दिसम्बर 1991 में स्थापित राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ शहर के बीचो-बीच राजकीय इन्टर कॉलेज प्रतापगढ़ के परिसर में स्थित है।
वर्तमान में राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में दो बड़े हाल तीन प्रशासनिक कक्ष तथा बालक,बालिका तथा स्टाफ के लिए तीन शौचालय निर्मित हैं।
जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में सहयोग से राजकीय जिला पुस्तकालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं,तथा जनमानस को उच्च कोटि की सुविधाये उपलब्ध करा रहा हैं।