VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- लोकतंत्र का अर्थ जनता का शासन होता है। लोकतंत्र का अंग्रेजी शब्द डेमोक्रेसी होता है, जो दो यूनानी शब्द— डेमोस और क्रेशिया से बना है, जिसका अर्थ जनता का शासन होता है। लोकतंत्र में जनता अपने मत (वोट) के द्वारा सरकार को चुनती है और पुनः एक निश्चित अवधि के बाद अपने वोट से उस सरकार को हटा भी सकती है।
भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र है।
उत्तर- भारतीय लोकतंत्र के निम्न गुण है—
भारतीय लोकतंत्र द्वारा कल्याणकारी राज्य की स्थापना की गई है, जहाँ सभी लोगों की भलाई तथा विकास का कार्य होता है।
भारतीय लोकतंत्र समानता का पोषक है। यहाँ जाति, वंश, रंग, धर्म, लिंग इत्यादि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।
भारतीय लोकतंत्र में कानून के समक्ष सभी नागरिक समान है।
भारतीय लोकतंत्र में लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित होती है।
उत्तर- भारतीय लोकतंत्र के निम्न दोष है—
भारत में निरक्षरता अधिक है, जिसके कारण यहाँ लोकतंत्र पूरी तरह से सफल नहीं हो पाता।
भारत में आर्थिक असमानता व्याप्त है, जिसके कारण लोकतंत्र का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाया है।
भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक दल के अंदर बुराइयाँ अधिक है।
भारतीय लोकतंत्र में वीरपूजा की प्रवृति अभी भी विद्यमान है।
उत्तर- लोकतंत्र की सफलता के लिए निम्न शर्तों का होना आवश्यक है—
सभी लोगों का शिक्षित होना ताकि उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का सही ज्ञान प्राप्त हो सके।
लोकतंत्र की सफलता के लिए आर्थिक समानता होनी चाहिए।
जनता को लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह से निष्ठा और आस्था होनी चाहिए।
स्थानीय स्वशासन की स्थापना होनी चाहिए।
उत्तर- लोकतंत्र एक उत्तरदायी शासन व्यवस्था कहलाती है क्योंकि इसमें जनता ही सरकार के प्रतिनिधि को चुनती है तथा उनपर नियंत्रण रखती है। लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था की जाती है, ताकि शासक जनता की इच्छाओं और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें तथा अधिक से अधिक जनकल्याण का कार्य हो सके। इसलिए लोकतंत्र को एक उत्तरदायी शासन व्यवस्था कहा जाता है।
उत्तर- लोकतंत्र में सामाजिक आर्थिक विषमताएँ जैसे- ऊँच-नीच, गरीब-अमीर, स्त्री-पुरुष इत्यादि होती है। इसके बावजूद लोकतंत्र सभी व्यक्तियों को समान अधिकार देता है। उनको विकास का समान अवसर देता है। समाज में सभी लोगों के बीच एकता और भाईचारे को प्रोत्साहन देता है। कमजोर वर्ग के लोगों के विकास के लिए आरक्षण और विशेष सहायता और सुविधा देकर सामाजिक विषमता को दूर करता है।