VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- शिक्षित जनता ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों के महत्वों को समझ सकती है। शिक्षित जनता ही राजनीति के प्रति सजग रहती है। शिक्षा के अभाव में मतदाता अपने मत्ताधिकार का सही प्रयोग नहीं कर पाते है, जिससे लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ जाती है। शिक्षा के अभाव के कारण लोग लापरवाह और उदासीन लोगों को अपना प्रतिनिधि चुन लेते है, जिसके कारण उनका तथा राष्ट्र का विकास नहीं हो पाता है। अतः अशिक्षा भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
उत्तर- भारतीय लोकतंत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निम्न कदम उठायें गए है—
निरक्षरता दूर करने के लिए सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे है।
नागरिकों में राजनीतिक जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय स्वशासन की स्थापना की गई है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकें।
बेरोजगारों को रोजगार के नए-नए अवसर दिए जा रहे है।
उत्तर- हाँ, आतंकवाद लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में जनता को यह सरकार से अपेक्षा रहती है कि इस शासन व्यवस्था में उनका जीवन सुरक्षित रहें तथा शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहें। लोगों के बीच भाईचारा और सहयोग की भावना हो, लेकिन आतंक से जनता परेशान हो जाती है। आतंक के वातावरण में लोग भयभीत रहते है, विकास की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त आतंकवाद के कारण जनता के बीच भाईचारे का वातावरण प्रभावित होता है तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता खतरे में पड़ जाती है। आतंकवादियों के हिंसा के कारण लोकतंत्र सफल नहीं हो पाता है। इसलिए हम कह सकते है कि आतंकवाद लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है।
उत्तर- भारत में लोकतांत्रिक सुधार के निम्न उपाय है—
बेरोजगारों को रोजगार।
आर्थिक असमानता का अंत।
सामाजिक असमानता का अंत।
नागरिकों में राजनीतिक जागरूकता।
स्थानीय स्वशासन (पंचायती राज) की स्थापना।
उत्तर- बिहार के अधिकांश राजनीतिक दलों में परिवारवाद तथा जातिवाद प्रवृति पाई जाती है। परिवारवाद तथा जातिवाद से राजनैतिक भ्रष्टाचार बढ़ता है तथा अपराधिक प्रवृति बढ़ती है। परिवारवाद के कारण नेता अपने पार्टी के सुयोग्य उम्मीदवार के जगह पर अपने घर के या परिजनों को राजनैतिक सत्ता दे देते है, जिससे लोकतंत्र पर बुरा असर पड़ता है। राजनीतिक दल चुनाव में भी जाति के आधार पर अपने उम्मीदवार को चुनाव में खड़ा करते है, जो सफल लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इस प्रकार परिवारवाद और जातिवाद का बुरा असर बिहार के लोकतंत्र में हो रहा है।
उत्तर- मानवधिकार का अर्थ होता है— दबे-कुचले, शोषित तथा कमजोर लोगों को जीने का अधिकार प्रदान करना। विश्व में इस प्रकार के लोगों की एक विशाल जनसंख्या है। इस दिशा में मानवाधिकार संगठन इस प्रकार के कमजोर लोगों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संगठन द्वारा पीड़ित लोगों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है तथा उनकी सहायता भी की जाती है। इसके अतिरिक्त आतंकवाद, सांप्रदायिक दंगे तथा असामाजिक तत्वों के प्रति आवाज उठाकर मानवाधिकार संगठन इन् दोषियों पर कार्यवाही करता है और पीड़ित लोगों की सहायता करता है।
उत्तर- भारतीय किसान यूनियन की मुख्य माँगे निम्न थी—
गेहूँ तथा गन्ने की सरकारी खरीद के मूल्य में बढ़ोत्तरी की माँग
बिजली की दर में कमी की माँग
नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति
सरकारी पेंशन का प्रावधान