श्री ललिता महात्रिपुर सुंदरी श्री श्रीजी शक्तिपीठ मथुरापुरी में स्थित एक प्राचीन आध्यात्मिक एवं वैदिक परंपरा का केंद्र है। यहाँ परंपरागत रूप से विद्वान आचार्यों द्वारा श्री ललिताम्बा जी की उपासना, वेद-वेदांग एवं धर्मशास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन तथा गृह एवं श्रौत यज्ञ आदि धार्मिक कार्य संपन्न होते रहे हैं।
इसी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और धर्म एवं धर्म से संबंधित विषयों की सरल एवं प्रामाणिक जानकारी सभी धर्मप्रेमियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है।
श्री श्रीजी शक्तिपीठ के अंतर्गत प्रमुख रूप से—
🔮 ज्योतिष फलित एवं परामर्श 🕉️ पौरोहित्य एवं वैदिक कर्मकांड
📖 धर्मप्रवचन एवं धार्मिक मार्गदर्शन 🔥पूजा, यज्ञ एवं संस्कार
📚धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर पुस्तक लेखन 📖 वैदिक एवं धार्मिक शिक्षा-शिक्षण
जैसे कार्य किए जाते हैं।
हमारा उद्देश्य सनातन धर्म की ज्ञान-परंपरा, वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुँचाना है।
धर्म प्रवक्ता
शैक्षणिक प्रवक्ता
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 औसत रहेगा। द्वादश भाव में शनि का गोचर चंद्र राशि के अनुसार साढ़े साती को दर्शा रहा है। बता दें कि लग्न भाव से द्वादश भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। विशेषकर उन लोगों को जिन्हें नींद की शिकायत रहती है या फिर जो पैर संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें इस वर्ष अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। तीसरे भाव में बैठे बृहस्पति देव की उपस्थिति भी इस तरफ संकेत कर रही है कि हृदय रोगियों या फिर जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही है, उन्हें अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना होगा। साथ ही, आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का सही तरीके से इलाज करवाना होगा।
इन जातकों को एक नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा। ऐसा करने की स्थिति में आप स्वयं को नकारात्मक प्रभावों से बचाते हुए स्वस्थ रख सकेंगे। मेष राशिफल 2026 के अनुसार, साल की शुरुआत में मंगल ग्रह अस्त रहेंगे जो आपके राशि स्वामी भी हैं। मंगल महाराज वर्ष 2026 के आरंभ से लेकर 2 मई 2026 तक अस्त रहेंगे और इसके बाद अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर आदि महीनों में भी मंगल की स्थिति कमजोर रहेगी। अत: इस दौरान स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखना होगा क्योंकि इस समय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रह सकती है। इसके फलस्वरूप, आपको ऐसे स्थान या माहौल से स्वयं को दूर रखना होगा जहां आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। खानपान में भी आपको सावधानी बरतनी होगी, तब ही आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शिक्षा के दृष्टिकोण से, मेष राशि वालों के लिए साल 2026 थोड़ा कमजोर रह सकता है क्योंकि इस दौरान आप एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने में समस्या का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप कोशिश करके विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे, तो आप शिक्षा में नकारात्मक परिणामों से बच सकेंगे। इस वर्ष उच्च शिक्षा का कारक ग्रह बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर जून के शुरुआती सप्ताह तक तीसरे भाव में रहकर भाग्य भाव को देखेगा इसके फलस्वरूप, गुरुजनों व वरिष्ठों का मार्गदर्शन शिक्षा के मामले में कल्याणकारी सिद्ध होगा। जून से लेकर अक्टूबर तक बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा जो अष्टम तथा द्वादश भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में, घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले या फिर विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, शोध के विद्यार्थी के लिए भी समय अच्छा रहेगा। लेकिन, आपको अपने पूरे मन से पढ़ाई करने की भी आवश्यकता होगी। नवंबर-दिसंबर में गुरु का गोचर पुन: आपके तीसरे भाव में होगा। ऐसे में, यह अवधि नाज़ुक रह सकती है। सामान्य शब्दों में कहें तो, इस पूरे वर्ष ही आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी क्योंकि लापरवाही बरतने की स्थिति में राहु, केतु और शनि देव शिक्षा से जुड़े मामलों में समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
