मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं,

यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं,

मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,

तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।