब्दों के बजाय केवल उनके कुछ भाग को ही चुनना चाहते हैं तो माउस को क्लिक करते तथा खिसकाते समय अल्ट (Alt) कुंजी को दबाए रखिए।
पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करने के लिए ‘Edit’ मेन्यू का ‘Select All’ आदेश दीजिए। या इसकी शॉर्टकट की Ctrl + A प्रेस करके भी पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट किया जा सकता हैं
टेक्स्ट को की-बोर्ड की सहायता से भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कर्सर को उस स्थान पर पहुँचाइये, जहॉ से आप टेक्स्ट को सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब shift key को दबाकर Arrow Key से कर्सर को दायीं और या नीचे की और सरकाइए, ऐसा करते हुए आप देखेंगे कि जहॉ तक कर्सर जाएगा वहॉ तक का सारा text सिलेक्ट कर लिया जाएगा इस विधि से आप एक अक्षर से लेकर पूरे दस्तावेज तक को चुन सकते हैं।