डिजिटल इंडिया प्लेटफार्म (Digitize India Platform) भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत एक पहल है. इसका मकसद खासतौर पर सरकारी संगठनो, सरकारी विभागों के दस्तावेजों को डिजिटाइज करने का है. इस कार्यक्रम में सरकार किसी भी संगठन के लिए स्कैन किए गए दस्तावेज छवियों या भौतिक दस्तावेजों के लिए डिजिटलीकरण सेवाएंप्रदान करेगी. डिजिटल इंडिया प्लेटफार्म के तहत इस पहल को 1 जुलाई 2015 में शुरू किया गया था.
इस प्लेटफार्म के तहत व्यक्ति सरल डाटा एंट्री काम करके ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकता है. इस प्रक्रिया में आपको उस चित्र में शब्द टाइप करना है जिसके लिए आपको अंक मिलेंगे. इसका मतलब है कि सरकार प्रत्येक बिंदु के लिए 2 पैसे देगी यदि आपका काम करने का तरीका अच्छा है तो आप 2 से 3 घंटो में 150 – 200 रूपये कमा सकते है.
आप आसानी से अपना पैसा निकाल सकते है. आपको अपना इनाम अंक रीडिम करने की जरूरत है इससे आप अपने पैसे सीधे बैंक खाते में डाल सकते है इसके अलावा अगर आप चाहे तो अपने पैसो को सामाजिक कल्याण के लिए भी लगा सकते है.
डिजिटली करे इंडिया प्लेटफार्म वेबसाइट का लिंक और उससे जुडी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को ओपन करे. https://digitizeindia.gov.in/