मूल्यांकन

सी.पी.एल.टी. के प्रत्येक सिद्धांत पाठ्यक्रम का मूल्यांकन केवल सत्रांत परीक्षा द्वारा होता है। यद्यपि प्रयेागशाला पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन में दो घटक होते हैं : सतत् तथा सत्रांत परीक्षा। पूरे कार्यक्रम के लिए कुल 225 अंक होंगे।

कृपया ध्यान दें कि सी.पी.एल.टी. में कोई सत्रीय कार्य नहीं है तथा सिद्धांत पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन केवल सत्रांत परीक्षा द्वारा होता है।

सिद्धांत पाठ्यक्रम की सत्रांत परीक्षा

इसके लिए कुल दो पर्चे होंगेः

1. सी.एल.टी.-101 के लिए एक पर्चा (50 अंक; समय 2 घंटे)

2. सी.एल.टी.-102, 103, और 104 के लिए एक पर्चा जिसमें 3 भाग होंगेः

भाग -1 : सी.एल.टी. -102 (25 अंक)

भाग -2 : सी.एल.टी. -103 (25 अंक) [75 अंक; समय 3 घंटे]

भाग -3 : सी.एल.टी. -103 (25 अंक)

प्रत्येक सत्रांत परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थी को प्रत्येक पाठ्यक्रम में अलग-अलग 35 अंक प्राप्त करने होंगे।

प्रायोगिक भाग का मूल्यांकन

  • प्रत्येक प्रायोगिक पाठ्यक्रम के प्रायोगिक भाग के 25 अंक हैं।

  • सतत् मूल्यांकन और सत्रांत परीक्षा दोनों के 50 - 50 अंक होंगे।

  • आपको प्रत्येक पाठ्यक्रम में पास होने के लिए सतत् मूल्यांकन और सत्रांत परीक्षा दोनों में ही कम से कम 35% अंक लाने होंगे।

  • सत्रांत परीक्षा, अध्ययन केन्द्र पर आपको प्रयोगिक कार्य के अन्तिम दिन होंगी।

  • अगर आप सतत् मूल्यांकन और/या सत्रांत परीक्षा में पास नहीं होते, तो आप उन भागों को दो सालों तक जब तक आपका पंजीकरण वैध है, आगे आने वाले प्रायोगिक सत्रों में कर सकते हैं।