मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा उनके राज्य में रह रहे कमजोर, बूढ़े, गरीब, मजदूर, विधवा इत्यादि जरूरतमंद लोगो के लिए समय समय पर कुछ योजनायें चलाई जाती है और उन योजनाओं को सही ढंग से चलाने के लिए सरकार द्वारा एक समय सुरक्षा मिशन चलाया जाता है जिसके लिए सभी नागरिको को समग्र आईडी दी जाती है. इस आईडी को बनाने से मध्यप्रदेश सरकार के पास उसके राज्य में रहने वाले लोगो के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी हो जाती है और फिर सरकार द्वारा उन नागरिको को योजनाओं का लाभ दिया जाता है.
समग्र आईडी (Samagra ID) मध्यप्रदेश सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले लोगो को सुविधा देने के लिए बनाई है. समग्र आईडी बनाने से जो व्यक्ति मध्यप्रदेश का नागरिक होगा उसे वहां पर चलने वाली हर योजना का लाभ मिलेगा.
स्कूलों में बच्चो के एडमिशन के लिए भी समग्र आईडी होना बेहद आवश्यक है. मध्यप्रदेश के किसी भी स्कूल में बच्चे का एडमिशन करवाने के लिए उसके एडमिशन फॉर्म के साथ समग्र आईडी लगाना अनिवार्य है वरना आप उसकी एडमिशन उस स्कूल में नही करवा सकते है.
जो लोग मध्यप्रदेश में सरकारी जॉब के लिए फॉर्म भरना चाहते है या भर रहे है तो उन्हें भी अपने फॉर्म के साथ समग्र आईडी लगाना जरुरी है.
समग्र आईडी ( Samagra id ) का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि इसके कारण किसी भी योजना का लाभ सभी व्यक्ति तक पहुँचता है। क्योकि सरकार के पास समग्र आईडी के कारण सभी का डाटा होता है।
जब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के फॉर्म निकाले जाते है, तब जो आवेदक है वो समग्र आईडी का उपयोग कर सकते है।
अगर आप अपना बीपीएल राशन कार्ड ( BPL Ration Card ) बनवाना चाहते है, तब आपके पास समग्र आईडी ( SSSM id ) होना अनिवार्य है।
समग्र आईडी की वजह से मध्य प्रदेश में चल रही योजनाओं में काफी पारदर्शिता ( Transparency ) आएगी। क्योंकि इसकी वजह से योजना का लाभ सभी व्यक्ति को मिलेगा।
यदि आप माता-पिता है, और अपने बच्चे का एडमिशन किसी स्कूल में करवाना चाहते है। तो समग्र आईडी का होना आवश्यक है।
राज्य में चल रही किसी भी योजना का अगर आप लाभ उठाना चाहते है। तो आपके पास समग्र आईडी का होना आवश्यक है।
समग्र आईडी बनाने के लिए सरकार द्वारा उस व्यक्ति से उसके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर इत्यादि जरुरी जानाकरी हासिल की जाती है. इसलिए अगर आप समग्र आईडी बनाना चाहते है तो आपके पास ये सभी चीजे होना बेहद जरुरी है.
