SBI पेंशनर्स ई-बुकलेट व नये सदस्यों की बुकलेट हेतु यहाँ क्लिक करें.
24.03.26:: एसोसिएशन की 41वीं वार्षिक साधारण सभा दिनांक 10 मई 2026 रविवार को माई मंगेशकर सभागार, स्नेह नगर के पास इंदौर पर आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में 75 वर्षीय 79 सदस्यों का सम्मान किया जायेगा.
24.03.26:: मिशन जीवनसाथी के अंतर्गत अब तक 51% सदस्यों ने अपने जीवनसाथियों को एसोसिएशन का सदस्य बना लिया है.
29.12.25::एसोसिएशन का नया QR कोड आज सभी ग्रुप्स पर प्रसारित किया गया है, जो इस वेबसाइट पर ऊपर दिया गया है. इसी प्रकार हमारे कोषाध्यक्ष का नया मोबाइल नंबर है 910-925-0724, कृपया इसे सभी नोट कर लें. अब एसोसिएशन का नया UPI आई डी है 9109250724@sbi. उक्त QR कोड, UPI नंबर या मोबाइल नंबर पर सदस्यगण धनराशि एसोसिएशन को प्रेषित कर सकते हैं.
28.12.25:: हमारे क्षेत्र प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन आज किया गया, जिसमें 58 क्षेत्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सदस्यों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. सभी सदस्यों को मेडिक्लेम की बी पालिसी लेने में सहायता करने का संकल्प लिया गया.
20.12.25:: मेडिक्लेम की बी पालिसी का परिपत्र आ चुका है अतः सभी सदस्यों को इस पालिसी को शीघ्रता से लेना चाहिए. इस विषय में एक विस्तृत नोट भी ग्रुप्स पर प्रसारित किया गया है.
08.12.25:: एसोसिएशन का शीतकालीन मिलन समारोह 7 दिसम्बर 2025 रविवार को माई मंगेशकर सभागार, स्नेह नगर इंदौर पर 400 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति के साथ संपन्न. उपभोक्ता अधिकारों पर सजगता हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रभावी प्रस्तुति. 75 वर्ष की आयु वाले 26 सदस्यों का सम्मान एवं उनको गीता की एक प्रति श्री जगदीशचंद्र चौहान के सौजन्य से भेंट.
28.05.25:: ऑनलाइन सदस्यता हेतु नये फॉर्म दिनांक 1 जून 2025 से प्रभावी होंगे.