हालांकि, यदि आपकी कुंडली में दशाएं अनुकूल चल रही होंगी, तो संभव है कि ऐसा न हो। लेकिन, ग्रहों के गोचर के आधार पर शिक्षा के लिए साल 2026 ज्यादा सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, मेष राशिफल 2026 आपको पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दे रहा है। अप्रैल के महीने में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, अक्टूबर और नवंबर के महीने भी तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। ऐसे में, यदि इस अवधि में कोई जरूरी परीक्षा हो, तो आपको बहुत जागरूक रहने की आवश्यकता होगी।
अगर आप अपनी कुंडली के आधार पर जानना चाहते हैं कि आपका साल कैसा रहेगा, तो कृपया यहाँ जाएँ - कुंडली आधारित वर्षफल
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, व्यापार के दृष्टिकोण से साल 2026 मेष राशि के जातकों को मेहनत के अनुरूप परिणाम देने में थोड़ा पीछे रह सकता है। सरल शब्दों में कहें तो, आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार आपको व्यापार के क्षेत्र में फल न मिलने की संभावना है। इन परिस्थितियों की वजह करियर भाव के स्वामी शनि का द्वादश भाव में जाना और बृहस्पति के गोचर का पूरा सपोर्ट न मिलना हो सकता है। हालांकि, कर्म स्थान के स्वामी शनि का द्वादश भाव में जाना उन लोगों के लिए कुछ हद तक फायदेमंद रह सकता है, जिनके व्यापार का संबंध विदेश से है। वह लोग जो विदेश से कोई वस्तु खरीदते या बेचते हैं, उन्हें इस दौरान सफलता की प्राप्ति होगी। लेकिन इस राह में कामयाबी आपको बाधाओं को पार करने के बाद ही मिलेगी।
बता दें कि साल की शुरुआत से लेकर 20 जनवरी तक आपके करियर भाव के स्वामी शनि पर बृहस्पति का प्रभाव रहेगा जो चीजों को थोड़ा आसान बनाने का काम करेंगे। वहीं, 20 जनवरी से लेकर 17 मई तक शनि पर दूसरे ग्रहों का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। अतः इस अवधि में आपको काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही, इस दौरान किसी भी तरह का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। 17 मई से 9 अक्टूबर के बीच व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन, 09 अक्टूबर के बाद फिर से समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर, यह पूरा साल ही आपसे कड़ी मेहनत करवा सकता है, परंन्तु मेहनत की तुलना में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। बृहस्पति 02 जून तक आपके लाभ भाव को देखेगा और इसके बाद, 02 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु आपके कर्म भाव को देखेंगे। ये दोनों ही स्थितियां बहुत अच्छी नहीं कही जाएंगी, लेकिन तुलना करें तो 2 जून तक का समय थोड़ा अनुकूल रह सकता है और इस दौरान की गई मेहनत के परिणाम आपको अच्छे मिलेंगे।
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, नवंबर में बृहस्पति के गोचर को अनुकूल कहा जाएगा क्योंकि इस अवधि में मेहनत और सफलता दोनों का स्तर बराबर रहेगा। इस दौरान आप जितनी भी भागदौड़ या मेहनत अपने व्यापार में करेंगे, उसके अनुसार आपको परिणाम मिलते रहेंगे। बता दें कि शनि का गोचर मई से अक्टूबर के दौरान और गुरु का गोचर अक्टूबर के बाद अच्छा कहा जाएगा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि साल का पहला हिस्सा आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है जबकि साल के दूसरे हिस्से में कम मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन पूरे वर्ष आपको मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। भले ही आपका अपना व्यापार है, लेकिन आपको कर्मचारी की तरह ही काम मेहनत और समर्पण के साथ करना होगा, तब ही आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।
नौकरी के दृष्टिकोण से, साल 2026 मेष राशि वालों के लिए औसत रहेगा। हालांकि, यह वर्ष आपसे ज्यादा मेहनत करवा सकता है। हालांकि, मेहनत करने वालों को निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेष राशिफल 2026 के अनुसार, शनि के द्वादश भाव में गोचर को चंद्र राशि के अनुसार साढ़े साती माना जाता है। लेकिन, छठे भाव पर शनि की दृष्टि धैर्यपूर्वक और समर्पण से काम करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम दे सकती है। अतः मेहनत करने से अपने कदम पीछे नहीं खींचने हैं क्योंकि तब ही आपको संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। वहीं, मेहनत से बचने और शॉर्टकट लेने वालों को यह साल निराश कर सकता है। बता दें कि 2 जून तक बृहस्पति देव लाभ भाव को देखेंगे और ऐसे में मेहनत का फल आपको जल्द ही मिल जाएगा।
मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों को 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच कार्यक्षेत्र पर काफ़ी तनाव का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से घर के आसपास काम करने वाले जातकों को। लेकिन, घर से दूर रहकर काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। साथ ही, ऐसे जातकों को प्रयास करने पर घर के आसपास नौकरी मिल सकती है। लेकिन फिर भी आप वरिष्ठों का सहयोग न मिलने के कारण कभी-कभी आप असंतुष्ट रह सकते हैं। आपको 20 जनवरी से 17 मई के दौरान अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, परंतु इसके बाद का समय आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। हालांकि, 17 मई के पहले शारीरिक और मानसिक स्तर पर कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद की अवधि में शारीरिक मेहनत कम और बौद्धिक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
राहु ग्रह 5 दिसंबर तक आपका सहयोग करेंगे और मेहनत के अनुरूप आपको लाभ करवाना चाहेंगे। वहीं, 5 दिसंबर के बाद नौकरी के मामले में केतु का साथ भी आपको मिल जाएगा। कुल मिलाकर, यह साल नौकरी करने वालों को मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस दौरान परिस्थितियां सामान्य नहीं रहेंगी, लेकिन मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको कार्यों में मेहनत करने के बाद सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए साल 2026 औसत से बेहतर रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको औसत परिणाम मिलेंगे इसलिए आय और बचत के लिए भी समय समान रहेगा। इस वर्ष किसी ग्रह का सहयोग न मिलने के कारण आपको अप्रत्याषिक लाभ नहीं मिलने की आशंका है। ऐसे में, आपको नौकरी या व्यापार में जो भी धन लाभ प्राप्त होगा, वह अपनी मेहनत से ही प्राप्त होगा और उसी के अनुसार आप बचत कर पाएंगे। लाभ भाव के स्वामी शनि द्वादश भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, आपको लाभ प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। बता दें कि लाभ भाव में राहु का गोचर अनुकूल कहा जाएगा इसलिए आप मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त कर लेंगे, भले ही बचत के मामले में आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि धन भाव पर शनि की दृष्टि रहेगी जो बचत करने के मार्ग में समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति भी लाभ भाव पर प्रभाव डाल रहे होंगे जिसे आय के लिए अच्छा कहा जाएगा। लेकिन 2 जून के बाद बृहस्पति भी खर्चे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में, आप बचत करने में असमर्थ हो सकते हैं। इस प्रकार, राहु दिसंबर तक अच्छी कमाई करवाना चाह रहे हैं, लेकिन बृहस्पति जून से अक्टूबर के दौरान आपका सहयोग नहीं करेंगे। बता दें कि गुरु साल की शुरुआत में जनवरी से मई तक सपोर्ट करेगा।
मेष राशिफल 2026 कहता है कि गुरु साल के अंतिम महीने यानी कि नवंबर-दिसंबर में सपोर्ट करेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, 7 महीने गुरु का साथ और लगभग 11 महीने राहु का साथ मिलने के कारण आप अच्छी कमाई कर सकेंगे। लेकिन, बचत के दृष्टिकोण से साल थोड़ा कमजोर रह सकता है। अतः आय की तुलना में बचत कम होगी। कुल मिलाकर, आर्थिक मामले में साल 2026 आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
क्या आप जानना चाहते हैं कि 2026 मेष राशि वालों के जीवन में कौन से बड़े परिवर्तन लेकर आएगा? तो यहाँ पढ़ें अपनी कुंडली पर आधारित पर्सनलाइज़्ड राशिफल 2026
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए साल 2026 औसत से बेहतर रह सकता है। हालांकि, 5 दिसंबर तक पंचम भाव पर केतु का प्रभाव रहेगा जो रिश्ते में आपसी गलतफहमी पैदा करने का काम कर सकता है। लेकिन, यदि आप ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे साथी आप पर संदेह करें, तो केतु आपको परेशान नहीं करेगा। इस अवधि में आप साथी के प्रति अपनी वफ़ादारी बनाए रखें क्योंकि ऐसा करने से रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद भी जीवनसाथी आपके साथ रहेगा। मेष राशिफल 2026 के अनुसार, बृहस्पति देव का आशीर्वाद आपको नवंबर-दिसंबर में ही मिल सकेगा। लेकिन, इससे पहले पंचम से पंचम भाव अर्थात नवम भाव को गुरु देव देख रहे होंगे। अतः 2 जून तक प्रेम जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
