नए सिलेबस का निर्माण
मैंने अपनी पढ़ाई के दौरान जो महसूस किया है,तथा जितनी प्रतियोगिता परीक्षाओं को अनुभव किया है, उनको ध्यान में रखकर, साथ ही,मानव मस्तिष्क के काम करने के तरीके,समाज की आवश्यकताओं तथा छात्र-छात्राओं की रूचि को ध्यान में रखते हुए,हम लोगों ने एक नए सिलेबस का निर्माण प्रारंभ किया है। उसे पूरा होने में कुछ समय लगेगा। फिर भी,हमारी कोशिश है कि हम उन तरीकों का बच्चों को पढ़ाने के दौरान ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
~ Team Engineer's World
परीक्षा के नए पैटर्न का निर्माण
अभी की परीक्षा व्यवस्था ज्यादातर बच्चों के थ्योरी के ज्ञान तक ही सीमित है। जबकि बेहतर समाज के निर्माण के लिए बच्चों में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, परीक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता भी आवश्यक है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए हम लोग परीक्षा का नया पैटर्न प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि, छात्रों तथा अभिभावकों में पढ़ाई के पद्धति के प्रति विश्वास कायम हो सके।