उत्तर- भारत एक ऐसा देश है, जहाँ स्वर्ग की छटा बिखरती है। यहाँ की धरती प्राकृतिक सौन्दर्य, प्राकृतिक संपदा, मूल्यवान रत्नों से भरी पड़ी है। भारत में बड़े-बड़े विद्वान, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, तथा ऐसे महान व्यक्ति हुए, जो अन्य किसी देश में नहीं हुए। भारत में हर प्रकार की ऋतुएँ, फसलें तथा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक संपदा उपलब्ध है, जो अन्यत्र कही नहीं है। इसलिए, लेखक ने ऐसा कहा कि समस्त भूमंडल में सर्वविद संपदा और प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देश भारत है।
उत्तर- लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन गाँव में ही हो सकते है क्योंकि गाँव में हरे-भरे खेत-खलिहान, बगीचे, मंदिर, स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा, ग्राम-पंचायत व्यवस्था, कृषि पद्धति के विभिन्न तरीके तथा लोगों के आपसी व्यवहार तथा भाईचारे की भावना देखने को मिलती है, जो शहरों में नहीं मिल सकती। इसलिए लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन केवल गाँव में हो सकते है।
उत्तर- भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता भारतीय सिविल सेवा हेतु चयनित युवा अंग्रेज अधिकारियों के लिए है। लेखक का मानना है कि सर विलियम जोन्स की तरह भारतीय भी नये युवा अधिकारी बनें तथा अपने कार्यों से विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति तथा विकास करें।
उत्तर- लेखक कहते है कि यदि आपकी अभिरुचि किसी विशेष क्षेत्र में है, तो भारत में आपको पर्याप्त अवसर मिलेंगे, चाहे वह उच्च शिक्षा हो, संसद में प्रतिनिधित्व की बात हो, कानून बनने की बात हो या किसी भी प्रकार के सीखने या सीखाने की बात हो, ऐसा अवसर भारत में ही मिल सकती है। भारत के अलावा विश्व के किसी भी अन्य देशों में नहीं मिल सकती।
उत्तर- वारेन हेस्टिंग्स को वाराणसी के पास 172 दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था। इस घड़ा के मिलने के बाद वारेन हेस्टिंग्स ने सोने इस घड़े को ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल को भिजवा दिया। कंपनी के निदेशक उसका एतिहासिक महत्व नहीं समझ पाए और उस सोने के सिक्कों को गला डाला। लेखक के अनुसार वारेन हेस्टिंग्स के समय यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना था क्योंकि उस सोने के सिक्के के ऐतिहासिक महत्व को नहीं समझ पाये और उसको गला डाला।
उत्तर- लेखक ने बताया है कि नीति कथाओ के अध्ययन क्षेत्र में नव-जीवन का संचार हुआ। समय-समय पर विभिन्न साधनों द्वारा नीति कथाओं को विस्तारित किया गया है ताकि लोग इन कथाओ के माध्यम से शिक्षाएँ प्राप्त कर सकें। लेखक ने बताया है कि "शेर की खाल में गधा" वाली कहावत यूनानी दार्शनिक प्लेटों के किताब में मिलती है। इसी तरह नीति कथाओं की एक कथा यूनान की नीति कथा से मिलती है।
उत्तर- लेखक के अनुसार भारत के साथ यूरोप का व्यापारिक संबंध बहुत पहले से है। लेखक का मानना है कि सोलोमन के समय से ही भारत तथा यूरोप के विभिन्न देशों के बीच आवागमन के साधन उपलब्ध थे। यूरोप के कुछ देशों के व्यापारिक अध्ययन करने पर कुछ संस्कृत शब्दों का प्रयोग मिलता है। इन संस्कृत शब्दों के आधार पर यह प्रमाणित होता है, कि हाथी दाँत, चंदन, मसाले इत्यादि वस्तुओं के निर्यात की बात जो बाइबल में कही गई है, वें वस्तुएँ भारत के सिवा किसी अन्य देश से नहीं ला जा सकती।
उत्तर- लेखक के अनुसार वैसे युवा अंग्रेज अधिकारी जो भारतीय सिविल सेवा हेतु चयनित हुए थे, उनके लिए भारत के ग्राम-पंचायतों का महत्वपूर्ण अर्थ बतलाया है क्योंकि इनके अंदर सरल राजनीतिक इकाइयों का निर्माण और विकास करने की क्षमता होती है।
उत्तर- भारत प्राचीन काल से ही धार्मिक विकास का केंद्र रहा है। भारत वैदिक धर्म की भूमि है। भारत की यह भूमि बौद्ध धर्म की जन्म भूमि है, पारसी धर्म की यह शरण-स्थलीय है। यहाँ अलग-अलग धर्मों में विभिन्न प्रकार के महान पुरुष हुए, जिन्होंने अपना ज्ञान पूरे विश्व में फैलाया। इस तरह भारत धार्मिक क्षेत्र में विश्व को आलोकित करने वाला एक महत्वपूर्ण देश है। इसलिए लेखक के अनुसार धर्मों की दृष्टि में भारत का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।
उत्तर- भारत अपने-आप को सर्वत्र अतीत और सुदूर भविष्य के बीच जोड़ता है क्योंकि भारत में ऐसे सुअवसर मिलते है जो किसी भी देश में सुलभ नहीं हो सकता है। भारत एक ऐसा देश है, जहाँ उच्च शिक्षा हो, संसद में प्रतिनिधित्व की बात हो, कानून बनाने की बात हो या कुछ भी सीखने या सिखाने की बात हो, भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्यत्र देशों में नहीं मिल सकता।
उत्तर- मैक्समूलर ने संस्कृत की पहली विशेषता यह बतलायी है कि संस्कृत सबसे प्राचीनतम भाषा है। संस्कृत भाषा ग्रीक भाषा से भी पुरानी है। प्राचीन काल से ही संस्कृत भाषा भारत में बोली जाती थी। इस प्रकार मैक्समूलर के अनुसार संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की अग्रजा है।
उत्तर- लेखक के अनुसार किसी देश की प्राचीनकालीन इतिहास को जानने के लिए सबसे पहले यह आवश्यक है कि पहले हम वहाँ के प्राचीनतम भाषा को जानें। लेखक बताते है कि यदि हम जानना चाहे कि आर्य लोग अनेक शाखाओं में विभक्त होने से पहले चूहे के बारे में जानते थे या नहीं तो इसके लिए हमें आर्य भाषाओं के शब्दकोश देखने होंगे। भाषा के सहारे आर्यों के विभाजन से पूर्व की सभ्यता और उनकी संस्कृति को जान सकते है।
लेखक इसे ही वास्तविक अर्थों में इतिहास मानता है।
उत्तर- संस्कृत और दूसरी भारतीय भाषों के अध्ययन के कारण पाश्चात्य जगत के लोगों में भी विचार व्यापक तथा उदार बना और करोड़ों अजनबियों तथा गरीबों को अपने परिवार के सदस्यों के तरह समझा तथा उनकी सहायता करनी शुरू कर दी। इस तरह लेखक का मानना है कि संस्कृत और दूसरी भाषा के अध्ययन से लोगों के विचार में परिवर्त्तन आया तथा इसका प्रभाव पाश्चात्य जगत के सभी लोगों पर पड़ा।
उत्तर- लेखक ने भारत के लिए नवागंतुक अधिकारियों को सर विलियम जोन्स की तरह सपने देखने के लिए प्रेरित किया है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड से आरंभ की हुई लंबी समुन्द्र यात्रा करके भारत का दर्शन करते हुए जो अनुभव किया था, वह अन्य देशों की अपेक्षा सबसे सुखद था। उन्होंने ने यह अनुभव किया था कि विभिन्न प्रकार की रीति-रिवाजों, परंपराओं, धर्मं तथा भाषा के होते हुए भी सर्वत्र सम्मान की दृष्टि से देखी जाने वाली एशिया की पवित्र भूमि केवल भारत है।
उत्तर- लेखक ने नया सिकंदर भारत को समझने तथा जानने वाले और भारत को लाभ पहुँचाने वाले नवागंतुक, पर्यटकों और अधिकारियों को कहा है। लेखक ने नये सिकंदर के बारे में कहा है कि भारत में प्राचीनतम ज्ञान, शोध, कला, साहित्य इत्यादि अनेक क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक शानदार विजय प्राप्त की जा सकती है।