• 10 वी का सर्टिफिकेट
• आधार कार्ड
• वोटर कार्ड
• राशन पत्रिका
• पैन कार्ड
• पासपोर्ट
• ड्राइविंग लाइसेंस
• अधिकारिक परिचय
• सार्वजनिक क्षेत्र
• इकाई द्वारा जारी पहचान पत्र
• मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की जनता को दो तरह की समग्र आईडी प्रदान की जाती है। जिसमे से पहली है परिवार और दूसरी है सदस्य समग्र आईडी। नीचे हमने दोनों आईडी का विवरण दिया है:-
यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की समग्र आईडी का यूनिक कोड जानना है, तो उसे पता करने की कुछ प्रक्रिया है। जो हमने नीचे अच्छे से बताई है, कृपया सही से फॉलो करें ताकि आपसे कोई भूल ना हो:-
सर्वप्रथम आपको समग्र आईडी की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा या फिर आप सीधे यहाँ पर क्लिक करके जा सकते है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद इमेज जैसा पेज आपके सामने ओपन ( open ) हो जायेगा।
पेज ओपन हो जाने के बाद, इसमें जो भी आवश्यक जानकारी मांगी है, उसे सही से भरे।
सभी जानकारी को सही से भरने के बाद "खोजें" पर क्लिक करे।
जैसे ही आप खोजें पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिस पर आपको सूची मिल जाएगी।
समग्र आईडी ऑनलाइन आवदेन करने के लिए इस लिंक को ओपन करे http://samagra.gov.in/Citizen/Pages/RequestForAddNewFamilies.aspx इसमें दी गयी आपको सबसे पहले पूरी जानकारी भरनी होगी.
जिस व्यक्ति के पास समग्र आईडी नही है वह इस link को ओपन करके इसमें दी गयी पूरी जानकारी भर दें. http://samagra.gov.in/Citizen/Pages/RegisterRequestOfNewMembersInExistingFamily.aspx
पूरी जानकारी भरने के बाद आपको शो लिस्ट पर क्लिक करना होगा.
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे दी गयी पूरी जानकारी को आपको भरना है.
अब आप सबमिट कर दें इस तरह समग्र आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
अगर आपको ऑफ़लाइन समग्र आईडी बनाना है तो आपको ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय में जाना होगा और समग्र आईडी बनाने के लिए अप्लाई करना होगा.
समग्र आईडी में में दर्ज करवाई गयी जन्म तारीख को बदलने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करे .. http://samagra.gov.in/Citizen/RFC/DobChangeRequest.aspx
अगर समग्र आईडी में लिंग बदलना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करे ..http://samagra.gov.in/Citizen/RFC/DobChangeRequest.aspx
अगर आपका नाम गलत लिखा हुआ है और आप उसे बदलना चाहते तो इस लिंक पर क्लिक करे .. http://samagra.gov.in/Citizen/RFC/NameChangeRequest.aspx
सर्वप्रथम आपको समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो आप यहाँ पर क्लिक करके जा सकते है।
जब आप होमपेज पर पहुंचे, तो आपको समग्र नागरिक सेवा के एक सेक्शन दिखाई देगा। इस पर जा कर "समग्र कार्ड प्रिंट करे" पर क्लिक करे।
जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर samgra id नंबर डालकर और कैप्चा भर कर "देखें" पर क्लिक करे।
क्लिक करने के बाद आपके सामने समग्र कार्ड ओपन हो जायेगा। अब आप चाहे तो इसे बढ़ी आसानी से प्रिंट कर सकते है।
अगर आपके अपनी समग्र प्रोफाइल कोई संशोधन करना है, तो उसे करने की कुछ प्रक्रिया है। जो हमने नीचे अच्छे से बताया है, कृपया सही से फॉलो करे:-
सबसे पहले आपको समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट ( official website ) पर जाना होगा।
जब आप होम पेज पर पहुंचे, तो आपको समग्र नागरिक सेवा के एक सेक्शन दिखाई देगा।
अब आप इस ऑप्शन पर जाकर अपनी समग्र प्रोफाइल ( Samagra Profile ) को अपडेट/संशोधित कर सकते है।
हालांकि हमने ऊपर आर्टिकल ( लेख ) में सब कुछ बताया है, पर अभी भी अगर आपको कोई परेशानी या समस्या है। तो हमने समग्र आईडी की ऑफिशियल से सम्पर्क करने के लिए नीचे कुछ contact information दी है:-
ऑफिसियल वेबसाइट:- http://samagra.gov.in/
ईमेल ( Email ):- mdcmsssm@gmail.com
पता :- सामाजिक न्याय संचालनालय 1250, Tulsi Nagar 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्यप्रदेश) Bhopal (M.P.)
फोन :- 0755- 2558391
फेक्स:- 2552665