सरल शब्दों में कहें तो, आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य का प्रभाव हमेशा ही प्रेम जीवन से जुड़े मामलों में कमजोर रहता है। लेकिन बृहस्पति देव का साथ आपको मिलेगा इसलिए प्रेम संबंधों में आप ठीक-ठाक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, प्रेम संबंधों के प्रति निष्ठावान और समर्पित लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। जो जातक रिश्ते को गंभीरता से नहीं लेते हैं, उन्हें केतु की उपस्थिति की वजह से संदेह का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अतः इन लोगों के लिए यह अवधि थोड़ी कमजोर रह सकती है। मेष राशिफल 2026 के अनुसार, जो जातक अपने रिश्ते के प्रति वफादार रहेंगे, उनके प्रेम जीवन के लिए साल 2026 औसत से बेहतर रह सकता है। विशेषकर साल के आखिरी दो महीने काफी अच्छे रहने की संभावना है।
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि के जो जातक विवाह योग्य हैं, उनके लिए साल 2026 काफी अच्छा रह सकता है। कुंडली की ग्रह दशाएं अनुकूल होने की स्थिति में और 2 जून तक बृहस्पति ग्रह के सप्तम भाव पर प्रभाव को विवाह करवाने के लिए मददगार कहा जाएगा। हालांकि, 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच विवाह से जुड़े मामलों में गुरु ग्रह न तो आपको अनुकूल और न ही प्रतिकूल परिणाम देंगे। लेकिन, साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक और इसके बाद, नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह करवाने में बृहस्पति का गोचर पूरी तरह से आपका सहयोग करेगा।
इस अवधि में दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। लेकिन, 2 जून से 31 अक्टूबर के दौरान बृहस्पति का दांपत्य जीवन पर कोई प्रभाव नहीं होगा। ऐसे में, अन्य ग्रहों के प्रभाव के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप छोटी-छोटी बातों को आगे बढ़ने से पहले ही सुलझा लें, ऐसा करना आपके लिए बेहतर साबित होगा। ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन सुखी और ख़ुशहाल बना रहेगा। कुल मिलाकर, साल 2026 मेष राशि के अविवाहित जातकों को विवाह से जुड़े मामलों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। ठीक इसी प्रकार, यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छा बना रहेगा। साल के अधिकतर समय बृहस्पति देव का गोचर अनुकूल रहने की वजह से आप वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए साल 2026 थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि, दूसरे भाव के स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन, दूसरे भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि का प्रभाव होने के कारण आपको पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों को लेकर बहुत सावधान रहने की सलाह दी जाती है। संभव है कि परिवार का कोई सदस्य बेवजह की जिद पर अड़ा हो, जिसके कारण परिवार का माहौल खराब रह सकता है। इस दौरान आपको भी अपनी वाणी को मधुर और विनम्र बनाने की आवश्यकता होगी ताकि उसी समय विवाद का समाधान हो सके।
गृहस्थ जीवन से जुड़े मामलों के लिए साल 2026 मिला-जुला या औसत रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति देव आपके तीसरे भाव में रहेंगे। अतः घर-गृहस्थी को प्रभावित नहीं करेंगे, बल्कि सप्तम भाव पर इनकी दृष्टि होने से यह आपकी मदद करना चाहेंगे। वहीं, 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति महाराज उच्च अवस्था में आपके चौथे भाव में रहेंगे। वैसे तो, चौथे भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण कई मामलों में बृहस्पति आपको अनुकूल परिणाम भी दे सकते हैं। मेष राशिफल 2026 के अनुसार, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति ग्रह पंचम भाव में चले जाएंगे और वहां से आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। लेकिन, पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं, परंतु गृहस्थ जीवन में आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि के जातकों को साल 2026 भूमि-भवन से जुड़े मामलों में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भूमि-भवन का संबंध धन से होता है और ऐसे में, यह वर्ष जमीन खरीदने या नया घर खरीदने के मार्ग में आपका मददगार बन सकता है। शनि का गोचर द्वादश भाव में होगा और द्वादश भाव में बैठकर शनि दूसरे भाव को देख रहे होंगे। इसके परिणामस्वरूप, शनि देव के प्रभाव की वजह से आपको धन जमा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, राहु ग्रह का गोचर अच्छी आय की तरफ संकेत कर रहा है। साथ ही, 2 जून तक बृहस्पति की दृष्टि भी लाभ भाव पर होगी जो आपको अच्छा लाभ करवा सकती है। लेकिन, आप इनकी बचत नहीं कर पाएंगे क्योंकि आप इस धन का निवेश जमीन-जायदाद में कर सकते हैं। 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति देव उच्च अवस्था में चतुर्थ भाव में रहेंगे जो जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको मनमुताबिक परिणाम दे सकते हैं।
