उत्तर: जी हां, परंतु ज्यादातर समय हम क्लास ले रहे होते हैं। Call पर बात करने से हमारे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है, इसलिए हम कई बार आपके Call को रिसीव नहीं कर पाएंगे। होने वाली असुविधा हेतु क्षमा चाहते हैं।
उत्तर: जी हां, बिजनेस संबंधित पूछताछ हेतु आप कृपया, इसी माध्यम का प्रयोग करें, हम पूरा प्रयास करते हैं कि आपको ईमेल रिप्लाई जल्दी से जल्दी प्राप्त हो।
उत्तर: जी हां, यदि आप विद्यार्थी है और ट्यूशन में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आप कृपया इसी माध्यम का प्रयोग करें। हम आपको सुझाव देंगे कि इस वेबसाइट के Admission Enquiry सेक्शन में जाकर, अपनी सरल जानकारियां भरें और सम्मिट कर दें, जल्दी ही प्रवेश की जानकारियां आपको आपके WhatsApp पर भेज दी जाएंगी ।
उत्तर: जी हां, हमारे पास विभिन्न विषयो के अनुभवी टीचर्स की टीम है, ज्यादातर सभी प्रीबुक्ड रहते हैं, पर यदि उनके पास समय है तो अवश्य ही आपको Tutor उपलब्ध हो जाएंगे।
उत्तर: जी हां, हम अपने रेगुलर विद्यार्थियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ये सुविधा नियमित प्रदान करते हैं, परन्तु जो विद्यार्थी रेगुलर नहीं है पर नोट्स चाहते हैं वह बहुत ही कम शुल्क का आनलाइन पेमेंट करके भी इसे प्राप्त कर सकते है।
उत्तर: जी हां, हम 8वी व 9वी फेल, या काफी समय पहले पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का कक्षा 10 और फिर आगे कक्षा 12 हेतु NIOS बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, साथ ही हमारे पास लगातार ट्यूशन पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नियमित अपडेट्स देते हुए सर्टिफिकेट प्राप्ति तक सारी जानकारी और सहायता प्रदान करते हैं।
उत्तर: जी हां, हम 12वी पास सभी विद्यार्थियों को, कैरियर मार्गदर्शन देते हुए, उनकी प्राप्तांक और योग्यता के आधार पर उपलब्ध कोर्सिस की जानकारी देते है।
विद्यार्थियों का दिल्ली विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाते है। प्रत्येक विद्यार्थी को SOL ID CARD + Original Fees Receipt प्रदान करते हैं।
किताबे, प्रैक्टिकल्स, थ्योरी, अप्वाइंटमेंट्स, हाल टिकट इत्यादि सभी कुछ प्रबंधित करते हैं।
साथ ही हमारे पास लगातार ट्यूशन पढ़ने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय अंडरग्रैजुएट तथा फिर पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के निशुल्क सेमेस्टर फार्म फिलिंग, उनकी व्यक्तिगत योग्यता अनुसार हर सेमेस्टर में सब्जेक्ट सेलेक्शन साथ ही नियमित अपडेट्स देते हुए विश्वविद्यालय डिग्री प्राप्ति तक सारी जानकारियां और सहायता प्रदान करते हैं।
उत्तर : जी हां, होम ट्यूशन के लिए यह डेमो क्लास एक दिन की दी जाती है, जबकि ऑफलाइन ट्यूशन सेंटर में 5वी कक्षा से ऊपर के सभी विद्यार्थियों हेतु 3 दिनों की ट्रायल कक्षाएं उपलब्ध होती है। परंतु ध्यान रखें परीक्षाएं नजदीक होने पर अधिक व्यस्तता के कारण ट्रायल क्लासेस हम बंद कर देते हैं।
उत्तर: संस्थान 20+वर्ष से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है।
उत्तर: आपको हमारे पास अपने अपने विषयों के टॉपर टीचर्स मिल जाएंगे जिनकी कम से कम योग्यता 12वी, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, होती है। टीचर्स के द्वारा चार्ज की जाने वाली फीस भी उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप ही कम या ज्यादा होती है
उत्तर: फीस, विद्यार्थी की कक्षा / सरकारी या प्राइवेट विद्यालय / पढ़ने के माध्यम हिंदी या अंग्रेजी और पढ़ाए जाने के अपेक्षित विषयों की संख्या पर निर्भर करती है।
फिर भी क्षेत्र के निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए फीस बहुत ही रीजनेबल रखी जाती है। आपकी लगने वाली फीस की जानकारी भी आप विद्यार्थी की कक्षा, स्कूल, विषय, हिंदी या इंग्लिश मीडियम इत्यादि बताकर WhatsApp पर बेहिचक पूछे और कृपया रिप्लाई की प्रतीक्षा करें।
Thank ❤️ You