राजकीय जिला पुस्तकालय,प्रतापगढ़ मे वर्तमान समय में लगभग  801 स्थाई सदस्य हैं,तथा प्रतिदिन लगभग 100 से 120 पाठक अध्ययन करने आते हैं।

 राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में पाठको हेतु प्रतियोगात्मक,साहित्यिक,इतिहास विज्ञान,भूगोल,कानून,कला,दर्शन,तकनीकी,धार्मिक,हिंदी,अंग्रेजी,एवं अन्य विषयों से सम्बंधित लगभग 16 हजार पुस्तके उपलब्ध हैं। जिसका वाचन पाठक पुस्तकालय में करते हैं,तथा पुस्तको को एक महीने के लिए घर ले जाने के लिए भी निर्गत किया जाता हैं।

 राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहें पाठको के तनाव को  

कम करने एवं उनके उचित मार्गदर्शन के लिए राजकीय इन्टर कॉलेजो के प्रवक्ताओ एवं जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा बुलाये गए विशेषज्ञो द्वारा समय-समय पर कैरियर काउंसिलिंग करायी जाती हैं।

 पाठको के पढने हेतु वातानुकूलित हाल,सीलिंग फैन,प्रकाश एवं पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर उपलब्ध हैं।

 पाठको के लिए कंप्यूटर,इन्टरनेट,वाई-फाई,फोटो-कॉपी,स्कैनर मशीन,ऑनलाइन फॉर्म, आय,जाति तथा निवास बनाने की निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही हैं।

 पाठको के लिए आर0ओ0 का शुद्ध एवं शीतल पेयजल तथा बालक एवं बालिकाओ हेतु अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध हैं।

 जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में पुस्तको को ई-ग्रंथालय ऐप/वेबसाइट पर ऑनलाइन ई-कैटलागिंग कराया जा रहा हैं,अभी तक 11000 के लगभग पुस्तको एवं 600 स्थायी सदस्यों को ऑनलाइन कराया जा चुका हैं।

 जिलाधिकारी महोदय/मुख्य विकास अधिकारी महोदय के सौजन्य से पुस्तकालय में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाया गया हैं, जिसकी नजर में पाठको द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता हैं।

 सर्दियों के मौसम में पाठको को धूप में बैठकर वाचन करने के लिए आदर्श वाटिका निर्मित हैं,जो राजकीय जिला पुस्तकालय की सुन्दरता को बढाती हैं।

 पुस्तकालय में निर्बाध विद्युत हेतु दो इनवर्टर तथा चार बैट्री उपलब्ध हैं।

 वर्तमान में पुस्तकालय में आउटसोर्सिंग द्वारा तीन कर्मी - मो० शोएब (लाइब्रेरी को-आर्डिनेटर),राहुल पटेल(कंप्यूटर ऑपरेटर) तथा शैलेन्द्र कुमार सिंह(ऑफिस बॉय) कार्यरत है।

 राजकीय जिला पुस्तकालय में पाठको एवं स्टाफ के वाहनों को सुरक्षित रखने हेतु वाहन स्टैंड निर्मित   

   हैं।

 पुस्तकालय एवं छात्र/छात्राओं एवं उनकी वस्तुओ की सुरक्षा हेतु दिन एवं रात्रि में दो होमगार्ड की ड्यूटी रहती हैं।