Hindi Poems List

Author -Ratnesh Kumar

All rights reserved by author Ratnesh Kumar

Author Contact Email : ratneshbusinessid@gmail.com


जब Coronavirus आया था इंडिया में, तब मैं Lockdown में लॉक बैंगलोर में अकेला हो गया था। अकेला फ्लैट पर रहने के कारन थोड़ा मेन्टल स्ट्रेस होने लगा, तब ऑनलाइन लूडो खेलकर कुछ टाइम पास किया और बाकी टाइम में कुछ हिंदी कविताये की रचना की ! जिससे मेन्टल स्ट्रेस कम भी हुआ और फलतः मेरा एक कविता संग्रह का निर्माण हुआ ! कुछ कविताये पहले और कुछ बाद की भी है, पर लगभग ७० प्रतिशत कविताओ का निर्माण Lockdown के लॉकिंग के समय हुआ ! मेरी बहुत सारी कविताये https://www.amazon.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है ! Amazon का लिंक Poem Cover Page पर दिया गया है, जहाँ से आप खरीद सकते है ! किसी कारन बस, अगर आपके पास खरीदने का रकम नहीं है, या कुछ और कारन है तो, आप यहाँ फ्री में पढ़ सकते है ! मैं कोई प्रोफेशनल कवि या हिंदी का लेखक नहीं हूँ, जो जो मन में आता गया, अपने अनुभव के आधार पर लिखता गया, ईश्वर को नमन करके ! किसी के भावनाओ को ठेस पहुँचाना मेरा लक्ष्य नहीं बल्कि ज्ञान जो कुछ इस दुनियाँ से मिला उसको बाटना है ! किसी भी प्रकार की गलती के लिए क्षमाप्राथी हूँ !
-रत्नेश कुमार