Rajdah dham सरिया शहर से लगभग 5 km दूर बराकर नदी की गोद मे प्रकृति की अनुपम छंटा को लिए बसी हुवी है | यह मूल क्षेत्र सबलपुर पंचायत के अंतर्गत आती है | और वर्षो से हम सबलपुर वासी इस प्रकृति के अनुपम भेट को सँजोये रखे हुवे है | हम सबलपुर क्षेत्र के बच्चे इसी बराकर नदी खेल कर बड़े हुवे है , यह तो हमारे घर जैसा ही है | लेकिन राजदह धाम बीते कुछ वर्षो मे बहुत ही प्रसिद्ध होने लगा है | यह स्थल भी आधुनिक होने लगा है | यहाँ पर भी आधुनिक मंदिरो का निर्माण होने लगा है ; चूंकि यह क्षेत्र ग्रामीण है , यहाँ के अधिकतर लोग पहले के समय मे किसान थे | तो हमारे पास सुविधावों की कमी थी , फिर भी अपनी आस्था को सँजोये हुवे रखा हमारे पूर्वजो ने | आज के समय इस पवित्र स्थल बहुत सारे दान दिये जाते है , चूंकि यह स्थल बहुत ही प्रसिद्ध हो चुका है , साथ ही साथ हमारी सरकार की तरफ से भी इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने के लिए बहुत सारी अनुदान भी दी जा रही है | 2024 एक अहम वर्ष है क्यूकी राजदह धाम का इसी वर्ष मे उद्घाटन किया गया और सभी पर्यटको के लिए इसे खोल दिया गया |
राजदह धाम के मान्यताएँ , इतिहास और आज को जानने के लिए आगे पढे |