WELCOME TO
YADUVANSHI ADARSH I C KATARAULI SOHAWAL AYODHYA
YADUVANSHI ADARSH I C KATARAULI SOHAWAL AYODHYA
WELCOME TO
YADUVANSHI ADARSH I C KATARAULI SOHAWAL AYODHYA
Contact :- +91-9935224075
मान्यता एवं माध्यम
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा कला एवं विज्ञान वर्ग में मान्यता प्राप्त विद्यालय है | माध्यमिक शिक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश , प्रयागराज बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक व चारित्रिक एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाती है|
शिक्षण पद्धति
हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से मनोवैज्ञानिक शिक्षण पद्धतियों तथा खेल कूद व स्वयं करके सीखो जैसी शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग किया जाता है तथा अपनी मातृभूमि, संस्कृति,परम्परा एवं महापुरुषों के सम्बन्ध में ज्ञान प्रदान किया जाता है|
विद्यालय विशेष
हमारे विद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाए जैसे मिशन शक्ति, स्वच्छ भारत अभियान , स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, NCC , भारत सरकार स्काउट गाइड, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, खेलो इंडिया , ECO क्लब, वृक्षा रोपण आदि का क्रियान्वन किया जाता है |
"ज्ञानी को ज्ञान , शिक्षा से ही बन सकता है भारत देश महान"
यदुवंशी आदर्श इंटर कॉलेज कटरौली सोहावल अयोध्या शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है इसका गठन बच्चों को हमारी सदियों पुरानी समृद्ध परंपरा के मिश्रण के साथ विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के मिशन के साथ काम कर रहा है। हम, यदुवंशी आदर्श इंटर कॉलेज कटरौली सोहावल अयोध्या में , समग्र शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के अतिरिक्त शिक्षा को आंतरिक मूल्य के रूप में देखते हैं। हमारी जिम्मेदारी न केवल छात्र छात्राओं का बौद्धिक विकास करना हैं बल्कि उनका तार्किक , संवेगात्मक व समाजिक विकास करते हुए , नैतिक मूल्यों का विकास कर राष्ट्र उपयोगी नागरिक बनाना भी हैं|
प्रबन्धक
( श्री भवानी प्रसाद यादव जी )
9935224075
प्रबंधक/ प्रबंधिका
श्रीमती ऊषा यादव
मंगल कामना
शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है। शिक्षा ही संसार में हमें श्रेष्ठ बनाती है सिर्फ किताबी ज्ञान ही शिक्षा नहीं होता। अपितु हमारा मानसिक विकास भी सफलता के लिए आवश्यक है। सिर्फ कल्पना करने से हमें सफलता नहीं मिल सकती उन सफलताओं को पूरा करने के लिए हमें कड़े परिश्रम की आवश्यकता है। शिक्षा से ही आन बान शान होती है।
शिक्षा वह तपस्या है !!
जो जीवन को असफल से सफल बनाती है !!
प्रधानाचार्य
श्री भवानी प्रसाद यादव
"हौसला इंसान को चलना सिखाता है,
हौसला इंसान को उड़ना सिखाता है,
जंग जीती जाती है इसके भरोसे ही,
हौसला तूफान से लड़ना सिखाता है।।"
मार्गदर्शक/संरक्षक
स्व. श्री सत्यप्रकाश सिंह (गुरुजी)
श्रद्धा ज्ञान देती हैं,
नम्रता मान देती हैं,
योग्यता स्थान देती हैं,
पर तीनों मिल जाए तो
व्यक्ति को हर जगह
सम्मान देती हैं…!!!
माँ भले ही पढ़ी लिखी हो या ना हो,
पर संसार का दुर्लभ और महत्वपूर्ण
ज्ञान हमें माँ से ही प्राप्त होता हैं…
नोडल अधिकारी
श्रीमती शीला (M.sc.B.ed)
“एक व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की, जब उसने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की यानी जब हम कुछ नया करते है तभी गलतियां होना स्वाभाविक है।”
“एक छात्र की सबसे महत्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे।”
वरिष्ठ अध्यापक
श्री रमेश कुमार पाण्डेय
“शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है।“
सहायक अध्यापक
श्री चंद्रशेखर मौर्या
“ज्ञान में किए गए निवेश से सबसे उत्तम लाभ प्राप्त होता है।”
“एक हज़ार मील सफलता की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम से ही होती है।“
Awards won for specific activities or subjects
Very hard work in this collage for every student's.