VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- भारत में सरकार के तीन अंग है, जिनके बीच सत्ता का विभाजन किया गया है।
विधायिका:- विधायिका का कार्य कानून बनाना है।
कार्यपालिका:- कार्यपालिका का कार्य कानून को लागू करना है।
न्यायपालिका:- न्यायपालिका का कार्य यह देखना होता है कि शासन कानून के अनुसार चल रहा है या नहीं?
उत्तर- गाँवों के सभी वयस्क नागरिक ग्राम सभा के सदस्य होते है। ये सदस्य मुखिया का चुनाव करते है तथा मुखिया अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर ग्राम सभा का गठन करता है। ग्राम सभा के बैठकों की अध्यक्षता मुखिया करता है।
ग्राम सभा के निम्न कार्य है—
ग्राम से संबंधित विकास योजनाओं में सहायता प्रदान करना।
परिवार-कल्याण कार्यक्रम में योगदान देना।
वयस्क शिक्षा के कार्यक्रम को सफल बनाना।
ग्रामीणों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ाना।
उत्तर- जब किसी देश में शासन के संचालन के लिए दोहरे स्तर पर सरकार का गठन किया जाता है, तो उसे संघ राज्य कहते है। संघ राज्य में सर्वोच्च स्तर पर केंद्र की सरकार होती है तथा इसके निचले स्तर की सरकार राज्य सरकार होती है। लिखित संविधान के द्वारा दोनों स्तरों के सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन कर दिया जाता है।
उत्तर- संघीय और एकात्मक शासन में निम्नलिखित है—
संघीय शासन में शक्तियों का विभाजन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कर दिया जाता है जबकि एकात्मक शासन व्यवस्था में सभी शक्तियाँ केवल केंद्र के पास रहती है।
संघात्मक शासन में एक लिखित संविधान अवश्य होता है लेकिन एकात्मक शासन में लिखित संविधान का होना आवश्यक नहीं होता है।
उत्तर- संघीय शासन की विशेषताएँ निम्नलिखित है—
लिखित संविधान:- संघीय शासन व्यवस्था में लिखित संविधान होता है।
कठोर संविधान:- संघीय शासन व्यवस्था में कठोर संविधान होता है। कठोर संविधान होने से कोई भी सरकार अपने हित में सरलता से इसमें संसोधन नहीं कर सकती है।
शक्तियों का विभाजन:- संघीय सरकार में शक्तियों का विभाजन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कर दिया जाता है।
स्वतंत्र न्यायपालिका:- संघीय शासन व्यवस्था में स्वतंत्र न्यायपालिका होती है।
उत्तर- कानून बनाने के विषयों को तीन सूचियों में बाँटा गया है—
संघ सूची
राज्य सूची
समवर्ती सूची
उत्तर- नगर निगम के आय के निम्न साधन है—
संपत्ति कर और मकान कर
वाहनों और पशुओं पर कर
मनोरंजन स्थलों पर कर
शिक्षा तथा मनोरंजन कर
जल आपूर्ति कर
विज्ञापन तथा व्यवसाय कर
उत्तर- भारत विविधताओं का देश है। यहाँ विभिन्न प्रकार के धर्म तथा जाति के लोग रहते है। यहाँ विभिन्न प्रकार के वेश-भूषा, भाषा, खान-पान, ऋतुएँ है। इन सभी के अतिरिक्त भारत में विभिन्न प्रकार की भाषाएँ बोली जाती है। विभिन्न प्रकार के राज्यों की अलग-अलग भाषाएँ है। अतः भाषा नीति के अंतर्गत यहाँ हिन्दी को राजभाषा माना गया है। इस नीति के अंतर्गत राज्य सरकार को अपने-अपने राज्य में अपनी भाषा के प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है। अंग्रेजी भाषा का प्रयोग सरकारी काम-काज में किया जा सकता है। इस तरह भाषा नीति के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं को मान्यता प्राप्त है तथा हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया है।
उत्तर- ग्राम पंचायत के प्रमुख अंग निम्न है—
ग्राम सभा:- ग्राम सभा ग्राम पंचायत की व्यवस्थापिका सभा होती है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्क स्त्री-पुरुष इस ग्राम सभा के सदस्य होते है।
मुखिया:- ग्राम सभा का अध्यक्ष मुखिया होता है। यह ग्राम सभा की बैठक को बुलाता है और उसकी अध्यक्षता करता है।
ग्राम कचहरी:- यह ग्राम पंचायत की अदालत होती है, जो पंचायत क्षेत्र के न्यायिक कार्य को करता है।
ग्राम रक्षादल:- ग्राम रक्षादल गाँव की पुलिस व्यवस्था को कहते है।
उत्तर- जब कोई व्यक्ति अपने मत का प्रयोग बिना किसी को बताए करता है, तो उसे गुप्त मतदान कहते है। हमारे भारत में प्रत्येक वयस्क भारतीयों को गुप्त मतदान करने का अधिकार है। चुनाव के समय वोट देने वाले व्यक्ति को एक बैलेट पेपर प्राप्त होता है, जिस पर चुनाव पर खड़े प्रत्याशियों का चुनाव छाप होता है, जिस पर मतदाता गुप्त रूप से मोहर लगाकर वोट देता है। उस बैलेट पेपर को गुप्त मतदान पत्र कहा जाता है।
उत्तर- वार्ड पार्षद के निम्न कार्य होते है—
अपने वार्ड में सफाई की व्यवस्था करना
अपने वार्ड में सड़क, नाली तथा रोशनी की व्यवस्था करना
अपने वार्ड में शुद्ध जल की आपूर्ति तथा सुरक्षा की व्यवस्था करना