आपका यह ट्रस्ट तालीम के फ़रोग, मआशी बेहतरी, और बाइज्ज़त ज़िंदगी के क़याम के लिए पुरअज़्म है। हमारी कोशिश है कि हर ज़रूरतमंद को एहतेराम के साथ सहारा दिया जाए। उश्र (दशमांश), ख़ुम्स, अतियात व दीगर वाजिबात के ज़रिए उनकी तालीम और मईशत संवारी जाए। तथा समाज में अम्न और भाईचारे को फ़रोग़ दिया जाए। आपका तआवुन किसी बच्चे की तालीम, किसी यतीम बेवा या सफ़ेदपोश मिस्कीन खानदान की कफ़ालत कर सकता है। मुन्तज़िर आंखों और ज़ख़्मी दिल व दिमाग़ को सकून दे सकता है। तालीम, मईशत, एहतेराम, उश्र (दशमांश) और अम्न, यह हैं हमारे ट्रस्ट के पांच स्तंभ। अपने अतियात व वाजिबात से नेकी के इस सफ़र में हमारा साथ दें। (ख़ुदा निगहबान)