Positive Thoughts - सकरात्मक विचारों के संसार में आप सभी का स्वागत है | मेरा नाम धीरेन्द्र सिंह है, मैं एक आईटी प्रोफेशनल हूँ, मेरा जन्म भारत के उत्तर प्रदेश के शहर कानपूर में हुआ, मुझे बचपन से ही हिंदी साहित्य और सकरात्मक विचार (Motivational Thoughts) पड़ने का और लिखने का बहुत शौक है |
मैं मानता हूँ की आप जैसा सोचते हैं आप वैसा ही करते हैं, विचार हमारे व्यक्तित्व का आईना होते हैं और कई बार इन्ही विचारों की भूल भुलईया में फस जाते हैं | पुराने ज़माने में हमारे दादा-दादी हमें जो सकरात्मक कहानियाँ और किस्से सुनाते थे, क्योंकि की वो हमे हमारे आने वाली जिंदगी की लिए त्यार करते थे | हमारे पूर्वज हमारे विचारों को शुद्ध और दृढ़ बनाते थे, जिससे हम अपनी जिंदगी में आने वाली किसी भी मुश्किल का सामना कर सकने में सामर्थ्यवान हों |
जीवन एक यात्रा है और हमे उसके हर पहलू का आनंद लेना चाहिए एक बच्चे की तरह,मेरा उद्देश्य इस ब्लॉग को शुरू करने का सिर्फ इतना सा है की मैं सब तक कुछ अच्छे, प्रेणादायक विचार पहुंचा सकूँ और उन विचारों से किसी के जीवन में जरा सा भी सकरात्मक बदलाव आ सका तो यही मेरा सौभाग्य होगा |
आप अपने विचार और सुझाव निचे दिए गए सोशल साइट्स के माध्यम से भी साझा सकते हैं और e-mail से भी आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं |
Facebook - https://www.facebook.com/dhirthoughts/
Twitter - https://www.twitter.com/dhirthoughts/
Instagram - https://www.instagram.com/dhirvision/
E-Mail Id - dhirvision@gmail.com
(लेखक- धीरेन्द्र सिंह)
@dhirthoughts