Nishad Vikas Mahasabha Uttar Pradesh is a registered institution/society under the “Society Registration Act, 1960”. The purpose of the society is to unite and organize the peoples of Nishad caste and allied subcastes for social, educational, economic, and cultural revival and upliftment. The society is committed to aware the people of the community about the various schemes and initiatives of the government and making efforts to benefit them from these schemes for the multi-faceted development of the Nishad community.
संस्था के उद्देश्य:
(i) निषाद जाति के आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान हेतु समाज को संगठित करना।
(ii) निषाद समुदाय के प्रतिभावान युवक /युवतियों की पहचान कर उनको पुरुस्कृत करना एवं उज्जवल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन करना।
(iii) आर्थिक संपन्नता हेतु युवक/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका कौशल विकास कर रोजगार के अवसर पैदा करना एवं क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाना ।
(iv) निषाद, विमुक्ति, व आदिवासी समुदाय के बच्चों एवं प्रौढ़ों को शिक्षा की सुविधा प्रदान करने हेतु प्राथमिक, माध्यमिक एवं आश्रम पद्दति विद्यालयों की स्थापना करना।
(v) निषाद समुदाय में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए स्वजातीय-पत्र एवं प्रेस की स्थापना करना ।
(vi) निषाद समुदाय के विभिन्न गोत्रों एवं सम्बंदित उपजातियों में आंतरिक संबंध स्थापित करने हेतु अंतरगोत्रीय विवाह को प्रोत्साहन देना एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों का उन्मूलन करना ।
(vii) बाढ़ के समय तथा अन्य अवसरों पर संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा डूबते हुए लोगों की प्राण रक्षा के लिए कार्य करना ।
(viii) पैतृक धंधों एवं पारम्परिक अधिकारों की सुरक्षा तथा उनके विकास व आधुनिकीकरण की व्यवस्था करना एवं करवाना।
(ix) कृषि के क्षेत्र में उनके सभी अधिकारों की सुरक्षा की व्यवस्था तथा उन्नति करना एवं कराना |
(x) नाव बनाना, जाल बुनना, मत्स्य पालन एवं मत्स्य आखेट करना व कराना, घाटों पर नाव चलाना है तथा तत्संबंदी उद्योगों को करना एवं कराना ।
(xi) निषाद समुदाय के युवकों को तैराकी, डुबकी लगाने आदि का प्रशिक्षण दें, दिलाकर जल पुलिस, मत्स्य पुलिस एवं जल सेना आदि की योग बनाकर राष्ट्र को सौंपना ।
(xii) निषाद समुदाय के बहुमुखी विकास के लिए शासन द्वारा पारित आदेशों व नियमों तथा योजनाओं को समाज के लोगों को जानकारी कराना तथा उससे लाभान्वित कराने का प्रयास करना ।