स्थापना, स्थान औरउद्देश्य: राजकीय हाई स्कूल खझरा , की स्थापना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में बरहनी ब्लाक में ग्राम खझरा में सन् 2010 में हुई। इस विद्यालय की नींव ग्रामीण क्षेत्र में रखी गई ताकि शिक्षा के प्रसार और क्षेत्रीय विकास के साथ -साथ गांव के गरीब, पिछड़े एवं शोषित वर्ग के बच्चों को भी शहरी विद्यालयों की तरह उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके।इस विद्यालय का निर्माण शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने और छात्रों को ज्ञान की नई दिशाएं प्रदान करने के लिए किया गया था। प्रत्येक विद्यालय की तरह इस विद्यालय का उद्देश्य भी छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना है , बल्कि उन्हें एक संपूर्ण और संतुलित व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना भी है।
शैक्षिक ढांचाऔरसुविधाएं: विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का उपयोग करते हुए, छात्रों को नवीनतम शिक्षण तकनीकों और संसाधनों के माध्यम से ज्ञान की गहराइयों में ले जाया जाता है। स्मार्ट क्लासेज, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, और आर्ट गैलरी जैसी सुविधाएँ छात्रों को एक समृद्ध और व्यापक शिक्षा अनुभव प्रदान करती हैं।
लक्ष्यऔरसफलता: विद्यालय का लक्ष्य छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो उन्हें न केवल ज्ञानवान बनाए, बल्कि उन्हें समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त बनाए। विद्यालय की सफलता का मापदंड इसके उत्कृष्ट परीक्षाफल हैं, जो शिक्षकों के अथक प्रयासों और छात्रों की दृढ़ संकल्पिता का परिणाम हैं। यहाँ के शिक्षक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होने के कारण अपने विषय में गहरी समझ रखते हैं।