PM Jeevan Jyoti Bima Yojana : सिर्फ 436 रुपये में मिलता है दो लाख का जीवन बीमा, जानें क्या है ये सरकारी योजना
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana सरकारी बीमा योजना है। इसे केंद्र सरकार की ओर से 2015 में शुरू किया था। इस योजना के तहत बीमाधारक को 436 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है।
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana केंद्र सरकार की ओर से लोगों को आर्थिक रूप मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं को शुरू की गई हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana - PMJJBY), जिसमें लोगों को 436 रुपये के वार्षिक भुगतान करने पर दो लाख का बीमा दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।
पीएमजेजेबीवाई में बीमाधारक को दो लाख रुपये का पूर्ण बीमा कवर मिलता है। इसका मतलब यह है कि अगर इस पॉलिसी में कवर व्यक्ति की बीमारी, दुर्घटना और किसी कारण मृत्यु होती है, तो उसके परिवार को दो लाख दिए जाएंगे।
PMJJBY की प्रमुख बातें
प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका लाभ मृत्यु के बाद ही दिया जाता है। अगर इस योजना की अवधि पूरी होने तक व्यक्ति को कुछ नहीं होता है, तो उसे लाभ नहीं दिया जाता है। पीएमजेजेबीवाई के लाभ 18 से 50 साल का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। इस योजना में पंजीकरण के बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑटो डेबिट की सुविधा लगवा सकते हैं।
इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको किसी तरह के मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती है. बीमा पॉलिसी के सहमति पत्र में कुछ खास बीमारियों का जिक्र होता है, आपको घोषणापत्र में बताना होता है कि आप उन बीमारियों से ग्रसित नहीं हैं. अगर आपकी ये घोषणा गलत साबित होती है, तो आपके परिवार को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है. इसके अलावा इस स्कीम में बीमा प्रीमियम के रूप में जमा रकम पर सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा भी लिया जा सकता है.
रजिस्ट्रेशन की शर्तें
अगर आप भारत सरकार की इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर को आधार नंबर से लिंक करना होगा क्योंकि आधार के जरिए आपकी पहचान को सत्यापित किया जाता है.
इस पॉलिसी का वर्ष 1 जून से लेकर 31 मई तक का होता है. एक बार का निवेश एक साल के लिए होता है.
अगर आपने Automatic Renewal चुना है तो हर साल 25 मई से 31 मई के बीच पॉलिसी के 436 रुपए अपने आप ही आपके अकाउंट से काट लिए जाते हैं.
आप अपने सिर्फ एक बैंक खाते के माध्यम से ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके साथ किसी अन्य खाते से इस पॉलिसी को नहीं जुड़वाया जा सकता.
इस बीमा कवर का फायदा पॉलिसी लेने के 45 दिन बाद ही मिलता है. हालांकि हादसे में मृत्यु होने पर 45 दिन की शर्त मान्य नहीं है।
कैसे लें पॉलिसी
अगर आप भी इस पॉलिसी को लेना चाहते हैं तो जिस बैंक में आपका अकाउंट है, वहां से ही इसका फॉर्म ले सकते हैं. फॉर्म के जरिए अकाउंट होल्डर से इस बात की सहमति ली जाती है कि वो पॉलिसी के लिए अपने अकाउंट से पैसा कटवाने को तैयार है या नहीं. इसके बाद बाकी का सारा काम बैंक ही करता है. इसके अलावा कुछ बैंक नेटबैंकिंग और कुछ एसएमएस के जरिए भी इस पॉलिसी की सुविधा देने लगे हैं।
केवल 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर पाएं 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस, जानें योजना के डिटेल्स
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) देश के करोड़ों कम आय वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की स्कीम लेकर आती रहता है. एक समय था जब सिर्फ मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों ही बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) खरीद सकते थे, लेकिन सरकार की इस योजना रे जरिए गरीब लोग भी सोशल सिक्योरिटी का लाभ उठा सकते हैं. आज हम जिस बीमा पॉलिसी की बात कर रहे हैं वह है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana). इस पॉलिसी के जरिए आप केवल सालाना 20 रुपये खर्च करके 2 लाख रुपये का कवर प्राप्त कर सकते हैं.
PMSBY Scheme: इस इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए. इस पॉलिसी को खरीदे के बाद यह 1 जून से लेकर 31 मई तक वैलिड रहता है.