इस प्रकार, ग्रहों के गोचर के आधार पर जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ हो सकता है। ऐसी ही स्थिति भूमि-भवन और वाहन आदि से जुड़े क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकती है। वाहन खरीदने के इच्छुक जातकों को थोड़े प्रयास करने पर वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। सरल शब्दों में कहें तो, कुंडली की दशाएं सबसे अधिक प्रभाव रखती हैं और इसके बाद ग्रहों के गोचर का प्रभाव माना जाता है। यदि गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे, लेकिन दशाएं अनुकूल होंगी तो गोचर की मदद से आप जमीन-जायदाद, भवन और वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं।
क्या 2026 में मेष राशि वालों का प्रेम जीवन लेगा एक नई करवट? जानने के लिए पढ़ें अपनी पर्सनलाइज़्ड लव एंड रोमांस रिपोर्ट
नियमित रूप से शिवजी और हनुमान जी की पूजा करें।
प्रत्येक तीसरे महीने में कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।
मंदिर में दूध और चीनी का दान करें।
मेष राशि वालों के लिए लाल मूंगा पहनना फायदेमंद माना जाता है। इससे आपके मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है, जो आपकी लग्न राशि के स्वामी होते हैं। लेकिन मूंगा पहनने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. क्या मेष राशि पर साढ़े साती चल रही है?
मेष राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है।
2. साल 2026 में मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन कैसा रहेगा?
मेष राशि वालों के लिए साल 2026 सामान्य रूप से औसत रह सकता है।
3. मेष राशि की लव लाइफ 2026 में कैसी रहेगी?
मेष राशिफल 2026 कहता है कि यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है।
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2026 स्वास्थ्य की दृष्टि से वृषभ राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर रहेगा। हालांकि, सावधानी बरतने पर स्वास्थ्य अनुकूल भी रह सकता है। बृहस्पति का गोचर 2 जून तक आपके दूसरे भाव में रहेगा जो पूरी तरह से आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। वहीं, 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे और इनकी यह स्थिति आपको अनुकूल परिणाम दे य न दे, लेकिन लाभ भाव के स्वामी के उच्च अवस्था में होने से आपको कोई नकारात्मक परिणाम भी नहीं मिलेंगे। वहीं, अष्टम भाव के स्वामी की उच्च अवस्था इस बात की तरफ संकेत कर रही है कि यदि आप योग, व्यायाम, ध्यान इत्यादि करते रहेंगे, तो स्वास्थ्य सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।
संभव है कि 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति आपका सहयोग न करें। लेकिन, यह आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम भी नहीं करेंगे। इस दौरान गुरु देव तटस्थ रह सकते हैं। बात करें केतु ग्रह के गोचर की तो, इसका आप पर कोई नकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, अगर हृदय या सीने से संबंधित कोई समस्या पहले से रही है, तो आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, शनि की तीसरी दृष्टि प्रथम भाव पर होने के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको आलस, थकान और कभी-कभी शरीर में दर्द जैसी समस्याओं की शिकायत रह सकती है इसलिए आपके लिए योग-व्यायाम का सहारा लेना फायदेमंद साबित होगा। कुल मिलाकर, इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा बने रहने की संभावना है और कोई बड़ी समस्या के योग नहीं है।
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी आपके छठे भाव के भी स्वामी है। इन दोनों स्थानों के स्वामी शुक्र देव हैं और ऐसे में, इनका गोचर आपके लिए ज्यादातर अच्छा रहेगा। अतः स्वास्थ्य के मामले में शुक्र आपको परेशान नहीं करेंगे और बृहस्पति देव भी औसत या औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, केतु और शनि की स्थिति को ध्यान में रखकर आप संतुलित खानपान अपनाकर और योग एवं व्यायाम करते हुए स्वस्थ जिंदगी जी का आनंद ले सकते हैं।
अगर आप अपनी कुंडली के आधार पर जानना चाहते हैं कि वर्ष 2026 आपके लिए कौन सी सौगात लेकर आएगा, तो यहाँ से प्राप्त करें: कुंडली आधारित वर्षफल
शिक्षा की दृष्टि से, वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में, आपके आसपास का माहौल अच्छा रहेगा और इसके परिणामस्वरूप, आप थोड़ी सी कोशिश करके भी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। साथ ही, आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, 2 जून से 31 अक्टूबर तक उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति देव जो आपके लाभ भाव और आठवें भाव के भी स्वामी है, वह तीसरे भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। इसे भी एक अनुकूल स्थिति कहा जा सकता है। इनकी भाग्य भाव पर दृष्टि शिक्षा के क्षेत्र में मददगार बनेगी।
