"अब आप बनेंगे हर मेहफ़िल की शान"
संगीत की तीन विधाएं होती हैं; गायन, वादन एवं नृत्य इनमे से नृत्य के लिए एक पर्याप्त स्थान की आवश्यकता होती है जहाँ नृत्य को प्रस्तुत किया जा सके, वादन के लिए एक वाद्य-यन्त्र की आवश्यकता होती है, तभी यह कला की प्रस्तुति कर सकते हैं लेकिन गायन एक ऐसी विधा है, जिसमे जब चाहे, जहाँ चाहे हम गायन प्रस्तुत कर सकते हैं, और जब से हम गायकों के लिए एक नया अविष्कार ''karaoke'' का जन्म हुआ तो हम गायकों की तो जैसे दुनिया ही बदल गई, हर व्यक्ति का मन गाना गाने को करने लगा और फिर Youtube, Meragana, Smule, Yokee, Red Karaoke Sing & Record, StarMaker, Singa, SingPlay, Wesing आदि कई एंड्राइड Applications और Websites का पदार्पण हुआ, और तो और अब तो मोबाइल और इयरफोन से ही गायन का शौक पूरा हो जाता है l
''YouCanSing" में आपका स्वागत है l एक ऐसा संगीतमय स्थान, जहाँ गायन के शौकीन, अपने कुछ गीत लेकर आते हैं.... उन गीतों मै से हम उन गीतों को चुनते हैं जो उनकी गायकी, उनकी रेंज को मेल खाते हैं, वे गीत तैयार कराते हैं उसके बाद उन्हें रिकॉर्ड करके, उनका सुन्दर सा विडियो बनाकर facebook, youtube आदि पर अपलोड करते हैं l
इसके साथ साथ हम विडियो कैसे रिकॉर्ड करें, कैसे उसे एडिट करें और कैसे उस विडियो को facebook, youtube पर अपलोड करें इन सब का भी प्रारंभिक ज्ञान देतें हैं l
Our Creative Services Our Singers Registration Form Our Facebook Page