VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- छापाखाना के आविष्कार के पूर्व भोजपत्र पर हाथ से सुंदर अक्षरों में लिखकर पुस्तकें तैयार की जाती थी, जिसे पांडुलिपि कहते है। इनको तैयार करना कठिन और महॅंगा था, लेकिन ये बहुत अधिक आकर्षक होती थी। पांडुलिपि हमारे पूर्वजों के दुर्लभ ज्ञान का महत्वपूर्ण भंडार था, जिसका अध्ययन करके आसानी से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर- 1295 ई० में मार्कोपोलो जब चीन से इटली वापस आया तो अपने साथ चीन में प्रचलित वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक लेते आया। इसके कारण चीन में हस्तलिखित पांडुलिपियों के स्थान पर वुड ब्लॉक छपाई होने लगी। इस तरह छापाखानों इटली से आरंभ होकर यह तकनीक यूरोप के अन्य भागों में भी फैल गई।
उत्तर- गुटेन्बर्ग ने जैतून पेरने की मशीन को आधार बनाकर मुद्रण यंत्र का आविष्कार किया। इस मशीन में पेंच की सहायता से एक लंबा हैंडल लगा होता था। पेंच को घुमाकर प्लाटेन को गीले कागज पर दबाया जाता था। इसमें साँचे का उपयोग करके अक्षरों की आकृतियों को ढाला गया।
उत्तर- मार्टिन लूथर जर्मनी का एक धर्म सुधारक था। वह रोमन कैथोलिक चर्च में व्याप्त कुरीतियों का विरोधी था। उसने अपने धार्मिक विचारों का प्रचार करने के लिए मुद्रित सामग्री का सहारा लिया। उसने मुद्रण यंत्र के द्वारा अपने विचारों की प्रतियाॅं छापकर चर्च के बुराईयों का विरोध किया।
उत्तर- स्वतंत्र भारत में प्रेस की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। प्रेस भारत की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विकास में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। प्रेस अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा क्षेत्रीय घटनाओं की सूचना देने वाला प्रमुख माध्यम है। प्रेस के द्वारा सरकारी नीतियों, खेल-कूद, मनोरंजन इत्यादि महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्राप्त होती है।
उत्तर-
मराठा पत्र:- मराठा पत्र का प्रकाशन बाल गंगाधर तिलक ने किया था। मराठा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाला साप्ताहिक पत्र था।
यंग इंडिया:- यंग इंडिया महात्मा गाँधी द्वारा संपादित पत्र था। यंग इंडिया पत्र के द्वारा महात्मा गाँधी लोगों के सामने सामाजिक तथा राजनीतिक मुद्दों पर अपना विचार रखते थे तथा उसका प्रचार करते थे।