उत्तर- वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं—
यह परिवहन का तीव्र साधन है।
इसके अंतर्गत किसी विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है।
यह अंतर्राष्ट्रीय परिवहन का मुख्य साधन है।
यह आम आदमी के लिए सुलभ नहीं है।
उत्तर- भारत के लिए जलमार्ग का महत्त्व इस प्रकार है—
इसमें रख-रखाव का खर्च नहीं होता है।
यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का मुख्य साधन है।
अधिक भारी सामानों का परिवहन जलमार्ग द्वारा ही किया जाता है।
इसके अंतर्गत विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है।
उत्तर- सड़क परिवहन के चार गुण इस प्रकार हैं—
यह परिवहन का लोकप्रिय साधन है।
यह आम आदमी के लिए सस्ता साधन है।
भारतीय सड़क व्यवस्था विश्व में सबसे बड़ी है।
यह सभी जगह उपलब्ध है।
उत्तर- भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण में काफी असमानता है। पक्की सड़कों की लम्बाई की दृष्टि से देश में महाराष्ट्र पहला है इसके बाद दूसरे स्थान उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा का तीसरा स्थान है। पक्की सड़कों की सबसे कम लंबाई बाला राज्य लक्षद्वीप है। सड़कों की घनत्त्व की दृष्टि से केरल प्रथम राज्य है, गोवा दूसरा तथा उड़ीसा का तीसरा स्थान है।
उत्तर-
निर्यात— भारत से निर्यात होनेवाली अधिकांश मदें इस प्रकार हैं निर्मित वस्तुएँ (78%); कृषि से सम्बन्धित उत्पाद (13.5%); कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद (4.2%); अयस्क और खनिज (2.6%) आदि।
आयात— भारत में बाहर से आयात की गई मुख्य वस्तुएँ इस प्रकार हैं पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद (31%); मोती और बहुमूल्य पत्थर (9.6%); सोना और चाँदी (9.3%); रसायन पदार्थ (6.7%) आदि।
उत्तर- भारत के पाँच आंतरिक जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।
ये जलमार्ग हैं—
(i) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1— यह इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 km की लंबाई में है।
(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2— यह सदिया से धुबरी तक 891 km की लंबाई में है।
(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3— यह कोलम से कोट्टापुरम तक 205 km लम्बा है।
(iv) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4— यह 1095 km में फैला जलमार्ग है। यह जलमार्ग आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु तथा पांडिचेरी में फैला है।
(v) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5— यह जलमार्ग उड़ीसा राज्य में इस्ट-कोस्ट कनाल, मताई नदी, ब्राह्मणी नदी एवं महानदी डेल्टा के सहारे 623 km की लंबाई में विकसित की जा रही है।
उत्तर- भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं—
भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा रेल परिवहन है।
भारतीय रेल के अंतर्गत सबसे अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचलन है।
बड़े शहरों में दैनिक यात्रियों के आवागमन के लिए DMU, EMU एवं MEMU रेल सेवाएँ उपलब्ध हैं।
कोलकाता एवं दिल्ली में मेट्रो रेल के तहत भूमिगत रेल सेवा दी जा रही है।
उत्तर- यह देश के पश्चिमी तट के किनारे मम्बई से मंगलौर तक (गोवा होकर) एक रेलमार्ग बनाने की परियोजना है। इस परियोजना की व्यवस्था कोंकण रेलवे निगम द्वारा की गई है । यहाँ नियमित यात्री रेल सेवा प्रारम्भ की जा चुकी है।