शोध से जुड़े छात्रों को बृहस्पति की कृपा से काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। खासकर 31 अक्टूबर तक का समय सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कानून और पर्यटन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा, विशेषकर 2 जून से 31 अक्टूबर की अवधि ट्रैवल से जुड़े छात्रों के लिए अनुकूलता लेकर आ सकती है।
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, बुध का गोचर आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। बृहस्पति महाराज की स्थिति भी काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगी। लेकिन, शनि, राहु और केतु के गोचर को ध्यान में रखते हुए आप तार्किक होकर अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करेंगे, तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर, शिक्षा के लिए वर्ष 2026 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में कोशिश करके आप भाग्य और कर्म का सहारा लेकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, वृषभ राशि वालों के व्यापार के लिए साल 2026 मिलाजुला रहेगा। हालांकि, सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे, तो आप औसत परिणाम को भी बेहतर में बदल सकेंगे। आपके कर्म स्थान के स्वामी लाभ भाव में रहेंगे जो कि एक बहुत अच्छी स्थिति कही जाएगी। ऐसे में, यह आपकी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ दिला सकती है। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति की दृष्टि भी आपके कर्म भाव पर होगी और इसे भी शुभ माना जाएगा। वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति आपके लाभ भाव को देखेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपको अच्छा लाभ करवाना चाहेंगे। विशेषकर लाभ भाव के स्वामी की दृष्टि लाभ भाव पर होने से बृहस्पति आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा।
इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों को व्यापार से जुड़े कार्यों के माध्यम से अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुध का गोचर काफ़ी हद तक आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार के मामले में इस साल राहु-केतु का गोचर आपके लिए कमज़ोर रहेगा। राहु-केतु 5 दिसंबर तक आपके कर्म स्थान को प्रभावित करेंगे। ऐसे में, इस दौरान आप जोखिम लेते हुए दिखाई दे सकते हैं जिसके कारण आपको कुछ मामलों में हानि भी झेलनी पड़ सकती है। इस प्रकार, आपके लिए सूझबूझ के साथ व्यापार संबंधित कोई नया निवेश करना उचित रहेगा।
भले ही आप किसी व्यक्ति को काफ़ी पहले से जानते हैं, लेकिन कोई नया कार्य करते समय समझदारी से काम लें। अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करें और इसके बाद कोई निर्णय लेंगे, तो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, इस वर्ष बृहस्पति का प्रभाव आपके लाभ या फिर कर्म भाव पर किसी न किसी तरह से बना रहेगा। ऐसे में, यह स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि अनुभवी, बड़े बुजुर्गों और ज्ञानी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कार्य करने से आपको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में आप सावधानी अपनाकर व्यापार को ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी की दृष्टि से वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। लाभ भाव के स्वामी साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके छठे भाव को देखेंगे। ऐसे में, नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी और किसी भी तरह की कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, जून से लेकर 31 अक्टूबर तक बृहस्पति ग्रह का नौकरी के भाव से कोई सीधा संबंध नहीं होगा। लेकिन फिर भी वह नौकरी के क्षेत्र में कोई परेशानी नहीं आने देंगे। हालांकि, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, परंतु फिर भी आप उनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं।
