नामांकन की प्रक्रिया
कोई भी छात्र, जो इस संस्थान में नामांकन कराना चाहता है, उसे सबसे पहले संस्थान में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र/छात्रा का तथा उनके अभिभावक का उपस्थित होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र/छात्रा को तथा उनके अभिभावक को अपना-अपना पहचान पत्र, उसका एक छाया-प्रति और एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।