VVI Subjective Questions
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
Very Very Important Questions & Answers | Class 10th | Bihar Board
उत्तर- 17 वीं शताब्दीं में अनेक फ्रांसीसी व्यापारी हिन्दचीन पहुँचे तथा 18 वीं शताब्दी से वें हिन्दचीन की राजनीति में सक्रिय हो गए। 1862 ई० में अन्नाम के साथ फ्रांस ने संधि करके चीन में अपना प्रभाव बढ़ाया। 1867 ई० में कोचीन-चीन में अनेकों फ्रांसीसी उपनिवेशों की स्थापना हुई। इस तरह धीरे-धीरे हिन्दचीन में फ्रांसीसी प्रभाव का प्रसार बढ़ता गया।
उत्तर- होआ-होआ आंदोलन उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन था। यह आंदोलन 1939 ई० में वियतनाम में आरंभ हुआ। इस आंदोलन को आरंभ करने वाला हुइन्ह-फू-सो था। इस आंदोलन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने कठोर कार्यवाही की और इस आंदोलन को क्रूरता पूर्वक दबा दिया गया।
उत्तर- एकतरफा अनुबंध व्यवस्था एक तरह की बंधुआ मजदूरी थी। इस व्यवस्था के अंतर्गत मजदूरों को कोई अधिकार प्राप्त नहीं था जबकि मालिकों को असीमित अधिकार थे। इस व्यवस्था में मजदूरों से रबड़ बागानों के खेतों और खानों में काम करवाया जाता था।
उत्तर- जेनेवा समझौता मई, 1954 ई० में हुआ। यह समझौता हिन्द-चीन समस्या पर वार्ता हेतु बुलाए गए सम्मेलन में हुआ। इस समझौता में वियतनाम को दो हिस्सों में बाँट दिया गया तथा लाओस और कंबोडिया में संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया।
उत्तर- यह मार्ग हनोई से चलकर लाओस और कंबोडिया के सीमा से गुज़रता हुआ दक्षिण वियतनाम तक जाता था। इस मार्ग से सैकड़ों कच्ची तथा पक्की सड़के जुड़ी हुई थी। वियतनामियों की सभी वस्तुओं की आयात-निर्यात का मार्ग हो-ची-मिन्ह मार्ग ही था। अतः वियतनामियों के लिए यह मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण था।
उत्तर- नापाम और एजेंट ऑरेंज घातक रासायनिक हथियार थे जिनका उपयोग अमेरिका ने वियतनामी युद्ध में किया था। नापाम में गैसोलिन मिला था जो त्वचा से चिपक कर जलता रहता था। एजेंट ऑरेंज एक खतरनाक जहर था। उसे जिन ड्रमों में रखा जाता था, उनपर ऑरेंज (नारंगी) रंग की पट्टियाँ बनी होती थी। युद्ध में इन दोनों के प्रयोग से धन-जन की भारी क्षति हुई।