हालांकि, 5 दिसंबर तक राहु का दशम भाव पर प्रभाव होने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में चल रहे मामलों से बचना होगा और अपने काम से काम रखना होगा। इस दौरान दूसरों की बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए आपको जो भी काम दिए जाएंगे, उन पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, इस अवधि में कभी-कभी आपके वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं। संभव है कि किसी बात को लेकर आपके बॉस या वरिष्ठ आपको संदेह की नज़रों से देखें, तो आपके लिए अपने पास ईमानदारी के सबूत रखना जरूरी होगा। ऐसा करने से आप पर जब कभी भी कोई परेशानी आएगी, तो उन प्रमाणों की सहायता से आप अपनी ईमानदारी साबित कर सकेंगे। साथ ही, अपने विरोधियों को भी शांत कर सकेंगे। कुल मिलाकर, नौकरीपेशा जातक इस साल काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, वृषभ राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए साल 2026 अच्छा कहा जाएगा। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक आपके लाभ भाव के स्वामी बृहस्पति धन भाव में रहेंगे। यह स्थिति न केवल अच्छी आमदनी की तरफ संकेत कर रही है, बल्कि अच्छी बचत करवाने में भी मददगार साबित होगी। वहीं, 2 जून से 31 अक्टूबर तक लाभ भाव के स्वामी उच्च अवस्था में होकर लाभ भाव को देखेंगे। ऐसे में, आपको अच्छी आय की प्राप्ति होने की संभावना है। हालांकि, इस अवधि में आपको बचत करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव लाभ के मामले में आपकी ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे, परंतु शनि देव की कृपा इस संबंध में आप पर बनी रहेगी। दूसरी तरफ, 5 दिसंबर के बाद राहु देव भी आय में बढ़ोतरी करवाने में आपकी सहायता करेंगे। इस दौरान ज्यादातर ग्रह आपको अच्छा लाभ करवाने का काम करेंगे। वहीं, साल के पहले हिस्से में आप पर्याप्त मात्रा में बचत करने में भी सफल रहेंगे। कुल मिलाकर, साल 2026 वृषभ राशि के जातकों के आर्थिक जीवन के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा और थोड़े प्रयास करने पर आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे।
वर्ष 2026 में ग्रहों की दशा कैसे करेगी आपके जीवन को प्रभावित? जानने के लिए पढ़ें पर्सनलाइज़्ड राशिफल 2026
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए वर्ष 2026 औसत रहेगा। हालांकि, आपके पंचम भाव के स्वामी बुध प्रेम जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगे। लेकिन, पंचम भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि इस बात की तरफ संकेत कर रही है कि प्रेम संबंधों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपनी सीमाओं में रहते हुए साथी के सामने अपना प्रेम व्यक्त करें। ऐसा न करने की स्थिति में प्रेम संबंधों में दरार आने की आशंका है। साथ ही, अपयश या बदनामी का भय भी बना रह सकता है।
वृषभ राशिफल 2026 कहता है कि बृहस्पति का गोचर प्रेम जीवन के लिए न तो अनुकूल और न ही नकारात्मक रहेगा। लेकिन, शनि देव इस वर्ष प्रेम जीवन में आपको औसत परिणाम दे सकते हैं, विशेषकर सच्चे मन और ईमानदारी से प्रेम करने वालों को। वहीं, छलकपट या प्रेम का दिखावा करने वालों को रिश्ते में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि लाभ भाव में शनि की उपस्थिति को अच्छा माना जाता है। लेकिन, इनकी दृष्टि को अशुभ माना गया है।
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, शनि सामान्य तौर पर न्यायप्रिय ग्रह हैं। ऐसे में, जो जिसका हकदार है उसका वह हक उसे मिलना चाहिए। सामान्य शब्दों में कहें तो, सच्चा प्रेम करने वाले लोग निराश नहीं होंगे। शुक्र का गोचर भी आपके पक्ष में रहेगा। कुल मिलाकर, प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष 2026 मिलाजुला रह सकता है।
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, वृषभ राशि के विवाह योग्य जातकों को वर्ष 2026 विवाह के बंधन में बंधने में सहायता करेगा। साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक बृहस्पति देव आपके दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में, आपके परिवार के सदस्यों में वृद्धि हो सकती है। यह स्थिति संकेत करती है कि विवाह के बाद आपके घर में कोई नया सदस्य आएगा या आपको कोई नया परिवार मिल सकता है।
यदि आप स्त्री हैं, तो आपको कोई नया परिवार मिल सकता है। वहीं, वृषभ राशि के पुरुष इस अवधि में विवाह बंधन में बंध सकते हैं। साल 2026 में 02 जून से 31 अक्टूबर तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि इस दौरान बृहस्पति देव आपके सप्तम भाव को देखेंगे। ऐसे में, यह विवाह करवाने में मददगार बनेंगे, लेकिन 31 अक्टूबर के बाद इनकी स्थिति आपके लिए ज्यादा अनुकूल न रहने की संभावना है।