पॉलिसी होल्डर को मिलता है एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) के जरिए पॉलिसीहोल्डर को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Accidental Insurance) का लाभ मिलता है. अगर किसी पॉलिसीहोल्डर की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को 2 लाख रुपये की राशि मिलती है. वहीं अगर किसी दुर्घटना में पॉलिसीहोल्डर विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
इस तरह नॉमिनी क्लेम कर सकता पॉलिसी
अगर किसी व्यक्ति की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है तो पॉलिसी का नॉमिनी बैंक में जाकर पॉलिसी के लिए क्लेम कर सकता है. इसके लिए उसे मृतक का डेथ सर्टिफिकेट,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट,आधार कार्ड, अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) बैंक में जमा करना होगा. विकलांगता की स्थिति में पॉलिसी होल्डर के अस्पताल के कागज, आधार कार्ड बैंक में जमा करना होगा. आप पॉलिसी को दुर्घटने के 30 दिन के अंदर क्लेम कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2023 | PMSBY Scheme details |
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है ? |
आप सभी ने हाल ही के वर्षो में देखा है कि कोरोना जैसी बीमारी ने गहरी चोट पहुंचाई है। अभी समाचारो में दुबारा इसके एक नए वेरिएंट के फैलने की बात चल रही है। ऐसे में हमारे लिए अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस का महत्त्व काफी बढ़ जाता है। आज हम एक ऐसे इंश्योरेंस की बात कर रहे है, जिसमे आपको मात्र एक कप चाय के जितना सालाना प्रीमियम देना होगा, जी बिलकुल आपने सही पढ़ा।
आपको सालाना मात्र 20 रुपये प्रीमियम देकर आप 2 लाख का बीमा करवा सकते है। आप यदि एक सस्ता बीमा देख रहे है, तो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। PMSBY यानि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2023 के अंतर्गत आप अपने वारिस के लिए मात्र 20 रूपये वार्षिक प्रीमियम देकर 2 लाख का बीमा करवा सकते है।
20 रुपये में 2 लाख का बीमा कैसे करवाए?
प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना को आप अपने किसी भी नजदीकी बैंक शाखा जाकर ऑफलाइन फार्म भरकर आसानी से करवा सकते है। इसके अलावा बैंक मित्र द्वारा भी इस पॉलिसी को लिया जा सकता है। बैंक के अलावा बीमा एजेंट व कुछ इन्शुरन्स कम्पनिया भी सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी बेचते है। यह योजना आपके खाते से लिंक की जाती है। और इसका प्रीमियम सीधे आपके बचत खाते से ही कटता है। Due Date प्रतिवर्ष 20 मई से 31 मई के बीच रहती है। आपके द्वारा एक बार करवाने के बाद प्रतिवर्ष ऑटोमेटिक रिन्यूअल हो जायेगा। आपको केवल खाते में प्रीमियम राशि जितना amount होना चाहिए।
Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) 2023 Overview
योजना का नाम। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। किसने शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा। कब शुरू हुआ।2015आधिकारिक वेबसाइट प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाबीमा कौन करवा सकता है। 18 से 70 उम्र के भारतीय नागरिकदावा राशि।दुर्घटना मृत्यु में 2 लाख रुपये।टोल फ्री / हेल्पलाइन नंबर18001801111 / 1800110001
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए पात्रता / आयु सीमा क्या है?
कोई भी भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच है। वह इसके लिए पात्र हो जाता है व बैंक जाकर आसानी से इसे करवा सकते है। pmfby की full form Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा बैंको व बीमा कंपनियों के माध्यम से करवाई जाती है।
pmsby meaning in hindi
Pmsby full form: इसकी फुल फॉर्म प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अथवा Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana है। यह एक केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा स्कीम है, इसमें बीमित व्यक्ति का मात्र 12 रुपये में दो लाख का बीमा किया जाता है।
PMSBY हेतू ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
क्या हम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ऑनलाइन कर सकते है? ये सवाल अक्सर हमारे मन मैं रहता है। यदि आप ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना चाहते है, तो आप कुछ प्रावेट व सरकारी बैंको में यह सुविधा ले सकते है। आप ऑनलाइन फॉर्म अपने मोबाइल बैंकिंग व इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भर सकते है।
इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक से भी सुरक्षा बीमा करवा सकते है। आप भारत के सभी वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक, बीमा कंपनियों व सभी ग्रामीण बैंकों की शाखा पर जाकर आप आवेदन पत्र भर कर पालिसी ले सकते है। प्रीमियम नामे (Debit) होने से 45 दिनों बाद यह पॉलिसी लागु हो जाएगी। बैंकों की सूची निम्न है –
एक्सिस बैंक Axis Bank
बैंक ऑफ़ इंडिया Bank of India
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र Bank of Maharashtra
कैनरा बैंक Canara Bank
सेंट्रल बैंक Central Bank
कार्पोरेशन बैंक Corporation Bank
देना बैंक Dena Bank
फेडरल बैंक Federal Bank
एचडीएफसी बैंक HDFC Bank
आईसीआईसीआई बैंक ICICI Bank
आईडीबीआई बैंक IDBI Bank
इंडसलैंड बैंक IndusInd Bank
कोटक बैंक Kotak Bank
पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब नेशनल बैंक Punjab National Bank
साउथ इंडियन बैंक South Indian Bank
भारतीय स्टेट बैंक State Bank of India
यूको बैंक UCO Bank
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
विजया बैंक Vijaya Bank
भारत के सभी रीजनल रूरल बैंक All Rural Bank
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्लेम
PMSBY के तहत बीमाधारक की मृत्यु होने की दशा में नामित (Nominee) को केवल तीन मामलों में क्लेम दिया जाता है।
दुर्घटना पर मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का भुगतान बीमाधारक के नामित (Nominee) को किया जायेगा।
दुर्घटना पर पूर्ण विकलांगता होने की दशा में दोनों आँख या एक आँख, एक या दोनों हाथ, एक पैर या दोनों पैर, एक पैर या दोनों पैर को खोने पर बीमित व्यक्ति को 2 लाख का भुगतान किया जायेगा।
दुर्घटना पर आंशिक विकलांगता में एक आँख की दृष्टि जाने पर, एक पैर व एक हाथ के काम नहीं कर पाने की स्थिति में बीमित व्यक्ति को एक लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा।
लाभ का विवरणबीमित राशिमृत्यु होने पर2 लाख रुपयेदोनों आँखें या दोनों पैर पूरी तरह या आंशिक रूप क्षति होना / ख़राब होना। एक आँख की नजर पूरी तरह चली जाना, एक हाथ या पूरी तरह से अक्षम (काम नहीं करना)2 लाख रुपयेदुर्घटना पर आंशिक विकलांगता में एक आँख की दृष्टि जाने पर, एक पैर व एक हाथ के काम नहीं कर पाने की स्थिति में बीमित व्यक्ति को एक लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा।1 लाख रुपये
यदि आपने pmsby बीमा करवाया है, और आपको उसका प्रमाण पत्र नहीं मिला है। तो आप जिस भी बैंक या बीमा कम्पनी से बीमा करवाया है वहा जाकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते है। बैंक आपको आसानी से प्रमाण पत्र दे देगा। यदि किसी भी कारन वश नहीं देता है, तो आप अपने पासबुक में एंट्री करवा ले। उसमें आपके इन्सुरेंस वाली एंटी आ जाएगी। जिसे आप claim के समय दिखाकर अपनी दावा राशि प्राप्त कर सकते है।
Pmsby Claim form download कैसे करें?
आप बैंक या बीमा कंपनी जाकर क्लेम फॉर्म मिल जायेगा। ऑनलाइन आप यहां नीचे दिया गए लिंक पर क्लीक करके भी आप कर सकते है। यदि आपको pmsby claim के लिए आवेदन करना है।
PMSBY योजना की प्रमुख शर्तें –
आपको खाते में जमा राशि बरक़रार (Maintain) रखना होगा। नवीनीकरण के समय खाते में बैलेंस नहीं होने की स्थिति में पालिसी रद्द मानी जाएगी।
जिस खाते से आपका प्रीमियम (Kist) कटती है, यदि वह खाता बंद हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी पालिसी रद्द हो जाएगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हेतु केवल किसी एक बैंक के केवल एक बैंक खाते को ही जोड़ा जा सकता है।
यदि आप प्रीमियम राशि जमा नहीं करेंगे फिर भी आपकी पालिसी रद्द मानी जाएगी।
PMSBY Claim Settelment Procedure
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (pmsby scheme) 2023 के तहत यदि आपने 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम देकर बीमा करवाया है, यदि दुर्भाग्यवश दुर्घटना में देहांत हो जाता है। ऐसी स्थिति में नामित (Nominee) को दो लाख रुपये की दावा राशी मिलती है।
यह दावा राशि केवल दुर्घटना से मृत्यु के लिए ही है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर ही नामित व्यक्ति ही इसके लिए पात्र होंगे। दोस्तों यदि माना किसी व्यक्ति ने बीमा लिया है, और उसका सड़क दुर्घटना में देहांत हो जाता है, ऐसे में आपके केवल पात्र होने से ही पैसा आपके खाते में नहीं आ जाता है। इसके लिए आपको एक कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा। आपने जिस भी बैंक या बीमा कम्पनी से बीमा करवाया है। वहां जाकर Pmsby claim form भरना होगा। इसके अलावा भी अन्य औपचारिकता पूरी करनी होगी।
