➜ 9वीं एवं 10वीं कक्षा में प्रवेश चाहने वाले आवेदकों को इस निर्देश के अंत में संलग्न लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा । कृपया आवश्यक निर्देश अच्छे से पढ़े एवं आवश्यक विवरण प्रदान करें ।
➜ आपके द्वारा मांगी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
➜ अपलोड की जा सकने वाली Documents का अधिकतम आकार 1MB है। Photo एवं Signature केवल Jpg प्रारूप में हैं और अंक पत्र एवं T.C. Pdf प्रारूप में हैं ।
➜ कृपया फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से जांच लें। फॉर्म जमा करने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।केवल वैकल्पिक विषय संयोजनों की अनुमति दी जाएगी।
➜ यदि कोई फ़ील्ड आपके लिए लागू नहीं है , तो NA लिखें।
➜ विषय हिन्दी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान सभी के लिए अनिवार्य है ।
➜लड़को के लिए विषय हिन्दी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित अनिवार्य है और वैकल्पिक विषय अंग्रेजी, संस्कृत एवं कला में से कोई दो विषय का चयन अनिवार्य है।
➜ लड़कियों के लिए विषय हिन्दी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान अनिवार्य है और विषय गणित एवं गृह विज्ञान में से कोई एक तथा विषय अंग्रेजी, संस्कृत एवं कला में से कोई दो विषय का चयन वैकल्पिक विषय के रुप में करना अनिवार्य है।
➜ प्रवेश के समय स्कूल में निम्नलिखित दस्तावेजों (हार्ड कॉपी) को जमा करना आवश्यक होगा:
(i) मूल 8वीं/9वीं कक्षा अंक पत्र /प्रगति-पत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी।
(ii) आवेदक का पासपोर्ट आकार की 2 तस्वीरें,
(iii) आधार कार्ड की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी
(iv) मूल टीसी, प्राचार्य द्वारा विधिवत मुहर लगी और हस्ताक्षरित