वैवाहिक जीवन की दृष्टि से, साल 2026 की शुरुआत से लेकर 31 अक्टूबर तक का समय बहुत अच्छा कहा जाएगा। इसके बाद की अवधि वैवाहिक जीवन के लिए सकारात्मक नहीं मानी जा सकती है। कुल मिलाकर, साल 2026 वैवाहिक जीवन में आपके लिए औसत से बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही, ग्रहों की स्थिति के आधार पर समय काफ़ी अच्छा भी रह सकता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2026 अच्छा रहेगा। विशेष रूप से साल की शुरुआत से लेकर 2 जून तक दूसरे भाव में बृहस्पति का गोचर इस बात की तरफ संकेत कर रहा है कि परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य अच्छा बना रहेगा और घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। साथ ही, परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा होकर कुछ विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। एक-दूसरे से बातचीत और एक-दूसरे की भलाई करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति देव न आपको अनुकूल और न ही प्रतिकूल परिणाम देंगे। ऐसे में, परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त दिखाई दे सकते हैं।
इस प्रकार, परिवार के सदस्य भले ही एक-दूसरे की चिंता न करें, लेकिन एक-दूसरे को परेशान भी नहीं करेंगे। लेकिन, 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की स्थिति की वजह से आपको परिवार का माहौल सामान्य रखने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि इस दौरान किसी बात को लेकर घर में तनाव रह सकता है जिसका असर रिश्तो पर नज़र आ सकता है। इन सबके बावजूद ज्यादातर समय अनुकूल रहेगा।
कुल मिलाकर, पारिवारिक जीवन में यह साल काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है। इसके विपरीत, गृहस्थ जीवन के लिए भी वर्ष 2026 बहुत शुभ कहा जा सकता है। वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, रिश्तों में 31 अक्टूबर के बाद कुछ तनाव बना रह सकता है। वहीं, घर-गृहस्थी से जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए आपको 31 अक्टूबर के बाद अपेक्षाकृत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
क्या 2026 में वृषभ राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में बनी रहेंगी खुशियाँ? जानने के लिए पढ़ें अपनी पर्सनलाइज़्ड लव एंड रोमांस रिपोर्ट
वृषभ राशिफल 2026 कहता है कि वृषभ राशि वालों को वर्ष 2026 भूमि-भवन से संबंधित मामले में औसत परिणाम दे सकता है। हालांकि, आर्थिक जीवन के लिए यह साल काफ़ी अच्छा रहेगा इसलिए आपकी आर्थिक मजबूत रहेगी। ऐसे में, ज्योतिष की दृष्टि से अपना धन वाहन या नई भूमि खरीदने में निवेश करना सही नहीं कहा जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो, आपके पास सिर्फ़ धन होने से भूमि, भवन और वाहन सुख की प्राप्ति नहीं होती है, बल्कि चतुर्थ भाव और लाभ भाव का आशीर्वाद होना भी जरूरी होता है।
इस साल ज्यादातर समय आप पर लाभ भाव का आशीर्वाद बना रहेगा। लेकिन, 5 दिसंबर तक चतुर्थ भाव पर राहु-केतु का प्रभाव होने की वजह से भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको इन चीजों को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है या फिर अगर इन चीज़ों को प्राप्त कर भी लिया, तो आपको कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है जैसे कि वाहन खराब होना, जमीन विवादित होना या फिर घर बनवाने में समस्याएं आना आदि।
वृषभ राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि वर्ष 2026 भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए औसत या फिर औसत से थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि, काफ़ी मेहनत करने पर परिणाम बेहतर हो सकते हैं। साथ ही, आप इन चीजों को हासिल करके भूमि-भवन और वाहन का आनंद लेने में सफल रहेंगे।
शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करें।
गुरुवार के दिन मंदिर में पीले फल का दान करें।
संभव हो, तो नेत्रहीनों को भोजन करवाएं।
वृषभ राशि के लोग सफेद धागे में अरंड मूल/एरंड मूल की जड़ी गले में पहन सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह से जुड़ी शारीरिक परेशानियों, जैसे लंबे समय से चली आ रही बीमारियों में राहत मिलती है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
1. वृषभ वालों का करियर साल 2026 में कैसा रहेगा?
वृषभ राशिफल 2026 के अनुसार, यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए लिए ज्यादातर अनुकूल रहेगा।
2. साल 2026 में वृषभ राशि वाले क्या करें?
वृषभ राशि के प्रेम करने वाले जातकों को साल 2026 में अपने साथी के प्रति वफादार रहना होगा।
3. वृषभ राशि का स्वामी ग्रह कौन है?
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।