उसके बाद बैंक आपका Pradhanmantri Suraksha bima yojana Claim form बीमा कंपनी को भेज देगा। pmsby claim के लिए आपको क्या क्या औपचारिकता करनी पड़ेगी, उसका विवरण हम विस्तार से बताने जा रहे है। आप इसे ध्यान से पढ़े और ये सभी दस्तावेजो को लेकर बैंक या बीमा कम्पनी जाये। इससे आपके समय की बचत होगी। अन्यथा आपको कहि चक्कर लगाने पढ़ सकते है। तो आईये जानते है।
Contidtions for PMSBY Calim –
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2021 केवल दुर्घटना हेतु ही एक लाइफ इन्शुरन्स है। इसीलिए पहली शर्त यही है कि यदि किसी की दुर्घटना होने पर हुई मृत्यु पर ही नामित व्यक्ति को दावा राशि दी जाएगी।
दुर्घटना होने पर FIR या पंचनामा करवाना आवश्यक है।
दुर्घटना होने की स्थिति में यदि बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो संबधित का नामित व्यक्ति द्वारा बैंक को सूचित करना चाहिए।
आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप पालिसी साथ लेकर जाये। और यदि प्रीमियम ऑटो डेबिट है तो पूर्ण रूप से भरा हुआ दावा राशि फॉर्म बैंक में जमा करना होगा।
दावा फार्म आप या तो यहां से print कर ले या फिर आपको बैंक शाखा पर भी मिल जायेगा। क्यूंकि बीमा कंपनियां इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाती है।
आपको दावा फार्म दुर्घटना होने के 30 दिनों के अंदर बैंक को प्रस्तुत करना होगा।
यदि बीमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है तो निम्नलिखित दस्तावेज देने होंगे। जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR कॉपी, पंचनामा या अपंगता की स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी) बैंक द्वारा माँगा जायेगा।
बीमाधारक या नामित व्यक्ति द्वारा एक रूपए लगी रसीद पर भी हस्ताक्षर करवाया जायेगा।
बीमा कवर की सम्पति कब मानी जाएगी
बीमा पालिसी कब तक वैद्य रहेगी, दुर्घटना होने पर पॉलिसीधारक व्यक्ति को कब तक लाभ मिलेगा, पालिसी कब समाप्त मानी जाएगी। बिंदुवार विवरण निम्न है –
पालिसी धारक की उम्र यदि 70 वर्ष पूरी हो चुकी है, तो ऐसी स्थिति में संबधित व्यक्ति या उनके नॉमिनी (वारिस) को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
व्यक्ति के खाते में प्रयाप्त धनराशि नहीं होने पर यदि पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं हो पाता है, ऐसी स्थिति में भी बीमा पालिसी रद्द मणि जाएगी।
व्यक्ति द्वारा यदि एक से अधिक खातों में बीमा पालिसी ले रखी होती है, तो उन्हें केवल एक ही पालिसी का लाभ दिया जायेगा। दूसरी पालिसी को स्वतः ही रद्द/जब्त कर ली जाएगी।
प्रत्येक सुरक्षा बीमा पालिसी धारक के खाते से मई महीने में प्रीमियम राशि काटी जाती है। व्यक्ति को मई माह में अपने बैंक खाते में प्रयाप्त राशि रखनी होगी अन्यथा पालिसी का नवीनीकरण नहीं हो पायेगा। यदि ऐसा होता है, तो ऐसी स्थिति में पालिसी रद्द हो जाएगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना टोल फ्री नंबर
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबधित किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए जारी किये गए आधिकारिक नम्बरों पर आप संपर्क कर सकते है। आप दिए गए इन हेल्पलाइन नंबर 18001801111/1800110001 पर संपर्क कर सकते है।
प्रश्न 1 – PMSBY Scheme के अंतर्गत कौन कौन बीमा करवा सकते है ?
उत्तर – 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की भारतीय नागरिक सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले सकते है। इसका सालाना प्रीमियम मात्र 12 रूपये है।
प्रश्न 2 – सुरक्षा बीमा योजना में कितना सम इंश्योरड रहता है?
उत्तर – बीमा धारक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख का बीमा लाभ उनके वारिस को दिया जाता है। इसके अलावा एक हाथ या एक पैर कट जाने पर 1 लाख का क्लेम मिलता है।
प्रश्न 3 – What is the premium amount for PMSBY?
उत्तर – The annual premium amount of pradhanmantri Suraksha Bima Yojana is only Rs.12.
प्रश्न 4 – Pradhan mantri Suraksha bima Yojana kya hai?
उत्तर – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को मात्र 12/- सालाना प्रीमियम पर शुरू किया गया है। Pradhan mantri Suraksha bima Yojana के अंतर्गत बीमित व्यक्ति के मृत्यु होने की दशा में नॉमिनी को 2 लाख रूपये का क्लेम दिया जाता है।