उत्तर प्रदेश (मेरी एक यादगार यात्रा}
·नवंबर 2024 जब मैं अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश गई थी। तो यह एक खूबसूरत और यादगार यात्रा थी जिसे मैं कभी नहीं भूलना चाहथी। लेकिन मजा तो तब आता है। जब हम सब मंदिर दर्शन करने जाते तो वहा आये हुए यात्रियों की भीड़ इस कारण मैं तो हर जगह अपने परिवार से बिछड़ जाती थी। और ऐसा मेरे साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रेम मंदिर और तो और मथुरा में भी हुआ। इस बात की याद आती है तो हसी आजाती है की मैही हर जगह कैसे गुम हो जाती थी। लेकिन मैं समझ गई थी की यह सब भगवान का किया करा है। क्युकि सच मैं वो कभी हमे अपनोंसे दूर नही कर सकते इसिल हर समय मिला देते थे। और सच कहु तो जब मैं गुम गई थी तब मुझे बहुत डर लग रहा था मेरे तो आँखोंसे गँगा यमुना बह रहे थे।
लेकिन मैं अगर कहु की काशी की सुंदरता तो वो शब्दो में बया नही कर सकती। अगर आपको शांति चाहिए सुकून मानो तो आप गँगा किनारे घाटों पर बैठ सकते हो और वो शाम की गँगा आरती से आपका मन तृप्त हो जाएगा। और वृंदावन कि वो गलिया मानो श्री कृष्ण हमारे साथ हो इसका अस्तित्व दिखाती है। इसके साथ ही हमने वहा आयोध्या और कई सारी जगह जाके कई सारे अनुभव लिए। वो सफर यानी यात्रा मेरी सबसे यादगार यात्रा रही।