सम्मेलन दिनांक 12.07.2024
भारत सरकार के केंद्रीय कार्यालयों में प्रशासनिक कामकाज में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को विकसित करने, एवं राजभाषा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों की अनुपालना करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर हिंदी में किए जाने वाले कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू में इस वर्ष "भारतीय तकनीकी शिक्षा में हिन्दी की भूमिका एवं महत्त्व" विषय पर दिनांक 12 जुलाई 2024 को एक दिवसीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी नवाचार संबंधित शिक्षण एवं शोध के विभिन्न विषयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग के विस्तार के साथ-साथ आगामी विकास की संभावनाओं पर विचार एवं मंथन को बढ़ावा देना है। इस उद्देश्य के लिए सम्मेलन निम्नलिखित सत्र शीर्षकों पर आधारित होगा।
राजभाषा हिन्दी एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
राजभाषा हिन्दी एवं ई-शासन प्रणाली
राजभाषा हिन्दी एवं कृत्रिम मेधा
राजभाषा हिंदी के विकास के लिए प्रौद्योगिकी नवाचार
राजभाषा हिंदी के उपयोग के लिए प्रौद्योगिकी शिक्षा में अवसर
मुख्य संरक्षक
प्रो. मनोज सिह गौड़
निदेशक - भा.प्रौ.सं. जम्मू
संरक्षक
प्रो. विजयन के पल्लिपट्टू
अधिष्ठाता - प्रशासनिक मामले
आयोजन सचिव
डॉ. श्रीशैलन सी
नोडल अधिकारी - हिन्दी प्रकोष्ठ
संयोजक
डॉ. निलेश कुमार
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष
डॉ. सरताज उल हसन - आमंत्रित वक्ता आतिथ्य सम्नवयन अध्यक्ष
डॉ. सनत तिवारी - तकनीकी समन्वयन अध्यक्ष
डॉ. राम प्रजापत - सुप्रचालन समन्वयन अध्यक्ष
श्री. श्रीकृष्ण पारीख - समग्र प्रबंधन समन्वयन अध्यक्ष
सुश्री. पूर्वी सरकार - लेखा एवं व्यय संबंधी समन्वयन अध्यक्षा