उत्तर- कच्चा तेल (पेट्रोलियम) और प्राकृतिक गैस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए बनी पाइप लाइन को पाइप लाइन मार्ग कहते हैं। इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि इसके द्वारा कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस सस्ते दामों में बिना खर्च के सरलतापूर्ण पहुँच जाते हैं।
उत्तर-
(i) राष्ट्रीय चैनल– यह पीले रंग की पत्र पेटी होती है। यह नई दिल्ली से 6 राज्यों की राजधानी के लिए डाक सेवा है।
(ii) मेट्रो चैनल– यह नीले रंग वाली डाक पेटी होती है। यह कोलकत्ता, चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर एवं हैदराबाद के लिए डाक सेवा है।
(iii) ग्रीन चैनल– यह हरे रंग की डाक पेटी होती है। इसमें स्थानीय पिन कोड वाला पत्र डाला जाता है।
(iv) दस्तावेज चैनल– यह समाचार-पत्र एवं विभिन्न पत्रिकाओं को भेजने वाली यह डाक सेवा है।
उत्तर- कोलकाता और विशाखापत्तनम।
उत्तर- दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता।
उत्तर- बिजली के रेल इंजनों का निर्माण चित्तरंजन में होता है।
उत्तर- डीजल चालित रेल इंजनों का निर्माण वाराणसी में होता है।
उत्तर- जलमार्ग यातायात का सबसे सस्ता साधन है जबकि वायुमार्ग सबसे कीमती साधन है।
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग-1 संख्या का नाम शेरशाह सूरी मार्ग है। यह दिल्ली से अमृतसर तक जाता है।
उत्तर- रेल के सवारीगाड़ी के डिब्बों का निर्माण पैरांबूर, बंगलोर, कपूरथला और कोलकाता में होता है।
उत्तर- वैसे महामार्ग जो एक राज्यों को दूसरे राज्यों से मिलाती है, उसे राष्ट्रीय महामार्ग कहते है। इनका निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केन्द्रीय सरकार करती है।
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूर स्थित भागों को आपस में जोड़ते हैं। इस सड़क तंत्र का निर्माण तथा रख-रखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (C.P.W.D) के अधिकार क्षेत्र में है।
उत्तर- वायुमार्गों की दो विशेषताएँ इस प्रकार हैं—
(i) यह यातायात का सबसे अधिक तीव्रगामी साधन है।
(ii) यह यातायात का सबसे महँगा साधन है।
उत्तर- पारादीप की बन्दरगाह उड़ीसा राज्य में स्थित है। भारत के पूर्वी तट पर स्थित यह बन्दरगाह निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। भारत के आठ प्रमुख बन्दरगाहों में इस बन्दरगाह का भी नाम आता है।
उत्तर- नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कोलकाता के एक हवाई अड्डे का नाम है। यह भारत के चार बड़े हवाई अड्डों या वायु पत्तनों में से एक है। पूर्वी देशों के साथ यह हवाई यातायात का मुख्य केन्द्र है। यह बंगाल राज्य में स्थित है।
उत्तर- इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारत के मेगासिटी के बीच की दूरी तथा परिवहन में लगने वाले समय को कम-से-कम करना है। यह महा राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।
उत्तर- भारत के तीन रेल-गेज हैं—
(i) बड़े गेज के रेलमार्ग = 1.675 मीटर चौडे
(ii) मीटर गेज के रेलमार्ग = 1 मीटर चौड़े
(iii) सँकरी गेज के रेलमार्ग = 0.762 और 0.610 मीटर चौड़े।
उत्तर- वर्तमान समय में संचार साधनों का महत्व इतना बढ़ गया है कि इसके द्वारा घरेलू एवं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत सामानों एवं सेवाओं को मँगाना एवं भेजना आसान हो गया है। इसी तरह बाढ़, तूफान, आतंकी गतिविधियों से संबंधित जानकारियाँ लोगों तक पहुँचाने एवं उन्हें इसके प्रति जागरूक अथवा सचेत करने में संचार के साधनों का उल्लेखनीय योगदान हो गया है।
उत्तर- नागपुर सड़क योजना के द्वारा पहली बार देश में सड़कों को चार प्रकार में बाँटा गया था, जो निम्नलिखित हैं—
(i) राष्ट्रीय राजमार्ग
(ii) राज्य राजमार्ग
(iii) जिला की सड़कें
(iv) ग्रामीण सड़कें