I love Rajdah Dham Nature Park सच मे जो भी यहाँ एक बार आ जाता है उसके मुँह से यह बात जरूर निकलती है |
यह पार्क ग्रामीण क्षेत्र मे होने के कारण कोसो दूर दूर तक प्रसिद्ध है , क्यूंकी अक्सर ग्रामीण क्षेत्रो मे पार्क नहीं ही पाये जाते है |
यह पार्क सरिया प्रखण्ड सहित पूरे गिरिडीह जिले मे प्रसिद्ध है | रोजाना यहाँ अनेक नर और नारी अपने कीमती समय को व्यतीत करने आते है |
प्रवेश टिकट का मूल्य: मात्र 10 रुपये प्रति व्यक्ति।
समय : सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक |
पार्क की शुरुआत ?
पार्क की आधारशिला 9 नवम्बर 2022 ( बुधवार ) को रखी गई | ततकालीन विधायक विनोद कुमार सिंह ने
इसकी आधारशिला रखी | वितीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 तक कार्यान्वित की जानेवाली अधिसूचित वनभूमि पर वृक्षाराेपण एवं भू-संरक्षण योजना के तहत यहां नेचर पार्क बनाया गया |
आवंटित की गई राशि ?
इस योजना के लिए 2 करोड़ 83 लाख राशि झारखंड सरकार के द्वारा आवंटित की गई थी ?
क्या क्या बनाए जाने का लक्ष्य था ?
प्राकृतिक साैंदर्यता के साथ एक आकर्षक कंक्रीट गेट का निर्माण, गार्ड रूम, यात्रियों की सुविधा के लिए बिजली -पानी की सुविधा, घास तथा फूल -पत्ती लगाई जाएगी। दस कंक्रीट बेंच, एक बांसनुमा झोपड़ी, तीन गजेबो छत , छह अंब्रेला टाईप बैठनेवाला शेड, पार्क परिसर में पेवर ब्लॉक का निर्माण, दो प्लेटफाॅर्म, 550 फीट के ड्रेन का निर्माण, सात विलुप्त प्रजातियों की मूर्तियों की आपूर्ति, फिटिंग व फिक्सिंग, दो डीप बोरिंग सोलर पंप सेट सहित ओवरहेड वाटर स्टोरेज व जलापूर्ति, पाईपलाईन द्वारा जलापूर्ति, पीने के पानी का जगह -जगह प्वॉइंट, लॉन व प्रशासनिक भवन का निर्माण।
कितना समय लगा निर्माण मे ?
लगभग 2 वर्षो मे यह पार्क यात्रियो के तैयार था ?
उदघाटन ?
उदघाटन 3 फ़रवरी 2024 को तत्कालीन विधायक विनोद सिंह और तत्कालीन संसद अन्नपूर्णा देवी के उपस्थिती मे किया गया |