VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- राजनीतिक दल चुनाव में भाग लेते है तथा चुनाव जीत कर सरकार का गठन करते है। राजनीतिक दल जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण देते है तथा विपक्षी दल सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करके उचित मार्गदर्शन प्रदान करती है। राजनीतिक दलों के बिना हम लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं कर सकते है। इसलिए राजनीतिक दलों को लोकतंत्र का प्राण कहा जाता है।
उत्तर- राजनीतिक दलों के निम्न कार्य है—
राजनीतिक दल चुनाव (निर्वाचन) में भाग लेते है।
राजनीतिक दल चुनाव जीत कर सरकार का गठन करते है।
राजनीतिक दल जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण भी देते है।
विपक्षी पार्टी के रूप में राजनीतिक दल सरकार पर नियंत्रण रखते है।
लोकतंत्र की सफलता राजनीतिक दलों पर निर्भर करती है।
उत्तर- राजनीतिक दलों के निम्न दोष है—
राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव के समय झूठे वादे कर जनता को गुमराह करना।
राजनीतिक दलों में अनुशासन तथा ठोस सिद्धांतों का आभाव होना।
राजनीतिक दलों द्वारा अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काले धन का प्रयोग करना।
राजनीतिक दलों द्वारा जातिवाद और साम्प्रदायिकता को प्रोत्साहन देना।
उत्तर- राजनीतिक दलों को प्रभावशाली बनाने के निम्न उपाय है—
वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद इत्यादि बुराइयों को राजनीतिक दलों से समाप्त करना।
राजनीतिक दलों के सदस्यों में सादगी, ईमानदारी, कर्मठ इत्यादि गुणों का होना।
उत्तर- राजनीतिक दल सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करता है। राजनीतिक दल जनता में जागरूकता, एकता और विकास की भावना को उत्पन्न करता है। राजनीतिक दल देश में विविधताओं के बीच लोगों में भाईचारे तथा सहयोग की भावना को उत्पन्न करता है। राजनीतिक दल जनता की इच्छा और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों के बीच पहुँचाती है तथा लोगों के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। राजनीतिक दल जनता और राष्ट्र दोनों के विकास में मदद करती है।
उत्तर- दबाव समूह ऐसे व्यक्तियों के समूह को कहते है, जो मान्य और सामान्य उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार से माँग करती है और माँग पूरी ना होने पर उनपर दबाव डालती है। ऐसे समूह को दबाव समूह कहते है।
दबाव समूह राजनीतिक दलों पर भी अपना प्रभाव डालते है। दबाव समूह सीधे तौर पर राजनीति में हिस्सा नहीं लेते है लेकिन अपने क्रियाकलापों के माध्यम से राजनीतिक दलों को निरंतर प्रभावित करने का प्रयास करते है।
उत्तर- सूचना के अधिकार कानून के मुख्य उद्देश्य निम्न है—
सरकार के क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त करना।
सरकार के क्रियाकलापों पर नियंत्रण रखना।
सरकार के कार्यों को सार्वजनीकरण करना।
सत्ता में भागीदारी करना।
उत्तर- राष्ट्रीय राजनीतिक दल उन दलों को कहते है, जो लोकसभा या विधानसभा के चुनाव में चार या चार से अधिक राज्यों में पड़े कुल वैध मतों का 6% मत प्राप्त किया हो या इसके अतिरिक्त लोकसभा में कम-से-कम 2% अर्थात् 11 सीटें हो। इस प्रकार के दल को राष्ट्रीय राजनीतिक दल कहते है।
उत्तर- चिपको आंदोलन उत्तराखंड में किया गया था। उत्तराखंड में वन-विभाग के अधिकारियों ने व्यवसायियों को उनके व्यवसाय के लिए उनको पेड़ काटने की इजाजत दे दी। अतः इसके विरोध में वहाँ के स्थानीय गाँव के लोगों ने उनके खिलाफ आंदोलन कर दिया। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक अनूठा तरीका अपनाया। वे पेड़ों को काटने से पहले ही उनसे चिपक जाते थे ताकि पेड़ की कटाई संभव ना हो सकें। इसी कारण इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पड़ा।
उत्तर- केंद्र सरकार के कुछ गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही थी। बेरोजगारी धीरे-धीरे बढ़ रही थी तथा दूसरी तरफ वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही थी। चारों तरफ भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। अतः सरकार के इस शासन व्यवस्था के खिलाफ बिहार के छात्रों ने 1974 में जो आंदोलन किया, उसे छात्र आंदोलन कहा गया।
इस छात्र आंदोलन का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण ने किया। पटना के गाँधी मैदान में विशाल जन-समूह को जयप्रकाश नारायण ने संबोधित किया। बाद में सभी गैर-कांग्रेसी दल इस आंदोलन के खिलाफ एकजुट हो गए और जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी हो गया।
उत्तर- विधायकों और सांसदों को एक दल से दूसरे दल में पलायन को रोकने के लिए संविधान में संशोधन कर एक कानून बनाया गया है, जिसे दल-बदल कानून कहते है।