Bteup June 2024 Annual Sem Exam Result
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2022 के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों की कॉउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। कॉउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके UP Polytechnic 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। विकल्प में अभियर्थियों को संस्थान और कार्यक्रम के नाम का उल्लेख करने की जरुरत होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है तभी छात्रों को सीट अलॉट कर प्रवेश दिया जायेगा।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी जेईई काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। जीकप परीक्षा पास होने के बावजूद अगर छात्र जीकप काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया में नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में उस छात्र को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 202२ के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरण से होकर गुजरना होगा-
पहला चरण- ऑनलाइन पंजीकरण
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक से खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।
छात्रों को लॉगिन करना होगा जिसके लिए उन्हें रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
जिसके बाद छात्रों को काउंसलिंग शुल्क भी भरना होगा।
शुल्क का भुगतान करने के बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा।
दूसरा चरण- चॉइस फिलिंग (पसंद भरना)
छात्रों अपनी रैंक और अपनी पसंद के हिसाब से अपने पसंद के कॉलेज का ऑप्शन भर सकते हैं।
छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग भरना होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया के दिन मूल दस्तावेजों और फोटोकॉपी को साथ लेकर आना होगा।
तीसरा चरण- दस्तावेज सत्यापन
काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे-
जरूरी दस्तावेज-
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
कक्षा 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट
जेईईसीयूपी 2022 काउंलिंग पत्र
जेईईसीयूपी 2022 स्कोर कार्ड
आईडी कोर्ड
जाति प्रमाण पत्र
एड्रेस प्रूफ
2 पासपोर्ट साइज फोटो
चौथा चरण- सीट आवंटन और शुल्क जमा करना
छात्रों की योग्यता और रैंक के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन की प्रक्रिया प्राप्त कर सकेंगे।
सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरने की जरूरत पड़ेगी।
जिसके बाद छात्र को सुरक्षा शुल्क के रूप में 300 रूपये जमा करने होंगे।
पांचवा चरण- आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट
जिन छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उन्हें निर्धारित तिथि के अनुसार आवंटित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
छात्रों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही कॉलेज में रिपोर्ट करें।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत ऐसे पॉलिटेक्निक / संस्थान के डिप्लोमा कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए प्रतिवर्ष प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है जो पॉलिटेक्निक / संस्थान प्राविधिक शिक्षा परिषद उ०प्र० से सम्बद्धित हैं। इसके अन्तर्गत लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है , लिखित परीक्षा की मेरिट व आरक्षण के आधार पर संस्थान व ब्रांच ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं।