जलीय जीवन खाद्य श्रृंखला
(aquatic life food chain)
Amaira, Damir
खाद्य श्रृंखला एक ऐसा क्रम है जो यह दर्शाता है कि दुनिया के विभिन्न प्रकार के जीव क्या खा कर जीवित रहते हैं। हर जीव अपने हिसाब से खाना खाता है ताकि वह अपने आप को जीवित और स्वस्थ रख सके। खाद्य श्रृंखला कई प्रकार की होती हैं।
प्रस्तुत खाद्य श्रृंखला में 4 से 5 स्तर हैं। सूरज इस पूरी श्रृंखला का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।सूरज अपनी किरणों से एक पौधे के पोषण में सहायता करता है, यह पौधा एक कीड़े का भोजन बनता है |उसके पश्चात उस कीड़े को एक छोटी मछली खा लेती है ,जो फिर एक शार्क जैसे बड़े जीव का शिकार बन जाती है।
इस खाद्य श्रृंखला के तल पर एक छोटा पौधा है। पेड़-पौधे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जीव है। इनके बिना धरती का चलना असंभव है। यह दुनिया के लिए ऑक्सीजन बनाते हैं, जो हर जीव अपनी हर साँस द्वारा अंदर लेता है। पौधों के कई और फायदे भी है। पौधों से हमें प्राकृतिक दवाइयाँ और जड़ी बूटियाँ मिलती हैं।
इस खाद्य श्रृंखला के दूसरे स्तर पर कीड़े हैं। वे बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे प्रकृति को जीवित रखने में मदद करते हैं। ज़मीन में रहने वाले कीड़े पानी को पेड़ों की जड़ों तक पहुँचाने में मदद करते हैं। उनका आहार ज्यादातर पौधे ही होते हैं।
खाद्य श्रृंखला के अगले स्तर पर छोटी मछली है। वह शिकारियों से बचने के लिए अधिकतर तटीय क्षेत्र में रहती हैं। वे छोटे कीड़े खाना पसंद करती हैं, जो कोरल जैसी जगहों पर पाए जाते हैं।
कई बार, छोटी मछलियाँ तटीय क्षेत्रों से दूर चली जाती हैं, और इसी के इंतज़ार में शार्क धैर्यपूर्वक बैठी होती है। शार्क समुद्र में से सबसे खतरनाक शिकारी है। इसके दांत बड़े और बहुत पैने होते हैं। यह कई बार अपने शिकार को अपने दांतों से आधे में काट भी देते है। छोटी मछलियों का शिकार करना उनके लिए बहुत ही आसान काम हैं |
यदि खाद्य श्रृंखला में कोई रुकावट आती है, तो फिर असंतुलन हो जाती है। एक उदाहरण हो सकता है कि अगर चोटी मछली इस खाद्य श्रृंखला से गायब हो जाये, तो फिर कीड़ों जनसंख्या बहुत बड़ जाएगी। परंतु शार्क का खाना कम हो जाएगा और उसस कारण शार्क की जनसंख्या कम होती जाएगी। अंत में, खाद्य श्रृंखला सारे स्तरो के बिना अधूरी रह जाती हैं।
जंगल खाद्य श्रृंखला
(jungle food chain)
Rohan
यह एनीमेशन हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में खाद्य श्रृंखला के बारे में है। एक खाद्य श्रृंखला एक पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा परिवर्तन को दिखाती है जो प्रिवेंशन में शिकारियों और शिकारियों को दिखाती है। एनीमेशन शुरू करने के लिए, हम टिड्डी को देखते हैं, जो खाद्य श्रृंखला में पहला जीव है। इसके बाद, पक्षी आता है, जो टिड्डी खाता है, यह टिड्डा और एक प्राथमिक उपभोक्ता है। अगला, हम सांप को देख सकते हैं जो पक्षी पर दावत करता है, सांप एक प्राथमिक उपभोक्ता है। उसके बाद, चील को सांप को खाते हुए देखा जा सकता है, चील एक तृतीयक उपभोक्ता है। प्रत्येक जीव जिस श्रेणी में आता है, उस श्रेणी के अनुसार ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। इसका अर्थ है कि पारिस्थितिकी तंत्र में टिड्डी की तुलना में कम चील होंगे।
Ishaan
Vania
Ashlyn
Parth