16 Feb, 2021
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर व्यास जयंती एंव निषाद समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह का व्यास मंदिर प्रांगण में आयोजन किया गया जिसमें निषाद समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। तथा समाज का उत्थान कैसे हो इस पर गहन चर्चा हुई।
गौरतलब हो कि चार वेद, अठारह पुराण के रचयिता एंव विश्व गुरु महर्षि वेदव्यास का जन्म पसंत पंचमी के दिन जालौन जिला तहसील कालपी के ग्राम शेखपुर बुल्दा मदारपुर नामक गांव में हुआ था वही पर प्राचीन महर्षि वेदव्यास जी का आलीशान मंदिर बना हुआ है। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पचमी के पावन पर्व पर व्यास जयंती एवं निषाद समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया।