Reg No. - 19689
Central Bank Of India
A/c- 3898466160
IFSC Code :- CBIN0282086
Reg No. - 19689
Central Bank Of India
A/c- 3898466160
IFSC Code :- CBIN0282086
प्रिय स्वजनों,
युवा शक्ति और युवा कंधे किसी भी समाज की अमूल्य धरोहर और बहुमूल्य सम्पदा होती हैं। और इस बात को युवाओ ने हर युग और अतीत में साबित भी किया हैं। युवाओ में अंसभव को संभव करने की अद्भुत क्षमता होती हैं और यही जोश के कारण हर समाज सदैव युवा शक्ति से एक विशेष टकटकी लगाये रहता हैं।
परन्तु आज कल की युवा पीढ़ी कुछ ज्यादा ही संजीदा है। वक्त के साथ बदलती हुई यह पीढ़ी सामाजिक संस्कृति को भूल कर अन्य विदेशी संस्कृति में रंगने लगी है । इस युवा संघ के माध्यम से समाज के नवयुवको को समाज के धार्मिक सद्भाव, उत्सव , कला और साहित्य संस्कृति को बनाये रखने के लिए एकत्र करना है ताकि युवाये संगठन के प्रति जागरूकता के साथ कार्य करें।
आज का युग चुनौतियों का युग है, इसमें संस्कृति को जीवित रखने के लिये दायित्व समाज में बुजुर्गो के साथ युवा वर्ग का भी बनता है ।इतिहास गवाह है कि सदैव युवा वर्ग ने मानवीय मूल्यों को अपनाया है। जातीय संगठन एक विशाल परिवार होता है । जो भमिका युवा वर्ग की परिवार में होती है वही संगठन के प्रति बनाये रखना ही हमारा उद्देश्य है।
हर सामाजिक संगठन का भविष्य उसके युवा वर्ग पर निर्भर होता है। अत: युवा वर्ग को अपने जातीय संगठन को विकसित करने के लिए सम्भव प्रयास करना चाहिए ।
झारिया(मेहरा) युवा संघ में सहयोग राशि प्रदान करने के लिये Donate Now पर क्लिक करें ।